ब्रिटेन की राजवधू डायना की सड़क दुर्घटना में गई जान, जानें 31 अगस्त से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाएं
एक समय परिकथा सी लगने वाली ब्रिटेन की राजकुमारी डायना की जिंदगी 31 अगस्त 1997 को एक त्रासदी में बदल गई। आज ही के दिन एक कार दुर्घटना में डायना की मौत इससे भी बड़ी खबर बनी जिसने ब्रिटेन के शाही परिवार को झकझोर कर रख दिया।
- Written By: किर्तेश ढोबले
(डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: कहते हैं वक्त कभी एक सा नहीं रहता, बदल जाए तो तकदीरें बदल देता है। इसे वक्त की मार नहीं तो और क्या कहेंगे कि एक समय परिकथा सी लगने वाली ब्रिटेन की राजकुमारी डायना की जिंदगी 31 अगस्त 1997 को एक त्रासदी में बदल गई। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पुत्र राजकुमार चार्ल्स (वर्तमान में महाराजा चार्ल्स तृतीय) के साथ डायना स्पेंसर की 1981 में हुई शादी सारी दुनिया के लिए एक बड़ी खबर थी, लेकिन 31 अगस्त 1997 को एक कार दुर्घटना में डायना की मौत इससे भी बड़ी खबर बनी जिसने ब्रिटेन के शाही परिवार को झकझोर कर रख दिया। देश-दुनिया के इतिहास में 31 अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1881 : अमेरिका में पहली टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन।
1919 : प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार एवं निबंधकार अमृता प्रीतम का जन्म।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope: 11 मई 2026 को जन्मे बच्चों का भविष्य, नेतृत्व क्षमता-शिक्षा के क्षेत्र में लहराएंगे परचम
Aaj Ka Rashifal 11 May: वृश्चिक को व्यापार में लाभ और धनु को मिलेगी राजनैतिक सफलता, जानें अपनी राशि का हाल
Maharashtra Weather: 11 मई को बेमौसम बारिश की चेतावनी, जाने कहां हागी उमस, कहां गर्मी और कहां बरसेंगे बादल
RCB के काम आई क्रुणाल पांड्या का संघर्षपूर्ण पारी, रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया
यह भी पढ़ें:- दिल्ली के तख्त के लिए औरंगजेब ने करवाई थी दारा शिकोह की हत्या, जानें 30 अगस्त से जुड़ा इतिहास
1920 : अमेरिकी शहर डेट्रॉयट में रेडियो पर पहली बार समाचारों का प्रसारण।
1957 : मलेशिया को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1962 : कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए।
1968 : भारत के टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण।
यह भी पढ़ें:-हॉकी के जादूगर ध्यान चंद का जन्मदिन, जानें 29 अगस्त से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाएं
1991 : उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1993 : रूस ने लिथुआनिया से अपने आखिरी सैनिकों को वापस बुलाया।
1995: पहली बार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने चीन में मानवाधिकार की स्थिति पर आपत्ति दर्ज की।
1997 : ब्रिटेन की राजवधू डायना की पेरिस में कार दुर्घटना में मौत।
यह भी पढ़ें:-मायावती को फोर्ब्स ने दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में दी जगह, जानें 28 अगस्त से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाएं
2005: इराक की राजधानी बगदाद में एक धार्मिक मौके पर फिदायीन हमले के भय से मची भगदड़ में 800 से ज्यादा लोग मारे गये।
2016: ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रोजेफ को महाभियोग के बाद पद से हटाया गया। वह ब्राजील की पहली महिला राष्ट्रपति थीं।
