Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

31 मार्च का इतिहास: आज ही के दिन ‘बाबासाहब’ को मिला था मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ सम्मान

देश के संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर को 31 मार्च 1990 को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न' से सम्मानित करके देश और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को नमन किया गया।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Mar 31, 2025 | 11:31 AM

आज का इतिहास (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: देश के संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर को 31 मार्च 1990 को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करके देश और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को नमन किया गया। ‘बाबासाहब’ भीमराव आंबेडकर ने भारत की आज़ादी की लड़ाई में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था और जीवनभर सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ते रहे।

आजादी के बाद उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई, जब उन्हें राष्ट्र के संविधान निर्माण का दायित्व सौंपा गया। देश-दुनिया के इतिहास में 31 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1504 : सिखों के गुरु अंगद देव जी का जन्म। वह गुरु नानक देव जी के बाद सिखों के दूसरे गुरु थे।
1727 : दुनिया के महान भौतिकशास्त्रियों में शुमार आइजैक न्यूटन का 84 वर्ष की आयु में लंदन में निधन।
1870 : अमेरिका में पहली बार किसी अश्वेत नागरिक ने वोट दिया। अश्वेतों को समान अधिकार दिलाने की दिशा में यह एक बड़ी कामयाबी थी।
1921 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।
1959: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा अपने 20 शिष्यों के साथ भारत की सीमा में पहुंचे। वह 17 मार्च को तिब्बत की राजधानी ल्हासा से पैदल रवाना हुए थे और खेनज़ीमन दर्रे से होते हुए सकुशल भारत पहुंच गए। 1964 : बम्बई (अब मुंबई) में बिजली से चलने वाली ट्राम को बंद किया गया।
1980 : अमेरिका के महान फर्राटा धावक जेसी ओवंस का निधन। ओवंस ने 1936 के बर्लिन ओलंपिक खेलों में अपने देश के लिए चार स्वर्ण पदक जीते थे।
1981: एक घरेलू विमान का अपहरण करने वाले इंडोनेशिया के पांच आतंकवादियों में से चार थाइलैंड के बैंकाक में मारे गये। विमान में सवार सभी 55 लोग सुरक्षित। आतंकवादियों ने इंडोनेशिया की जेलों में बंद 80 लोगों को रिहा कराने के लिए 28 मार्च को विमान का अपहरण किया था और उसे बैंकाक ले गए थे।
1983 : कोलम्बिया में भूकंप से लगभग 5,000 लोगों की मौत।

सम्बंधित ख़बरें

सात जनवरी का इतिहास : बहादुर शाह जफर द्वितीय पर मुकदमे की शुरूआत, जानें और भी घटनाएं

6 जनवरी का इतिहास: इंदिरा गांधी की जान लेने वालों को फांसी, जानिए इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं

नवभारत विशेष: सोमनाथ… अटूट आस्था के 1000 वर्ष, विध्वंस नहीं, पुनर्जागरण की सदियों पुरानी गाथा

5 जनवरी का इतिहास : क्रिकेट का पहला वनडे मैच, परमाणु हमले का गवाह, जानें आज का दिन क्यों है खास

नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
1990 : संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से मरणोपरांत सम्मानित किया गया।
2004 : अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में एक नाइट क्लब में आग लगने से 175 लोगों की मौत।
2007 : माइकल फ़ेल्प्स ने विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में छह स्वर्ण पदक हासिल किये।
2008 : कृष्णा सोबती को के.के. बिड़ला फाउण्डेशन का वर्ष 2007 का ‘व्यास सम्मान’ देने की ऐलान। रेवती मेनन को ‘दयावती मोदी स्त्री शक्ति सम्मान, 2007’ प्रदान किया गया।
2008 : पाक वायुसेना की बस के नजदीक एक बम विस्फोट में 12 लोग मारे गए।
2011 : जनगणना के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत की आबादी पिछले दस साल में 17.64 प्रतिशत बढ़ कर 121 करोड़ पर पहुंच गई।
2024 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न प्रदान किया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

History of march 31 on this day babasaheb was awarded bharat ratna posthumously

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 31, 2025 | 11:31 AM

Topics:  

  • Bharat Ratna
  • Dr. BR Ambedkar
  • History Of The Day
  • Indian History
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.