- Hindi News »
- Special Coverage »
- Government Should Help Farmers Affected By Excessive Rainfall
संपादकीय: अतिवृष्टि पीड़ित किसानों की मदद करें
Heavy Rain in Maharashtra: धाराशिव जिले के वाशी गांव में बादल फटने की वजह से 2 घंटे में 220 मिलीमीटर पानी बरसा।कृषि के अलावा पशुधन को भी क्षति पहुंची।किसान सब कुछ खो बैठे।उन्हें सरकार से उम्मीद है।
- Written By: दीपिका पाल

अतिवृष्टि पीड़ित किसान (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: अतिवृष्टि, बादल फटने जैसे प्रकृति के प्रकोप की वजह से विदर्भ, मराठवाडा, खानदेश व पश्चिम महाराष्ट्र के किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।यवतमाल, वाशिम, नांदेड, परभणी, लातूर, हिंगोली, बीड़, धाराशिव जिलों की 17,00,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में कपास, सोयाबीन, तुअर, मका, बाजरा, मूंगफली, गन्ना व सब्जियां पूरी तरह बर्बाद हो गए।हजारों करोड़ रुपए की क्षति होने का अनुमान है।किसानों की मेहनत पर पूरी तरह पानी फिर गया, साथ ही लिए गए कर्ज की रकम, बीज, खाद, कीटनाशक भी तबाह हो गए।अगस्त माह में बहुत पानी बरसा।जलाशय, नदी-नाले लबालब भर गए।पानी इतना बरसा कि खेतों की मिट्टी की उपजाऊ परत बह गई।
धाराशिव जिले के वाशी गांव में बादल फटने की वजह से 2 घंटे में 220 मिलीमीटर पानी बरसा।कृषि के अलावा पशुधन को भी क्षति पहुंची।किसान सब कुछ खो बैठे।उन्हें अब सरकार से मदद की उम्मीद है।सरकार ने तत्काल नुकसान का पंचनामा करने का आदेश दिया है फिर भी कुछ जिलों में पंचनामे का काम शुरू नहीं हुआ है।नुकसान भरपाई की हवा-हवाई घोषणाएं होती हैं लेकिन किसानों के खाते में एक पैसा भी जमा नहीं होता।कठिन शर्तों की वजह से फसल बीमा योजना का लाभ भी नहीं मिलता।बीमा कंपनियां सिर्फ अपनी फायदा देखती हैं।सरकारी मशीनरी सुस्त बनी रहती है।सहायता देते समय राजनीतिक सुविधा, चुनाव क्षेत्र का समीकरण देखा जाता है।नौकरशाही की कछुआ चाल के कारण लाभार्थियों को समय पर सहायता पहुंच नहीं पाती।धैर्य खोकर व संकट से घबराकर किसान आत्महत्या पर उतारू हो जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
कोरंभी देवी परिसर के फार्महाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
इस वर्ष जनवरी से मार्च के बीच राज्य के 767 किसानों ने खुदकुशी की।इसके लिए कौन जिम्मेदार है? आश्वासनों की बजाय त्वरित मदद दी जानी चाहिए।2024 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मदद के मानक बदल कर दोगुनी दर से नुकसान भरपाई का निर्णय लिया था।वह निर्णय वर्तमान सरकार ने बदल दिया।अब 2023 के पुराने निर्णय के मुताबिक ही नुकसान भरपाई दी जाएगी।इसलिए अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को अत्यल्प मुआवजा मिल पाएगा।बीज और खाद के दाम बढ़ गए हैं तथा कृषि की लागत में वृद्धि हुई है।ऐसी स्थिति में तत्काल पंचनामा कर नुकसान भरपाई की रकम किसानों के खाते में जमा कराई जाए।
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
फसल बीमा योजना की त्रुटि दूर कर सरल व प्रभावी प्रणाली अपनाई जाए जिससे संकट में पड़े किसानों को राहत मिले।खरीफ की फसल भारी वर्षा ने बरबाद कर दी।जब तक खेतों से पानी नहीं हटेगा, रबी की तैयारी नहीं हो पाएगी।दशहरा-दिवाली त्योहार निकट आ रहे हैं।इसलिए सरकार को हमेशा के नियम परे रखकर किसानों के खाते में तत्काल मुआवजा राशि जमा करनी चाहिए।गीले अकाल की घोषणा कर शीघ्र ही उचित कदम उठाकर किसानों को राहत दें।
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Government should help farmers affected by excessive rainfall
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज पैदा होने वाले जातकों को मिलेगा आकस्मिक धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका आगामी वर्ष
May 19, 2026 | 06:17 AMNagpur Weather: 45°C के टॉर्चर के साथ भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें नागपुर में आज के मौसम का पूरा हाल
May 19, 2026 | 06:05 AMIndia Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
May 19, 2026 | 05:58 AMअब ChatGPT और Gemini को टक्कर देगी नई Siri, iPhone यूजर्स के लिए बड़ा धमाका
May 19, 2026 | 05:58 AMMaharashtra Weather: विदर्भ-मराठवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट, तो कोंकण में गरजेंगे बादल, जानें आपके शहर का मौसम
May 19, 2026 | 05:55 AMThird Bada Mangal: 2026 का तीसरा बड़ा मंगल आज, हनुमान जी को चढ़ाएं ये खास वस्तुएं, मनोकामनाएं होंगी पूरी
May 19, 2026 | 05:30 AMपेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














