-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Historical Events Of 13 November
13 नवंबर का इतिहास: आज के दिन ही पेरिस पर आतंकी हमले में हुई थी 130 की मौत, जानें और भी घटनाएं
- Written By: दीपिका पाल
Historical Events of 13 November: 2015 में 13 नवंबर को आतंकवादियों ने पेरिस को निशाना बनाया और फ्रांस के इस खूबसूरत राजधानी शहर के सीने पर कई जख्म दिए।आतंकवादियों ने तीन जगह बड़े हमलों को अंजाम दिये।

13 नवंबर का इतिहास (सौ.डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: 13 के अंक को आम तौर पर मनहूस माना जाता है, यही वजह है कि लोग 13 नंबर से बचते हैं। नयी बसाई जाने वाली बस्तियों में ऊंची इमारतों में 13 नंबर का फ्लोर और 13 नंबर का सेक्टर न बनाने का भी चलन है। यह और बात है कि जिन लोगों का जन्मदिन 13 नवंबर को होता है, वह उसे पूरी धूमधाम से मनाते हैं। इतिहास की बात करें तो इस तारीख पर बहुत सी अच्छी बुरी घटनाएं दर्ज हैं। फ्रांस में इस दिन एक दुखद घटना घटी है। 2015 में 13 नवंबर को आतंकवादियों ने पेरिस को निशाना बनाया और फ्रांस के इस खूबसूरत राजधानी शहर के सीने पर कई जख्म दिए।
आतंकवादियों ने तीन जगह बड़े हमलों को अंजाम दिया, जिनमें कम से कम 130 लोगों की मौत हुई और 400 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सबसे घातक हमला बातेक्लां थिएटर और कंसर्ट हॉल पर किया गया, जहां आतंकवादियों ने 100 से ज्यादा लोगों को घेरकर उनपर गोलियां बरसा दीं। यहां 80 से ज्यादा लोगों की जान गई। इसके अलावा दो रेस्तरां और एक स्टेडियम को भी निशाना बनाया गया था। इस दौरान गोलीबारी के साथ-साथ विस्फोट भी किए गए।
देश -दुनिया के इतिहास में 13 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1780 : पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह का गुजरांवाला में जन्म। यह स्थान अब पाकिस्तान में है।
1969 : लंदन के एक अस्पताल में एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया। क्वीन कार्लेट अस्पताल में शताब्दी में पहली बार एक साथ पांच बच्चों का जन्म।
1971 : अमेरिका के अंतरिक्ष यान मैरियर-9 ने मंगल ग्रह का चक्कर लगाया। यह पहला मौका था, जब पृथ्वी से भेजे गए किसी यान ने किसी दूसरे ग्रह का चक्कर लगाया। करीब एक महीने बाद वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह की साफ़ तस्वीरें दिखाई दीं।
1979 : एक साल तक बंद रहने के बाद ‘टाइम्स’ अखबार का प्रकाशन फिर से शुरू हुआ। दरअसल नई प्रौद्योगिकी की शुरुआत और अन्य मुद्दों पर प्रबंधन तथा यूनियनों के बीच विवाद के चलते अखबार का प्रकाशन रोक दिया गया था।
1985 : कोलंबिया में ज्वालामुखी फटने से 23,000 से ज्यादा लोगों की मौत।
1997 : सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाए।
1998 : तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की। चीन के भारी विरोध के बावजूद यह मुलाकात तय कार्यक्रम के अनुसार हुई।
2015 : आतंकवादियों ने पेरिस पर घातक हमला किया। 130 लोगों की मौत, 400 से ज्यादा घायल।
2019 : भारतीय उच्चतम न्यायालय ने कहा कि प्रधान न्यायाधीश का कार्यालय सार्वजनिक प्राधिकरण है और यह सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आता है।
2021 : इक्वाडोर की सबसे बड़ी जेल लिटोरल पेनीटेंटियरी में हुई झड़पों में 52 कैदियों की मौत ।
2022 : तुर्किये की राजधानी इस्तांबुल के लोकप्रिय इस्तिकलाल एवेन्यू पर एक भीषण विस्फोट में छह लोगों की मौत तथा 53 जख्मी ।
सम्बंधित ख़बरें
2 जुलाई का इतिहास : सिराजुद्दौला की हत्या ने कैसे मजबूत की ईस्ट इंडिया कंपनी की सत्ता? जानिए पूरी कहानी
1 जुलाई का दिन क्यों खास? आज ही लागू हुआ था ‘वन नेशन, वन टैक्स’
30 जून का इतिहास: जब पहली बार कॉमिक्स की दुनिया में नजर आया सुपरमैन
28 जून का इतिहास: इमरजेंसी में कैसे छीनी गई थी प्रेस की आजादी? जानिए पूरी कहानी
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
2023 : सोमालिया में आई बाढ़ में 31 लोगों की मौत ।
2024 : इजराइल के हवाई हमले में गाजा में 46 लोगों की मौत, लेबनान में 33 लोग मारे गए।
भाषा एजेंसी के द्वारा
Historical events of 13 november
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














