Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लोगों के दिमाग में समस्याओं का झमेला, दिमागी परेशानी दूर करता है केला

जर्मनी के प्रोफेसर जेम्स पुडेल ने नेचर’ मैगजीन में केले की विशेषता पर लेख लिखा हैं। जिसमें कहा गया है कि केले में मैग्नेशियम के अलावा सेरोटिनिन नामक तत्व रहता है जो मानसिक परेशानी दूर करता है। इस पर 'निशानेबाज' में क्या कहते हैं पढ़िए इस स्टोरी में...

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Sep 06, 2024 | 05:48 PM

(डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, जर्मनी के प्रोफेसर जेम्स पुडेल ने ‘नेचर’ मैगजीन में केले की विशेषता पर लेख लिखा हैं जिसमें कहा गया है कि केले में मैग्नेशियम के अलावा सेरोटिनिन नामक तत्व रहता है जो मानसिक परेशानी दूर करता है।’’

हमने कहा, ‘‘इसमें नई बात क्या है? ब्राजील में जितना फुटबाल के जादूगर पेले का महत्व रहा है, वैसा ही भारत में केले का है। करोड़ों हिंदू भगवान सत्यनारायण की पूजा कदलीफल-मेवा से करते हैं। देवगुरु बृहस्पति की पूजा में भी केला कंपलसरी है। भक्तजन मानते हैं कि केला अर्पित कर सत्यनारायण की पूजा करो तो कष्ट और भय दूर हो जाता है। बंदी बंधन से छूट जाता है।’’

पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, जर्मनी के प्रोफेसर पुडेल ने कोई पुड़िया नहीं छोड़ी बल्कि केले की वैज्ञानिक विशेषता बताई है। यदि दिमाग में कोई परेशानी या मानसिक तनाव हो तो झटपट केला खा लो। आत्महत्या के लिए उतारू व्यक्ति को राजी किया जा सकता है कि पहले 2 केले खा लो फिर जो चाहे सो करना। वह इस चाल में फंस जाएगा।”

सम्बंधित ख़बरें

अब बिना रजिस्टर्ड सिम के नहीं चलेगा WhatsApp? भारत में आने वाला है बड़ा बदलाव

Aaj Ka Rashifal 25 Feb: मेष राशि वालों को मिलेगा मानसिक तनाव! जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे?

ICC T20 WC 2026: इंग्लैंड से हारकर फंसा पाकिस्तान, अब सेमीफाइनल में पहुंचने का ये है ‘कुदरत का निजाम’

दिल्ली के उद्यमी का दावा: ‘मेरे ट्रक ड्राइवर कई सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ज्यादा बचत करते हैं’

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश को आएगा पसीना, भारत नहीं लौटाएगा शेख हसीना

पड़ोसी ने कहा, ‘‘केला खाते ही उसकी बेचैनी दूर हो जाएगी। केले का रसायन सेरोटिनिन अपना असर करेगा। उसमें उत्साह का संचार होगा और वह आत्महत्या का इरादा त्याग देगा। परीक्षा में फेल छात्र, प्रेम में धोखा खानेवाले प्रेमी को केला खिला कर खुदकुशी करने से रोका जा सकता है। राजस्थान का कोटा शहर सुसाइड कैपिटल है। वहां हर कोचिंग क्लास में छात्रों को केले खिलाए जाएं तो आत्महत्या का विचार उनके दिमाग से भाग जाएगा।’’

हमने कहा, ‘‘अपने यहां केले 60 रुपए दर्जन आते हैं। अमेरिका में 1 डॉलर अर्थात 83 रुपए में 2 केले मिलते हैं। केरल और बंगाल में तो केले के तने का नरम भाग भी सब्जी बनाकर खाया जाता है। धार्मिक आयोजनों में लोग केले के पत्ते पर खाना खाते हैं। स्वास्थ्य सेवा में सुधार लाना हो तो गरीब बस्तियों और नगरपालिका की स्कूलों में बच्चों को अनिवार्य रूप से केले बांटकर पोषण की कमी दूर की जा सकती है। महाराष्ट्र में केले को दूध में मसलकर ‘कालवण’ बनाते हैं। केले को अंग्रेजी में बनाना कहते हैं। एक नेता ने एक बार भारतीयों को मैंगो पीपुल ऑफ बनाना रिपब्लिक कह दिया था। इसका आशय था- अस्थिर गणतंत्र की आम जनता!’’

लेख चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा

Germany professor james pudel research on banana article in nature magazine

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 06, 2024 | 05:48 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.