-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Expansion Of Nagpur Airport A Step Forward Towards Vidarbha Development
नागपुर विमानतल का विस्तार, विदर्भ विकास की दिशा में बढ़ते कदम
- Written By: मृणाल पाठक
आगामी वर्ष नागपुर में फाल्कन, राफेल विमानों का निर्माण शुरू होगा। नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रयास से मेट्रो शुरू हुई। इसके बाद पुणे, मुंबई में मेट्रो चालू हुई। मिहान के पूर्ण क्षमता से विकास हेतु विमानतल का विस्तारित रनवे चाहिए।

नागपुर हवाई अड्डा (डिजाइन फोटो)
विलंब से ही सही, विदर्भ के विकास की ओर ध्यान गया है अन्यथा महाराष्ट्र निर्माण के बाद से 6 दशकों में राज्य का यह हिस्सा कृषि, सिंचाई, उद्योग, रोजगार हर क्षेत्र में पिछड़ा रखा गया था। विकास की गंगा सिर्फ पुणे, बारामती और पश्चिम महाराष्ट्र में ही बहती थी। विदर्भ की बिजली से प. महाराष्ट्र के शहर जगमगाते और उद्योग चलते थे।
कोयला, कपास की पूर्ति भी विदर्भ से होती थी। पिछली कुछ सरकारों में भी विदर्भ के नेता शामिल थे लेकिन मुंबई जाकर उनके विचार बदल गए। नागपुर करार की पूरी तरह उपेक्षा की गई जिससे विदर्भ को विकास में झुकता माप देने का वादा किया गया था। यह तो हुआ इतिहास लेकिन देवेंद्र फडणवीस के सीएम बनने के बाद उनकी इच्छाशक्ति की वजह से नागपुर के निकट मिहान में एसईजेड के तहत बुनियादी सुविधाओं का निर्माण हुआ।
बोइंग के एमआरओ सहित अनेक उद्योगों ने नागपुर आने में रुचि दर्शाई। आगामी वर्ष नागपुर में फाल्कन, राफेल विमानों का निर्माण शुरू होगा। नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रयास से मेट्रो शुरू हुई। इसके बाद पुणे, मुंबई में मेट्रो चालू हुई। मिहान के पूर्ण क्षमता से विकास हेतु विमानतल का विस्तारित रनवे चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
खाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
इंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
वर्तमान हवाई पट्टी 45 मीटर चौड़ी और 3600 मीटर लंबी है। अभी यहां एक बार में 17 विमान उतर सकते हैं। विकास की जरूरतों को देखकर इस रनवे के बगल से 60 मीटर चौड़ी व 4000 मीटर लंबी एक और हवाई पट्टी बनाई जाएगी जिसका वर्चुवल भूमिपूजन गत सप्ताह प्रधानमंत्री मोदी ने किया।
यह भी पढ़ें- वित्त विभाग की मंजूरी बिना, कैसे लागू हो पाएंगे लोकलुभावन फैसले
वहां एक साथ 100 विमान खड़े रह सकेंगे। एक बड़ी औद्योगिक बस्ती से लगकर कार्गो हब और बड़ा विमानतल अत्यंत सुविधाजनक रहेगा। नागपुर का विमानतल एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के पास था। उसका विस्तार करने के लिए इसका हस्तांतरण महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी को किया जाना आवश्यक था लेकिन 2 बड़े नेताओं की श्रेय लेने की होड़ में हस्तांतरण कुछ वर्षों तक अटका रहा।
अंतत: मिहान इंडिया लिमिटेड की 70 प्रतिशत और एएआई की 30 प्रतिशत भागीदारी के साथ कंपनी बनी। नए रनवे के लिए जारी निविदा अदालती लड़ाई में फंस गईं। उससे बाहर निकलने में भी कुछ वर्ष लग गए। विमानतल निर्माण का दीर्घकालीन अनुभव रखनेवाली जीएमआर कंपनी को यह काम सौंपा गया। फडणवीस ने विधायक रहते हुए इस परियोजना का स्वप्न देखा और मुख्यमंत्री रहते हुए प्रयास जारी रखे।
अब उनका सपना साकार होने जा रहा है। नया विमानतल 3,00,000 वर्गफुट क्षेत्र में बनेगा। 2030 में प्रतिवर्ष 1।40 करोड़ यात्री इसका इस्तेमाल करेंगे। साथ ही 9 लाख टन कार्गो का हवाई परिवहन भी होगा। इसकी वजह से कृषि उपज, वस्त्र, औषधि व अन्य वस्तुओं के निर्यात को बल मिलेगा तथा लगभग 1 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। समृद्धि महामार्ग, माझी मेट्रो और विस्तारित विमानतल विकास की त्रिसूत्री साबित होंगे। प्रयास यही होगा कि विदर्भ पिछड़ा न रह जाए।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Expansion of nagpur airport a step forward towards vidarbha development
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMकौन हैं ऋषिकांत चनंबम? जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, रजत जीत स्नैच में बनाया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM










