- Hindi News »
- Special Coverage »
- How Long Will Farmer Suicides Continue To Be Ignored
संपादकीय: सरकार का ध्यान क्यों नहीं, किसान आत्महत्या की कब तक होती रहेगी उपेक्षा
महाराष्ट्र में जनवरी 2015 से मार्च 2019 तक महाराष्ट्र में 12,616 किसानों ने खुदकुशी की. 2023 तक राज्य में औसतन प्रतिदिन 7 किसानों ने मौत को गले लगाया. गत सप्ताह कैलाश अर्जुन नगारे ने की आत्महत्या।
- Written By: दीपिका पाल

किसानों की आत्महत्या (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: प्रगतिशील राज्य कहलानेवाले महाराष्ट्र के लिए किसानों की आत्महत्या एक बड़ा कलंक है. जब किसान हर तरह से हताश और निरुपाय हो जाता है तभी वह ऐसा भयानक कदम उठाता है. जनवरी 2015 से मार्च 2019 तक महाराष्ट्र में 12,616 किसानों ने खुदकुशी की. 2023 तक राज्य में औसतन प्रतिदिन 7 किसानों ने मौत को गले लगाया. गत सप्ताह कैलाश अर्जुन नगारे नामक विदर्भ के किसान कार्यकर्ता ने आत्महत्या कर ली।
14 गांवों के लिए सिंचाई व्यवस्था की मांग को लेकर वह संघर्षरत था. गत वर्ष उसने 10 दिनों तक भूख हड़ताल की थी, इतने पर भी किसानों की समस्याओं और मांगों की अनदेखी की गई। सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी. महाराष्ट्र में सिर्फ 20 प्रतिशत इलाके में सिंचाई उपलब्ध है जो पश्चिम महाराष्ट्र के गन्ना, अंगूर उत्पादकों तक सीमित है. इसके विपरीत विदर्भ और मराठवाडा सिंचाई से वंचित हैं. 80 प्रतिशत राज्य की फसलें वर्षा पर निर्भर हैं. भूजल का स्तर नीचे चले जाने से बोरवेल भी काम नहीं करते. इन क्षेत्रों में मुख्यत: कपास, ज्वार, दाल, सोयाबीन की उपज होती है।
पर्याप्त वर्षा न होने या बेमौसमी बारिश से किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है. मौसम की मार के अलावा बीज और खाद की बढ़ती कीमतों से किसान परेशान हैं. बाजार के उतार-चढ़ाव व भंडारण की सीमित सुविधा से भी किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है. विदर्भ और मराठवाडा में लघु सिंचाई प्रकल्प नहीं पहुंचे. उचित जल प्रबंधन और कम पानी में पैदावार देनेवाली फसलों से समस्या हल हो सकती है. अमेरिका में किसानों को सरकार से अधिक वित्तीय सहायता मिलती है जो कि सब्सिडी नहीं बल्कि सीधे भुगतान के तौर पर होती है. वहां किसानों के लिए प्राइस लॉस कवरेज है जिससे फसल के दाम घटने पर 22 तरह की फसलों पर सुरक्षा मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
ड्रेस कोड या खास रणनीति? लेंसकार्ट विवाद पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, कंपनी पर लगाए धार्मिक भेदभाव के आरोप
कलेक्टर के हस्तक्षेप से पेड़ कटाई पर रोक, यातायात सुगम करने के लिए NH 53 का कर रहे चौड़ीकरण
वाशिम जिले में भूकंप के हल्के झटके, प्रशासन ने नहीं की आधिकारिक पुष्टि
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
इसके अलावा एग्रिकल्चर रिस्क कवरेज है जो खेती के जोखिम की भरपाई करता है. किसान खेती करना छोड़ कर शहर में रहने न चले आएं, इसके लिए उन्हें प्रतिवर्ष अमेरिका की सरकार 32.2 अरब डॉलर की सहायता देती है. भारत में खाद, बिजली व पानी पर सब्सिडी दी जाती है लेकिन फसलों का मूल्य कम मिलने से किसान की लागत तक नहीं निकल पाती. अमेरिका की तुलना में भारत में काफी बड़ी आबादी खेती पर निर्भर है. अमेरिकी किसान परिवार की औसत आय 80,610 डालर है. किसानों के आर्थिक हित के लिए अमेरिकन रिलीफ एक्ट लागू किया गया जिस पर दिसंबर 2024 में तत्कालीन राष्ट्रपति बाइडन ने दस्तखत किए थे।
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इससे वहां के किसानों को 2025 में 42.4 अरब डॉलर का सीधा भुगतान होगा. भारत में भी किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. यहां न तो सभी फसलों पर एमएसपी मिलता है न किसानों की मांगों को गंभीरता से लिया जाता है. उनका आंदोलन व लंबा अनशन भी सरकार पर कोई असर नहीं करता।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
How long will farmer suicides continue to be ignored
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mira Bhayandar में प्री-मानसून तैयारी तेज, मैंग्रोव क्षेत्रों में नाला सफाई पर बनी रणनीति
Apr 23, 2026 | 01:56 PMMadhubala Biopic: बड़े पर्दे नहीं, OTT पर आएगी मधुबाला की बायोपिक, सारा अर्जुन ने शुरू की खास तैयारी
Apr 23, 2026 | 01:55 PMरक्तरंजित हुआ मुर्शिदाबाद…वोटिंग के दौरान TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव
Apr 23, 2026 | 01:54 PMवर्धा में कर्मचारियों की बेमुदत हड़ताल से सरकारी कामकाज ठप, दूसरे दिन भी दफ्तरों में सन्नाटा
Apr 23, 2026 | 01:53 PMअजंता में श्वानों का आतंक, 6 महीने में 226 को बनाया निशाना, खौफ के साये में जीने को मजबूर ग्रामीण
Apr 23, 2026 | 01:48 PMबंगाल में वोटिंग के शुभेंदु सरकार पर हमला, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा का पीटा, देखें बवाल का VIDEO
Apr 23, 2026 | 01:47 PMHormuz Strait में ईरान का खौफनाक वीडियो: मास्क पहने IRGC जवानों ने फायरिंग कर मालवाहक जहाज को घेरा
Apr 23, 2026 | 01:46 PMवीडियो गैलरी

‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM
अखिलेश यादव की दिवंगत मां पर टिप्पणी के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने चप्पलों से पीटी मेयर की नेमप्लेट, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 10:37 PM
ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़? ‘राजा शिवाजी’ ट्रेलर में ‘वाघ नख’ वाले इस सीन को देख मचा बवाल
Apr 22, 2026 | 10:37 PM
PM मोदी को आतंकवादी कहने पर भड़की BJP, कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, खरगे-राहुल पर जमकर साधा निशाना
Apr 22, 2026 | 02:01 PM
राम नाम से चिढ़ती हैं ममता दीदी! बंगाल चुनाव में CM योगी का ‘राम मंदिर’ कार्ड, बोले- अब UP में होता है उत्सव
Apr 22, 2026 | 01:46 PM














