Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

22 अप्रैल के इतिहास में पृथ्वी दिवस मनाकर धरा को बचाने के संकल्प का दिन 

world earth day : दुनिया ने खुले दिल से अपनाया और आज लगभग पूरी दुनिया में प्रति वर्ष पृथ्वी दिवस के मौके पर धरा की धानी चूनर को बनाए रखने..

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Apr 21, 2025 | 10:43 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: पृथ्वी पर रहने वाले तमाम जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों को बचाने तथा दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के साथ 22 अप्रैल के दिन ‘पृथ्वी दिवस’ यानि‘ अर्थ डे’ मनाने की शुरुआत की गई थी।  वर्ष 1970 में शुरू की गई इस परंपरा को दुनिया ने खुले दिल से अपनाया और आज लगभग पूरी दुनिया में प्रति वर्ष पृथ्वी दिवस के मौके पर धरा की धानी चूनर को बनाए रखने और हर तरह के जीव-जंतुओं को पृथ्वी पर उनके हिस्से का स्थान और अधिकार देने का संकल्प लिया जाता है।

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भी इस दिन का खास मुकाम है। इसी दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश सेवा के लिए भारतीय सिविल सेवा की नौकरी से इस्तीफा दिया था। देश दुनिया के इतिहास में 22 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :-

1906 : यूनान के एथेंस में 10वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।

सम्बंधित ख़बरें

कब और कैसे हुयी पर्यावरण जागरूकता की शुरुआत, जानिए किसने की थी पहली बार पहल

22 अप्रैल का इतिहास: आज के दिन पृथ्वी दिवस मनाकर धरा को बचाने का लिया संकल्प, इतिहास में दर्ज हैं और भी घटनाएं

World Earth Day 2025: एक जोड़ी जींस बनाने में लगता है 7,500 लीटर पानी, जानें विश्व धरती दिवस पर ये खास तरह का क्लोदिंग ट्रेंड

World Earth Day 2025: आखिर क्यों साल में दो बार मनाया जाता है धरती दिवस, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

1915 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।

1921 : नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने इंडियन सिविल सर्विस से त्यागपत्र दिया।

1931 : मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1958 : एडमिरल आर डी कटारी भारतीय नौसेना के पहले भारतीय प्रमुख बनाए गए।

1970 : दुनिया में पहली बार पृथ्‍वी दिवस मनाया गया।

1983 : अंतरिक्ष यान सोयूज टी-8 पृथ्वी पर लौटा।

1997 : पेरू में जापानी दूतावास में चार माह से जारी घेराबंदी को समाप्त करने के लिए सेना ने प्रवेश किया।

2012 : लंदन मैराथन के दौरान 30 वर्षीय एक महिला प्रतिभागी की अचानक गिरकर मौत।

2016 : 170 से ज्यादा देशों ने जलवायु परिवर्तन पर पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किए। इसे नवंबर 2016 में लागू किया गया।

2021 : अमेरिका की संसदीय समिति ने चीन सामरिक प्रतिस्पर्धा विधेयक को मंजूरी दी।

2021 : जापान ने 2030 तक कार्बन उत्सर्जन कटौती का लक्ष्य मौजूदा 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत करने का निर्णय किया।

2021 : युवा विश्व चैंपियनशिप में फाइनल में पहुंची भारत की सभी सात महिला मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक जीता।

2021 : नदीम-श्रवण की जोड़ी के संगीतकार श्रवण की कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु। जोड़ी ने 90 के दशक में ”आशिकी”, ”साजन”, ”परदेस” और ”राजा हिंदुस्तानी” जैसी फिल्मों में मधुर संगीत दिया।

2021: अनिवार्य कोविड जांच से बचने के लिए असम के सिलचर हवाईअड्डे से करीब 300 यात्री भागे।

(एजेंसी)

In the history of april 22 the day of resolution to save the earth by celebrating earth day

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2024 | 12:50 PM

Topics:  

  • Earth Day

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.