Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

3 नवंबर का इतिहास: आज ही के दिन सोवियत संघ अंतरिक्ष में भेजा था पहला जीवित प्राणी

तत्कालीन सोवियत संघ ने तीन नवंबर, 1957 को लाइका नाम की मादा श्वान को अंतरिक्ष में भेजा जो नीले आसमान के पार गयी पहली जीवित प्राणी थी। इस प्रयोग के सफल होने के बाद इंसान के अंतरिक्ष में जाने का रास्ता बना।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Nov 03, 2024 | 12:32 PM

3 नवंबर का इतिहास (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: सभ्यता की शुरुआत से ही इंसान की जिज्ञासा ने उसे नये-नये अविष्कार करने के लिए प्रेरित किया। अपनी जरूरत की चीजें ईजाद करने के बाद इंसान ने आसमान को छूने के लिए हवाई जहाज का अविष्कार किया और फिर अंतरिक्ष की अनंत गहराइयां नापने के प्रयास में अंतरिक्ष यान बना डाला। इंसान यहीं नहीं रूका। अब उसे यह देखना था कि आखिर अंतरिक्ष में क्या है?

मानव रहित अंतरिक्ष यान तो वह भेज चुका था लेकिन इंसान को वहां भेजने का जोखिम उठाने से पहले जीवित प्राणी के रूप में एक श्वान को अंतरिक्ष में भेजने का फैसला किया गया। तत्कालीन सोवियत संघ ने तीन नवंबर, 1957 को लाइका नाम की मादा श्वान को अंतरिक्ष में भेजा जो नीले आसमान के पार गयी पहली जीवित प्राणी थी। इस प्रयोग के सफल होने के बाद इंसान के अंतरिक्ष में जाने का रास्ता बना।

देश-दुनिया के इतिहास में तीन नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

सम्बंधित ख़बरें

Aaj Ka Rashifal 23 March: क्या आज बदल जाएगी आपकी तकदीर? सोमवार के राशिफल में छिपा है हर समस्या का समाधान

थाला का बड़ा दिल…धोनी ने चेपॉक के मैदान पर वर्ल्ड चैंपियंस को किया सम्मानित, सोशल मीडिया पर छाया ये लम्हा

हम पागलपन भरी धमकी से… ट्रंप के अल्टीमेटम पर ईरानी राष्ट्रपति का तीखा पलटवार; नागरिकों को दी गई बड़ी सलाह

‘विपक्ष की आवाज दबा रही है भाजपा’, आतिशी का दिल्ली विधानसभा में ‘डबल स्टैंडर्ड’ को लेकर बड़ा आरोप- VIDEO

1618 : छठे मुगल बादशाह औरंगजेब का जन्म। उन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप पर आधी सदी से भी ज्यादा समय तक शासन किया। अपने समय के सबसे धनी और शक्तिशाली शासक औरंगजेब के शासन में मुगल साम्राज्य अपने विस्तार के चरमोत्कर्ष पर पहुंचा।

1903 : पनामा ने कोलंबिया से आजादी की घोषणा की।

यह भी पढ़ें- आज ही के दिन अंगरक्षकों ने की थी तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या, जानें 31 अक्टूबर का इतिहास

1906 : भारतीय सिनेमा और रंगमंच के सशक्त अदाकार पृथ्वीराज कपूर का जन्म। अपने अभिनय और बुलंद आवाज से उन्होंने कई किरदारों को अमर बना दिया। इनमें ‘अलैक्जैंडर द ग्रेट’ और ‘मुगले आजम’ का जिक्र खासतौर से किया जा सकता है।

1911: लुई शेवरले और विलियम सी डुरंट ने डेट्रॉयट में शेवरले मोटर कार कंपनी की शुरुआत की।

1933: अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से नवाजे गए अमर्त्य सेन का जन्म हुआ।

1957: सोवियत संघ ने लाइका नाम की मादा श्वान को अंतरिक्ष में भेजा। अंतरिक्ष यान में सवार होकर आसमान के पार पहुंची वह पहली जीवित प्राणी थी।

1992 : राष्ट्रपति एच डब्ल्यू बुश को हराकर डेमोक्रेट बिल क्लिंटन अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति बने।

2004 : अफगानिस्तान में राष्ट्रपति पद के लिए हुए पहले चुनाव में हामिद करजई को विजेता घोषित किया गया।

2014 : आतंकवादियों के हमले में 11 सितंबर, 2001 को तबाह हुए न्यूयार्क सिटी के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की जगह बने नये परिसर को खोला गया।

(एजेंसी)

History of november 3 on this day the soviet union sent the first living creature into space

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 03, 2024 | 12:32 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.