महायुति में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का शक्ति प्रदर्शन जारी, मेडिकल हेल्प के बाद बीजेपी की तर्ज पर संपर्क मंत्री!

महाराष्ट्र में सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ होने के बावजूद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का शक्ति प्रदर्शन खत्म नहीं हो रहा है। अब एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के पालक मंत्री होने के बावजूद जिलों में अपने संपर्क मंत्री रख दिए है।
महायुति में डीसीएम शिंदे का शक्ति प्रदर्शन जारी
एकनाथ शिंदे (सौजन्य-एएनआई)
Updated on

मुंबई: विधानमंडल के बजट सत्र से पहले सरकार की चाय पार्टी में महायुति सरकार में शामिल की तीनों प्रमुख सियासी दलों के प्रमुख नेता साथ दिखे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने यह दिखाने का प्रयास किया था कि महायुति में सब ठीक-ठाक है। लेकिन इस दिखावे की पोल उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ही खोल दी है।

मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कक्ष की तर्ज पर उप मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कक्ष शुरू करने के बाद बीजेपी की तर्ज पर अब एकनाथ शिंदे ने भी उन जिलों में अपने संपर्क मंत्री भी नियुक्त कर दिए हैं, जहां बीजेपी के पालक मंत्री हैं। शिंदे के इस कदम को बीजेपी को जस का तस जवाब देने जैसा माना जा रहा है।

डिप्टी सीएम शिंदे ने जारी की सूची

उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने बीजेपी की तर्ज पर अपने संपर्क मंत्रियों की सूची मंगलवार को जारी की। इसमें मंत्री गुलाबराव पाटिल को परभणी, बुलढ़ाणा जिले का संपर्क मंत्री बनाया गया है तो वहीं उदय सामंत को मुंबई उपनगर, पुणे एवं सिंधुदुर्ग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह शंभुराज देसाई को सांगली-नगर, संजय राठोड को नागपुर-चंद्रपुर-अमरावती, दादाजी भुसे को धुले-नंदुरबार, प्रताप सरनाईक को पालघर-सोलापुर, भरतशेठ गोगावले को हिंगोली-वाशिम, संजय शिरसाट को बीड़-नांदेड, प्रकाश आबिटकर को अकोला-लातूर, आशीष जैसवाल को भंडारा गोंदिया और राज्यमंत्री योगेश कदम को जालना की जिम्मेदारी दी गई है।

दिलचस्प बात यह है कि एकनाथ शिंदे ने अजित पवार सहित उनकी राकां एवं बीजेपी के दूसरे पालक मंत्रियों के जिलों में अपने मंत्रियों को संपर्क मंत्री पद की जिम्मेदारी दी है लेकिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गडचिरोली में नहीं।

ये हैं संबंधित जिलों के पालक मंत्री

जिला पालक मंत्री
परभणी मेघना बोर्डीकर
बुलढाना मकरंद जाधव पाटिल
मुंबई उपनगर आशीष शेलार, मंगल प्रभात लोढ़ा
पुणे अजित पवार
सिंधुदुर्ग नितेश राणे
सांगली चंद्रकांत पाटील
नागपुर चंद्रशेखर बावनकुले
चंद्रपुर अशोक उईके
अमरावती चंद्रशेखर बावनकुले
धुले जयकुमार रावल
नंदुरबार माणिकराव कोकाटे
पालघर गणेश नाईक
सोलापुर जयकुमार गोरे
हिंगोली नरहरी झिरवाल
वाशिम हसन मुश्रीफ
बीड अजित पवार
नांदेड़ अतुल सावे
अकोला आकाश फुंडकर
लातूर शिवेंद्र सिंह भोसले
भंडारा संजय सावकारे
गोंदिया बाबासाहेब पाटील
जालना पंकजा मुंडे
Navbharat Live
navbharatlive.com