Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

21 मार्च का इतिहास : आज के दिन ही हटाया गया था आपातकाल, जानिए इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में

1977 में 21 मार्च को ही तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में लागू आपातकाल को हटाने का ऐलान किया था। वर्ष 1975 में 25 जून की आधी रात को आपातकाल की घोषणा कर दी गई थी।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Mar 21, 2025 | 11:44 AM

21 मार्च का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: इतिहास में 21 मार्च की तारीख एक बड़ी घटना की गवाह है। दरअसल 1977 में इसी दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में लागू आपातकाल को हटाने का ऐलान किया था। वर्ष 1975 में 25 जून की आधी रात को आपातकाल की घोषणा कर दी गई थी। तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने इंदिरा गांधी के अनुरोध पर धारा 352 के तहत देश में आपातकाल की घोषणा की थी। इसे आजाद भारत का सबसे विवादास्पद दौर भी माना जाता है।

लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने तो इसे भारतीय इतिहास की सबसे ‘काली अवधि’ की संज्ञा दी थी। अन्य घटनाओं की बात करें तो हिंदी सिनेमा के प्रतिष्ठित फिल्मफेयर पुरस्कार की शुरूआत भी 21 मार्च के दिन ही हुई थी। पहले पुरस्कार वितरण समारोह में सिर्फ पांच श्रेणी के पुरस्कार रखे गए थे, जिसमें फिल्म ‘दो बीघा जमीन’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता।

देश-दुनिया के इतिहास में 21 मार्च की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1413: हेनरी पंचम को इंग्लैंड का राजा बनाया गया।
1791: ब्रिटिश सेना ने बेंगलुरू को टीपू सुल्तान से छीन लिया।
1836: कोलकाता में पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत, अब इसका नाम ‘नेशनल लाइब्रेरी’ है।
1857: जापान की राजधानी तोक्यो में आए विनाशकारी भूकंप में लगभग एक लाख सात हजार लोगों की मौत हो गई।
1858: लखनऊ में अंग्रेजों के खिलाफ बगावत की मशाल जलाने वाले सिपाहियों ने आत्मसमर्पण किया।
1916 : शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान का जन्म।
1954 : पहले फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह का आयोजन।
1977 : जून 1975 में देश में लगाए गए आपातकाल को समाप्त किया गया।
1978: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का जन्‍म।
2006 : ट्विटर (अब एक्स) के सह संस्थापक जैक डोर्सी ने पहला सार्वजनिक ट्वीट भेजा, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘‘जस्ट सेटिंग अप माई ट्विटर।”

नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2020 : कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 283 पर पहुंची।
2024: निर्वाचन आयोग ने चुनावी बॉण्ड के नये आंकड़े सार्वजनिक किए।

(एजेंसी के मुताबिक)

Emergency was lifted on 21st march

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 21, 2025 | 11:44 AM

Topics:  

  • Emergency
  • Historical Events
  • Indian History

सम्बंधित ख़बरें

1

2 जनवरी का इतिहास: देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ की शुरुआत, जानिए और भी घटनाएं

2

जयंती विशेष: कौन थे हरचंद सिंह लोंगोवाल? राजीव गांधी के साथ किया ऐसा समझौता…जो बन गया मौत की वजह

3

एक जनवरी का इतिहास: 213 यात्रियों के साथ समुद्र में समा गया एअर इंडिया का विमान, जानिए

4

31 दिसंबर का इतिहास : महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने ईस्ट इंडिया कंपनी के पंजीयन के लिए फरमान जारी किया

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.