Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

22 January History:उन्मादियों की भीड़ ने ग्राहम स्टेन्स, उनके दो बेटों को जिंदा जलाया

Odisha Incident: 22 जनवरी 1999 को ओडिशा के क्योंझर में ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेन्स और उनके दो बेटों को भीड़ ने जिंदा जला दिया, जिससे दुनिया स्तब्ध रह गई।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jan 22, 2026 | 08:34 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: साल के पहले महीने का 22वां दिन इतिहास में एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। ओडिशा के क्योंझर में 22 जनवरी 1999 को उत्पाती भीड़ ने ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेन्स और उनके दो बेटों को जिंदा जला दिया था।

इस घटना की धमक पूरी दुनिया में सुनाई दी। मनोहरपुर गांव में भीड़ ने स्टेन्स और उनके दो बेटों को उनकी गाड़ी पर पेट्रोल छिड़क कर जला डाला। स्टेन्स वहां करीब 30 वर्ष से कुष्ठ रोगियों के लिए काम कर रहे थे, लेकिन उनपर उस इलाके में धर्मांतरण कराने का आरोप भी लगा था।

देश दुनिया के इतिहास में 22 जनवरी की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

सम्बंधित ख़बरें

संपादकीय: मेलघाट में कुपोषण से मौत की गंभीर समस्या

नवभारत विशेष: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन के कंधों पर बड़ा दायित्व

निशानेबाज: हमारी संस्कृति पर न करे कोई शक गरिमा का चिन्ह माथे का तिलक

युवती को धमकाने वाले मनचले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इमामवाड़ा थाना क्षेत्र में छेड़खानी और धमकी का मामला

1666 : दुनिया को ताजमहल के रूप में मोहब्बत का अजीम तोहफा देने वाले मुगल बादशाह शाहजहां का निधन।

1901 : महारानी विक्टोरिया का निधन। महारानी विक्टोरिया ने 1837 में ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड की महारानी के रूप में सिंहासन संभाला और अपनी मृत्यु तक इस पद पर रहीं।

1973 : नाइजीरिया में जॉर्डन एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, करीब 200 लोगों की मौत।

1973 : अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने गर्भपात को कानूनी तौर पर मान्यता दे दी। इसे अपराध की श्रेणी से निकालते हुए अदालत ने इसे महिला की निजता का संवैधानिक अधिकार बताया।

1980: सोवियत संघ ने सरकार-विरोधी परमाणु वैज्ञानिक आन्द्रेई सखारोव को नजरबंद किया। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित सखारोव ने एक अमेरिकी टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार में अफ़गानिस्तान से सोवियत सेनाएं वापस बुलाने की मांग की थी।

1996 : कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से तकरीबन 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की।

1999: ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेन्स और उनके दो बेटों को उन्मादियों की भीड़ ने जिंदा जलाकर मार डाला।

2001: पाकिस्तान ने देश में तालिबान के सभी कार्यालयों को बंद किया और आतंक के सरगना ओसामा बिन लादेन की संपत्तियों पर रोक लगा दी।

2009: फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ को ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया।

2009 : सरकार ने सार्वजनिक निजी भागीदारी पर आधारित तीन बंदरगाह परियोजनाओं को मंजूरी दी।

यह भी पढ़ें:-संपादकीय: मेलघाट में कुपोषण से मौत की गंभीर समस्या

2020 : उत्तरी बुर्किना फासो के गांवों में आतंकवादी हमले में 36 लोगों की मौत।

2022 : अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में मिनी वैन में विस्फोट में सात लोगों की मौत।

2023 : सीरिया के अलेप्पो शहर में इमारत गिरने से 16 लोगों की मौत।

2024 : चीन के युन्नान प्रांत में भूस्खलन में 31 लोगों की मौत।

2025 : रूपर्ट मर्डोक के ब्रिटिश टैबलॉयड ने प्रिंस हैरी से जुड़े मुकदमे में माफी मांगी।

भाषा एजेंसी के द्वारा

Graham staines odisha 1999 lynching incident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 22, 2026 | 08:34 AM

Topics:  

  • Crime
  • Historical Events
  • Navbharat Editorial
  • Odisha
  • Odisha News
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.