Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज ही के दिन 14 जून को हुआ था महान फनकार हीराबाई बारोदकर और डोनाल्ड ट्रंप का जन्म

14 जून को शास्त्रीय संगीत की महान फनकार हीराबाई बारोदकर और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्म हुआ था. आज ही के दिन 14 जून 1922 में फिल्म ‘मुगल-ए-आजम' के निर्देशक के आसिफ का जन्म हुआ था.

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Jun 14, 2024 | 02:55 PM

(डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: इतिहास में 14 जून की तारीख कई महान व्यक्तियों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है, जिनमें सिनेमा से लेकर खेल, संगीत और राजनीति के देश विदेश के कई धुरंधर शामिल हैं। इनमें भारतीय सिनेमा को मुगल-ए-आजम जैसी कालजयी फिल्म देने वाले के. आसिफ, टेनिस की दुनिया में अपनी एक खास जगह रखने वाली जर्मनी की स्टेफी ग्राफ, शास्त्रीय संगीत की महान फनकार हीराबाई बारोदकर शामिल हैं।

राजनीति के मैदान के धुरंधरों की बात करें तो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्म भी 14 जून को ही हुआ था और अर्जेंटीना के क्रांतिकारी नेता चेग्वेरा का जन्मदिन भी 14 जून ही है। देश दुनिया के इतिहास में 14 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1658 : ड्यून्स के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांसीसी सेना ने स्पेन को हराया।

सम्बंधित ख़बरें

कुछ बड़ा करने वाले हैं ट्रंप? रडार पर ये 6 देश

खुद को भगवान समझने लगे ट्रंप, फिर दिया विवादित बयान, कहा- जो मन में आएगा करूंगा…

मजबूर हो गए खामेनेई! प्रदर्शनों पर पहली प्रतिक्रिया आई सामने, सरकारी मीडिया के जरिए बयां किया दर्द

नवभारत विशेष: अहंकारी ट्रंप क्यों कर रहे हैं भारत का अपमान

1777 : अमेरिकी कांग्रेस ने एक बैठक में देश के लिए 13 लाल और सफेद धारियों वाले नये झंडे का स्वरूप निर्धारित किया। इस दिन को 1885 से अमेरिका में झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1905 : प्रसिद्ध संगीत साधिका हीराबाई बारोदकर का जन्म।

1907: नॉर्वे में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।

1922 : फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ के निर्देशक के आसिफ का जन्म।

1934: ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हिटलर और मसोलिनी की मुलाकात।

1928: अर्जेंटीना के क्रांतिकारी नेता चेग्वेरा का जन्म। इन्होंने क्यूबा में 1959 में हुए तख्तापलट में अहम योगदान दिया था।

1940 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मन तानाशाह हिटलर के नेतृत्व में पश्चिमी यूरोप पर तकरीबन एक महीने तक हवाई हमले करने के बाद जर्मन सेना फ्रांस की राजधानी पेरिस में घुसी।

1945 : वायसराय लार्ड वावेल ने भारत के शीर्ष राजनीतिक नेताओं से मिलने की इच्छा जाहिर की और इस दौरान जो नेता जेलों में बंद थे, उन्हें रिहा कर दिया गया।

1946 : अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्म।

1969 : जर्मनी की टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ का जन्म। उन्होंने अपने करियर में 22 ग्रैंडस्लम जीते।

2023 : यूनान में नौका डूबने से 78 प्रवासियों की मौत, दर्जनों लापता।

(एजेंसी)

Great artist hirabai barodkar and donald trump were born on 14 june

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 14, 2024 | 02:55 PM

Topics:  

  • Donald Trump

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.