Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पूर्व CEC को भी चुनाव प्रक्रिया में शंका, अचानक कैसे बढ़ गया मत प्रतिशत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने एक दिन में वोटों का प्रतिशत बढ़ जाने पर हैरत जताते हुए इस पर सवाल उठाया है। यहां पर मतदान का आंकड़ा 55 प्रतिशत था लेकिन दूसरे दिन जारी अंतिम आंकड़े में यह आंकड़ा बढ़कर 67 प्रतिशत तक पहुंच गया।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Nov 30, 2024 | 01:55 PM

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर पूर्व सीईसी का बयान (सौ.डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एक दिन में वोटों का प्रतिशत बढ़ जाने पर हैरत जताते हुए इस पर सवाल उठाया है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर की शाम 5 बजे तक मतदान का आंकड़ा 55 प्रतिशत था लेकिन दूसरे दिन जारी अंतिम आंकड़े में यह आंकड़ा बढ़कर 67 प्रतिशत तक पहुंच गया जो लगभग 3 दशकों में सर्वाधिक था। आखिर यह मतदान प्रतिशत कैसे बढ़ा? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पाटोले ने भी पूछा कि 76 लाख मतदाता कैसे बढ़ गए।

चुनाव आयोग ने बताया कि रात तक मतदाताओं की कतारें लगी थीं। शाम तक 58।22 प्रतिशत मतदान हुआ था तो देर रात साढ़े 11 बजे तक वोटिंग कैसे हुई। यही मुद्दा एनसीपी (शरद पवार) के राष्ट्रीय महासचिव डा। जितेंद्र आव्हाड ने उठाया कि मतदान समाप्त हो जाने के बाद शाम 6 बजे से रात 11 बजे के बीच मतदान का प्रतिशत अचानक कैसे बढ़ जाता है। शाम 6 बजे के बाद आधा से 2 प्रतिशत तक मतदान बढ़ सकता है लेकिन कुछ जिलों में वोटिंग 10 प्रतिशत तक बढ़ गई। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त के बयान की अवहेलना नहीं की जा सकती। इस समय लगभग 95 मतदाता क्षेत्र में प्रत्यक्ष हुए मतदान व ईवीएम के वोट में तालमेल नहीं देखा गया।

नवभारत विशेष की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मतदान की आंकड़ेवारी से पता चला कि मुंबई के एक मतदान केंद्र में मनसे प्रत्याशी को उसके परिवार के लोगों के वोट भी नहीं मिले। क्या ऐसा हो सकता है? नांदेड लोकसभा चुनाव में 6 माह पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी जीता था लेकिन इस बार उस क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस हार गई। ऐसा कैसे हुआ? नाशिक जिले के कुछ मतदान केंद्रों में महायुति के विजयी उम्मीदवारों के वोटों के आंकड़े लगभग एक समान हैं। क्या यह योगायोग है? शंका केवल महाविकास आघाड़ी के नेताओं को नहीं है, महायुति का साथ देनेवाले मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भी गड़बड़ी की आशंका व्यक्त की है।

क्या ऐसा ईवीएम के माध्यम से किया जाता है, इसका कोई सबूत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में ईवीएम पर शंका जतानेवाली याचिका ठुकराते हुए याचिकाकर्ताओं से पूछा कि ऐसा विचार आपके मन में आता कैसे है? इतने पर भी चुनाव प्रक्रिया को लेकर लोगों के मन में संदेह है। स्वयं महायुति के नेताओं को भी उम्मीद नहीं थी कि उन्हें इतनी जबरदस्त सफलता मिलेगी।

6 माह पूर्व लोकसभा चुनाव में महाविकास आघाड़ी 155 और महायुति 125 विधानसभा क्षेत्रों में आगे थी। तब से 10-20 सीटों का फर्क पड़ सकता था लेकिन क्या जनमानस इतना बदल गया? मतगणना के शुरूआती 2 घंटों में महायुति व महाविकास आघाड़ी के बीच कड़ा मुकाबला था लेकिन उसके बाद के 2 घंटों में चित्र बदल गया।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा

Former sy qureshi cec also has doubts about the election process

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 30, 2024 | 01:55 PM

Topics:  

  • Election Commission of India

सम्बंधित ख़बरें

1

‘EC ऐसे अधिकारियों के अधीन है जो निष्पक्ष नहीं’, कांग्रेस ने जवाबदेही से भागने का लगाया आरोप

2

चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष, ‘वोट चोरी’-एसआईआर पर चढ़ा सियासी पारा

3

EC Vs Congreess की जंग में कूदे दिग्विजय सिंह, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोला तीखा हमला

4

10 हजार विरोधी वोटर कम करने का मिला था ऑफर, वोट चोरी पर बच्चू कडू का सनसनीखेज दावा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.