Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज ही के दिन हुई थी भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना पर पहली चर्चा, जानें 22 सितंबर का इतिहास

ईस्ट इंडिया कंपनी के निर्माण में 22 सितंबर का एक खास महत्व है। दरअसल 1599 में वह 22 सितंबर का ही दिन था जब लंदन में 21 कारोबारियों की एक बैठक हुई थी। इस बैठक में भारत के साथ कारोबार करने के लिए एक कंपनी के गठन पर विचार किया गया। इसे ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना की दिशा में पहला कदम कहा जा सकता है।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Sep 22, 2024 | 04:29 PM

(डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: इस बात को कौन नहीं जानता कि ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना भारत के साथ कारोबार के लिए की गई थी, लेकिन भारत की धन धान्य से भरपूर रियासतों की आपस की लड़ाई और मजबूत नेतृत्व की कमी को देखते हुए कंपनी की साम्राज्यवादी आकांक्षाएं जाग गईं और उसने भारत का इतिहास और भूगोल सब बदलकर रख दिया।

ईस्ट इंडिया कंपनी के निर्माण में 22 सितंबर का एक खास महत्व है। दरअसल 1599 में वह 22 सितंबर का ही दिन था जब लंदन में 21 कारोबारियों की एक बैठक हुई थी। इस बैठक में भारत के साथ कारोबार करने के लिए एक कंपनी के गठन पर विचार किया गया। इसे ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना की दिशा में पहला कदम कहा जा सकता है।

देश दुनिया के इतिहास में 22 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है-

सम्बंधित ख़बरें

‘केरल में कमल खिलाना है और भाजपा का CM बनाना है’, जीत के जोश में शाह ने बताया पार्टी का फाइनल प्लान

मनपा चुनाव: मविआ में सीटों को लेकर घमासान; एकजुटता के दावे धरे रह गए, 6 सीटों पर अपने ही आमने-सामने

CBI चौकस, CVO ऑफिस फेल, WCL में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़, अधिकारियों के लिए ‘कुबेर का खजाना’ बनी कंपनी?

‘केरल को देश विरोधी…’, तिरुवनंतपुरम में अमित शाह ने दिया ‘बवाली’ बयान, अब छिड़ेगा नया सियासी घमासान!

1539 – सिख संप्रदाय के पहले गुरु नानक देव जी का करतारपुर में निधन। पाकिस्तान स्थित इस जगह को अब डेरा बाबा नानक के नाम से जाना जाता है।

1599 : लंदन के फाउंडर हॉल में 21 व्यापारियों की बैठक हुई, जिसमें भारत के साथ कारोबार के लिए एक नयी कंपनी स्थापित करने के बारे में चर्चा की गई।

1903 – अमेरिकी नागरिक इटालो मार्चिओनी को आइसक्रीम कोन के लिए पेटेंट मिला।

1914 – मद्रास बंदरगाह पर जर्मनी के युद्धपोत इम्देन ने बमबारी की।

1949 – सोवियत संघ ने परमाणु बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

1955 – ब्रिटेन में टेलीविजन का व्यावसायीकरण शुरू।

1965 : भारत पाकिस्तान के बीच संयुक्त राष्ट्र की पहल पर युद्ध विराम।

यह भी पढ़ें- आज ही के दिन आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर ने किया था आत्मसमर्पण, जानें 20 सितंबर का इतिहास

1966 : अमेरिकी यान सर्वेयर 2 चंद्रमा की सतह से टकराया।

1977 : विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी पेले के नेतृत्व में अमेरिका की कोसमोस फुटबॉल टीम दो प्रदर्शनी मैच खेलने के लिए कलकत्ता पहुंची।

1979 : जमात-ए-इस्लाम संगठन के संस्थापक सदस्य मौलाना अब्दुल अली मौदूदी का निधन।

1980 : ईरान और इराक के बीच सीमा संघर्ष युद्ध में बदला।

1988 : कनाडा सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध में जापान और कनाडा के नागरिकों की नजरबंदी के लिए माफी मांगी।

1992 : संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बोस्निया और हेरजेगोविना के बीच युद्ध में भूमिका के लिए यूगोस्लाविया को निष्कासित किया।

2011 : भारतीय योजना आयोग ने उच्चतम न्यायालय में दाखिल हलफनामे में शहरों में 965 रुपये और गांवों में 781 रुपये प्रति महीना खर्च करने वाले व्यक्ति को गरीब मानने से इंकार किया।

2011 : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी का निधन।

2018 : ईरान में वार्षिक सैन्य परेड पर आतंकवादियों का हमला, महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 29 लोग मारे गए। हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली।

2020: दिग्गज मराठी अदाकारा आशालता वाबगांवकर का निधन।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

First discussion on establishment of east india company know the history of 22 september

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 22, 2024 | 04:29 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.