Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

6 अक्टूबर का इतिहास: आज ही के दिन अमेरिका में हुआ था पहली बोलती फिल्म का प्रीमियर

अमेरिकी सिनेमा के इतिहास में छह अक्टूबर की तारीख की अपनी एक खास अहमियत है। दरअसल, 1927 में छह अक्टूबर के दिन ही अमेरिका के मूक सिनेमा ने बोलना सीखा। यह वह दिन था, जब देश की पहली बोलती फिल्म ‘द जैज सिंगर' का न्यूयार्क में प्रीमियर हुआ।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Oct 06, 2024 | 12:52 PM

6 अक्टूबर का इतिहास (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: अमेरिकी सिनेमा के इतिहास में छह अक्टूबर की तारीख की अपनी एक खास अहमियत है। दरअसल, 1927 में छह अक्टूबर के दिन ही अमेरिका के मूक सिनेमा ने बोलना सीखा। यह वह दिन था, जब देश की पहली बोलती फिल्म ‘द जैज सिंगर’ का न्यूयार्क में प्रीमियर हुआ। सिनेमा की बात हो तो भारत का जिक्र होना लाजिमी है। भारत में 14 मार्च 1931 को मूक सिनेमा को आवाज मिली थी। इसी दिन मुंबई के मैजेस्टिक सिनेमा हॉल में भारत की पहली बोलती फिल्म ‘आलम आरा’ रिलीज हुई थी।

देश-दुनिया के इतिहास में छह अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1949 : तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने खडगवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की आधारशिला रखी।

सम्बंधित ख़बरें

American Expansion: 13 राज्यों से 50 राज्यों तक… अमेरिकी विस्तार का इतिहास और ट्रंप का ‘ऑपरेशन ग्रीनलैंड’

विदेश में बैठकर अपनी बर्बादी देखेगा संभल हिंसा का मास्टरमाइंड, शारिक साठा पर चलेगा योगी का ‘चाबुक’

शरीर को अंदर से ताकत देती है ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी, जानिए रोजाना इसके सेवन करने के फायदे

लगातार खांसी से सीने में है जकड़न? आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम

1957 : सोवियत संघ ने नोवाया ज़ेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।

1981 : मिस्र के सैन्य अधिकारी और 1970 से देश की सत्ता पर काबिज मोहम्मद अनवर अल सादत की हत्या कर दी गई। उन्होंने इजराइल के साथ शांति वार्ता के लिए गंभीर प्रयास किए और उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें इजराइल के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें- आज ही के दिन इंदिरा गांधी राजनीतिक भ्रष्टाचार के आरोप में हुई थीं गिरफ्तार, जानें 4 अक्टूबर का इतिहास

2000 : जापान के साकाइमिनातो के निकट 7.3 तीव्रता का भूकंप। यह कोबा में 1995 में आए भूकंप के बाद का सबसे ताकतवर भूकंप का झटका था, लेकिन इससे हुआ नुकसान अपेक्षाकृत काफी कम रहा, क्योंकि इसका केंद्र गैर रिहायशी इलाकों में था।

2006 : संयुक्त राष्ट्र ने लेबनान में शांति रक्षकों को बल प्रयोग का अधिकार दिया।

2007 : जेसन लुईस ने अपने बूते पूरी दुनिया की परिक्रमा पूरी की। जहाज से लगाई गई इस परिक्रमा को पूरा होने में 13 वर्ष का समय लगा। उन्होंने अपनी यात्रा जुलाई 1994 से लंदन के ग्रीनविच से शुरू की थी।

2007 : परवेज मुशर्रफ एकतरफा जीत के साथ पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित घोषित।

2007 : कोरू में एरियन-5 रॉकेट के सहारे आस्ट्रेलियाई-अमेरिकी टेलीविजन उपग्रह का परीक्षण किया गया।

2008 : वैश्विक मंदी के मद्देनजर भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों के नकद सुरक्षित अनुपात (सीआरआर) में आधा प्रतिशत की कटौती का फैसला किया।

2010 : दक्षिण कोरिया और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौता।

2011 : तुहोकू भूकंप और सुनामी के बाद क्षतिग्रस्त हुए जापानी संयंत्रों में सामान्य कामकाज दोबारा शुरू हुआ।

(एजेंसी)

History of october 6 premiere of the first talking film in america

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 06, 2024 | 12:52 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.