दिल्ली के तख्त के लिए औरंगजेब ने करवाई थी दारा शिकोह की हत्या, जानें 30 अगस्त से जुड़ा इतिहास

आज का इतिहास तख्त-ओ-ताज के लिए एक भाई द्वारा दूसरे भाई की हत्या कराने की एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दरअसल, शाहजहां के बड़े पुत्र दारा शिकोह की 1659 में 30 अगस्त के दिन उनके ही छोटे भाई औरंगजेब ने हत्या करवा दी थी।
दिल्ली के तख्त के लिए औरंगजेब ने करवाई थी दारा शिकोह की हत्या, जानें 30 अगस्त से जुड़ा इतिहास
(डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: इतिहास में 30 अगस्त की तारीख तख्त-ओ-ताज के लिए एक भाई द्वारा दूसरे भाई की हत्या कराने की एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दरअसल, शाहजहां के बड़े पुत्र दारा शिकोह की 1659 में 30 अगस्त के दिन उनके ही छोटे भाई औरंगजेब ने हत्या करवा दी थी। दारा शिकोह को 1633 में शाहजहां ने अपना उत्तराधिकारी बनाया था। यह बात दारा के अन्य भाइयों को स्वीकार नहीं थी। लिहाजा शाहजहां के बीमार पड़ने पर औरंगजेब ने दिल्ली में दारा की हत्या करवा दी।

देश-दुनिया के इतिहास में 30 अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-

1659 : औरंगजेब ने दारा शिकोह की दिल्ली में हत्या करवा दी।

1888 : भारत की आजादी के लिए फांसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक कनाईलाल दत्त का जन्म।

1928 : ‘द इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग' की भारत में स्थापना।

1951 फिलिपीन और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।

1984 : अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी' ने पहली बार उड़ान भरी।

1991 : अजरबैजान ने तत्कालीन सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।

2003 : रूसी पनडुब्बी बेरेंट्स सागर में डूबी, नौ मरे।

2007 : जर्मनी के दो वैज्ञानिकों गुंटर निमित्ज और आल्फोंस स्टालहोफेन ने अल्बर्ट आइंस्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत को गलत ठहराने का दावा किया।

2009 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान प्रथम अभियान औपचारिक रूप से समाप्त किया।

2018 : भारतीय हॉकी टीम जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर हुई।

2021: अफगानिस्तान में तैनात शेष अमेरिकी सैनिक स्वदेश रवाना, युद्ध में अमेरिका का हस्तक्षेप खत्म।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com