Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज ही के दिन भारत ने संविधान अंगीकार किया, जानें 26 नवंबर का इतिहास

जब गुलामी की जंजीरों से आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे राष्ट्र ने संविधान को अंगीकार किया। 26 नवंबर को संविधान सभा ने इसे अपनी स्वीकृति दी थी।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Nov 26, 2024 | 01:02 PM

भारतीय संविधान दिवस

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: स्वतंत्र भारत के इतिहास में 26 नवंबर की तारीख का खास महत्व है। दरअसल यही वह दिन है, जब गुलामी की जंजीरों से आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे राष्ट्र ने संविधान को अंगीकार किया। इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपनी स्वीकृति दी थी। इस वजह से इस दिन को ‘संविधान दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है।

हालांकि, इस तारीख के साथ एक दुखद घटना भी जुड़ी हुई है। मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को देश को दहला देने वाला आतंकवादी हमला हुआ था। देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों के हमले में 166 लोग मारे गए थे और 600 से अधिक घायल हुए थे। इस दौरान नौ हमलावर आतंकवादियों को मार गिराया गया था और मुंबई पुलिस ने एक आतंकवादी कसाब को जिंदा पकड़ लिया, जिसे बाद में फांसी दी गई।

देश-दुनिया के इतिहास में 26 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

सम्बंधित ख़बरें

अकोला में 3 मार्च को दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ चंद्रग्रहण: 20 मिनट के अद्भुत नजारे ; जानें ग्रहण योग का असर

T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का ‘मास्टर स्ट्रोक’, प्लेइंग-11 में होंगे बड़े बदलाव?

6 दिन घूमें अंडमान, खर्च होंगे बस इतने रुपए, जानें ट्रिप की पूरी डिटेल

दिल्ली दंगों के 6 साल…. 53 मौतें, 116 में से 93 बरी, न्याय की राह अब भी कांटों भरी

1865 : लुइस कैरोल की पुस्तक ‘एलिस इन वंडरलैंड’ अमेरिका में प्रकाशित।

1919 : भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद् राम शरण शर्मा का जन्म।

1921 : देश में श्‍वेत क्रांति के जनक माने-जाने वाले वर्गीज कुरियन का जन्‍म।

हर एक तारीख से जुड़ी रोचक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें  

1949 : देश में संविधान को अंगीकार किया गया। संविधान सभा के अध्यक्ष ने स्वतंत्र भारत के संविधान पर हस्ताक्षर किए।

1967 : लिस्बन में बादल फटने से लगभग 450 लोगों की मौत।

1984 : इराक और अमेरिका ने कूटनीतिक संबंधों को पुन: स्थापित किया।

1992 : विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाने की शुरुआत।

1998 : तुर्की के प्रधानमंत्री मेसुत यिल्माज ने संसद में अपनी सरकार के विश्वासमत हासिल नहीं कर पाने के बाद इस्तीफा दिया।

2001 : नेपाल में 200 विद्रोही मारे गए।

2006 : इराक बम धमाके में 202 लोगों की मौत।

2008 : मुंबई के कई स्थानों पर आतंकवादी हमलों में 166 लोग मारे गए।

2012 : अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी बनाई।

2018 : नासा का इनसाइट मिशन सात महीने की यात्रा के बाद मंगल ग्रह पर उतरा।

2019 : ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के अधिकारों को सुनिश्चित करने संबंधी विधेयक संसद में पारित हुआ।

(एजेंसी)

India adopted the constitution on this day know the history of 26 november

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 26, 2024 | 01:02 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.