भोपाल गैस त्रासदी (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: इतिहास में दर्ज हर तारीख की तरह तीन दिसंबर के खाते में भी कुछ अच्छी-बुरी घटनाएं दर्ज हैं, लेकिन इस दिन एक ऐसी घटना भी हुई, जो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लोगों को सदियों तक सालने वाला दर्द दे गई। तीन दिसंबर 1984 को भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस का रिसाव हुआ। हादसे में हजारों लोगों की मौत हुई, जबकि घायल होने वालों की तादाद भी हजारों में थी। इसके साथ ही इस हादसे से अजन्मे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य पर भी सवालिया निशान लग गया।
2022 में आज ही के दिन भारत की उभरती हुई बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप के अंडर-17 एकल महिला स्पर्धा के सेमीफाइनल में जापान की मियोन योकूची को सीधे गेम में 21-8 21-17 से हराया और वह प्रतियोगिता के अंडर-17 एकल महिला वर्ग के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गयीं।
देश दुनिया के इतिहास में तीन दिसंबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:
1790 : लार्ड कार्नवालिस ने मुर्शिदाबाद के नवाब से फौजदारी न्याय प्रशासन का अधिकार छीन लिया और सदर निजामत अदालत कलकत्ता ले गए।
1829 : वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
1882 : आधुनिक भारतीय चित्रकला के प्रणेताओं में से एक नन्दलाल बोस का जन्म।
1884 : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म।
हर एक तारीख से जुड़ी रोचक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें
1889 : खुदीराम बोस का जन्म। भारत माता के इस सपूत ने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहूति दी।
1920 : तुर्की और आर्मेनिया शांति समझौते पर सहमत हुए।
1937 : भारतीय भाषाविद् बिनोद बिहारी वर्मा का जन्म।
1959 : साइप्रस में आपातकाल समाप्त।
1971 : भारत और पाकिस्तान में युद्ध छिड़ा और राष्ट्रपति ने देश में आपातकाल की घोषणा की। युद्ध की परिणति बांग्लादेश के उदय में हुई।
1979 : हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का निधन।
1979 : ईरान ने इस्लामी संविधान अपनाया।
1982 : भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज का जन्म।
1984 : भोपाल में यूनियन कार्बाइड के कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस के रिसाव से हजारों लोगों की मौत और उससे कई गुना ज्यादा लेाग बीमार। इसे दुनिया की सबसे भीषण औद्योगिक त्रासदी में गिना जाता है।
2011 : अभिनेता देव आनंद का निधन।
2021 : क्रिकेट निदेशक मार्टिन मॉक्सन और मुख्य कोच एंड्रयू गेल सहित यार्कशर के पूरे कोचिंग स्टाफ ने अजीम रफीक के नस्लीय भेदभाव के आरोपों के बाद अपने पद से त्यागपत्र दिया। रफीक ने क्लब पर संस्थानिक नस्लवाद का आरोप लगाया था।
2022 : भारत की उभरती हुई बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप के अंडर-17 एकल महिला स्पर्धा के सेमीफाइनल में जापान की मियोन योकूची को सीधे गेम में 21-8 21-17 से हराया और वह प्रतियोगिता के अंडर-17 एकल महिला वर्ग के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बन गयीं।
2023 : फिलीपीन में 7.6 तीव्रता के भूकंप से एक महिला की मौत, सुनामी की चेतावनी जारी।
(एजेंसी)