Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

30 सितंबर का इतिहास: आज ही के दिन लातूर में आई थी तबाही, गई थी हजारों लोगों की जान

महाराष्ट्र के लातूर में 1993 में 30 सितंबर को जबरदस्त भूकंप आने से हजारों लोगों की मौत हो गई थी और इसी दिन ही जोधपुर के एक मंदिर में भगदड़ मचने से सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Sep 30, 2024 | 12:40 PM

30 सितंबर का इतिहास (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के लातूर में 1993 में 30 सितंबर को जबरदस्त भूकंप आने से हजारों लोगों की मौत हो गई थी और इसी दिन ही जोधपुर के एक मंदिर में भगदड़ मचने से सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। वहीं, केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने छह दिसम्बर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को 2020 में 30 सितंबर के दिन बरी कर दिया था।

इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह समेत 32 लोगों को बरी किया गया था।

देश-दुनिया के इतिहास में 30 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-

सम्बंधित ख़बरें

सातारा ड्रग्स केस: सोलापुर जेल का पुलिसकर्मी गिरफ्तार, फैयाज शेख को जेल से फैक्ट्री चलाने में करता था मदद

काला घोड़ा आर्ट महोत्सव 2026: महिला बचत ग्रुप्स ने 9 दिनों में 8.54 लाख की बिक्री, बीएमसी का अनूठा मॉडल

गावस्कर-कपिल देव को सता रही इमरान खान की चिंता, 14 पूर्व क्रिकेटरों ने लिखा शहबाज शरीफ को लेटर, क्या है मांग?

यूपी विधानसभा में ‘शायराना’ जंग: रामचंद्र के बहाने रागिनी सोनकर का वार, मंत्री गुलाब देवी ने ऐसे किया पलटवार

1687 : औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर कब्जा किया।

1870 : फ्रांस के भौतिक वैज्ञानिक ज्यां पेरिन का जन्म। उन्हें 1926 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

1993 : महाराष्ट्र के लातूर में भूकंप से 10,000 लोगों की मौत। भूकंप का केन्द्र जबलपुर के 350 मील दक्षिण-पश्चिम में था।

1994 : अंतरिक्ष शटल एन्डेवर छह अंतरिक्ष यात्रियों के साथ 11 दिन के अभियान पर रवाना।

यह भी पढ़ें- आज ही के दिन भारत ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कर आतंकवादियों को सिखाया सबक, जानें 29 सितंबर का इतिहास

1996 : तमिलनाडु की राजधानी मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया गया।

1996 : श्रीलंका की सेना ने तमिल छापामारों के एक गढ़ पर कब्जा किया। आठ दिन के संघर्ष में 900 लोगों की मौत।

2000 : आस्ट्रेलिया की मैरी जोन्स सिडनी ओलंपिक में महिलाओं की 1600 मीटर रिले में स्वर्ण और 400 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतकर किसी एक ओलंपिक की पांचों ट्रैक स्पर्धाओं में पदक जीतने वाली पहली महिला बनीं। हालांकि, आईओसी ने स्टेरॉयड के इस्तेमाल के कारण जोन्स के पांच पदक वापस ले लिए।

2005 : डेनमार्क के एक अखबार ने पैगम्बर मोहम्मद साहब का कार्टून छापा, जिसका दुनियाभर के मुसलमानों ने कड़ा विरोध किया।

2008 : जोधपुर के एक हिंदू मंदिर में बम की अफवाह फैलने के बाद मची भगदड़ में 224 लोगों की मौत।

2009 : पश्चिमी इंडोनेशिया में 7.6 तीव्रता का भूकंप आने से 1100 लोगों की मौत।

2020 : भारत ने ओडिशा स्थित एक प्रक्षेपण स्थल से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया।

2020 : बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने सभी 32 अभियुक्तों को बरी किया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

History of september 30 there was devastation in latur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 30, 2024 | 12:40 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.