Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संपादकीय: चालबाज चीन फिर पीठ पर देगा घाव, औपचारिकता मात्र है सीमा विवाद सुलझाने का प्रस्ताव?

चीन की चालबाजी का अनुभव भारत को हो चुका है इसलिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पूरी मजबूती से सेना की 72 वीं डिवीजन तैनात की गई है। लद्दाख में चीन को घुसपैठ का अब कोई मौका नहीं दिया जाएगा।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Mar 31, 2025 | 10:41 AM

नवभारत संपादकीय (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: यद्यपि चीन भरोसेमंद देश नहीं है फिर भी उसकी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने भारतीय सेना के साथ सीमा विवाद को हल करने की इच्छा जताई है। इस तरह के प्रस्ताव पर कितना विश्वास किया जा सकता है? प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 11 वर्षों में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ 3 प्रमुख शिखर वार्ताएं की हैं जिनमें से 2 भारत में और एक चीन में हुई है।

इतने पर भी गलवान घाटी में दोनों देशों की सेनाओं की खूनी झड़प हुई जिसमें लाठी और कांटेदार तार बंधे डंडों का इस्तेमाल किया गया। चीन के शांति व सहयोग के प्रस्ताव सिर्फ औपचारिक होते हैं। वास्तविकता यह है कि वह मौके की ताक में रहता है। इसलिए जमीनी स्तर पर उसके प्रस्तावों का कोई महत्व नहीं है।

चीन की चालबाजी का अनुभव भारत को हो चुका है इसलिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पूरी मजबूती से सेना की 72 वीं डिवीजन तैनात की गई है। लद्दाख में चीन को घुसपैठ का अब कोई मौका नहीं दिया जाएगा। चीन को भलीभांति मालूम है कि भारत अब सैनिक तैयारी के लिहाज से काफी सशक्त है।

वह समय अलग था जब चीन ने 1962 में भारत पर हमला किया था और हमारा 22,000 वर्ग मील का इलाका हड़प लिया था। भारत की रक्षा नीति और विदेश नीति दोनों ही समय के साथ हैं। इसलिए चीन जानता है कि उसे भारत से टकराव महंगा पड़ेगा। भारत की सबल सैन्य तैयारी को देखकर चीन सिर्फ समय बिताने के इरादे से ऐसे प्रस्ताव रख रहा है।

सीमा विवाद का हल यही है कि चीन भारत के हड़पे हुए भू-भाग को लौटा दे और साथ ही भारत के राज्य अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत बताकर किया जानेवाला अपना बेतुका दावा छोड़ दे। ब्रिटिश शासन के समय भारत व चीन के बीच मैकमोहन लाइन से सीमा निर्धारित की गई थी। चीन उसे मानने से इनकार करता है। तिब्बत को जबरन हड़पने वाले चीन की विस्तारवादी नीतियों से हर कोई अवगत है।

नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रूस और मंगोलिया से भी उसका सीमा-विवाद है। उत्तरी कश्मीर में गिलगिट-बाल्टिस्तान का जो हिस्सा पाकिस्तान ने चीन को सौंप दिया है, वह भारत को लौटाया जाना चाहिए। पुराने नक्शों के मिलान और आदान-प्रदान से यदि भारत-चीन सीमा विवाद का कोई स्वीकार्य हल निकालता है तो अच्छी बात है। किसी समस्या को लंबे समय तक लटकाए रखने में कोई तुक नहीं है।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Editorial proposal of china to resolve border dispute is just a formality

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 31, 2025 | 10:41 AM

Topics:  

  • China
  • LAC Dispute
  • Navbharat Editorial
  • Xi Jinping

सम्बंधित ख़बरें

1

बर्फीले तूफान में बाल-बाल बची हाइकर्स की जिंदगी, माउंट एवरेस्ट से निकाले गए सुरक्षित बाहर

2

अफगानिस्तान पर भारत ने चल दिया ये डिप्लोमेटिक दांव… अब ट्रंप के मंसूबे पर फिरेगा पानी

3

यमराज बना मोबाइल फोन…सेल्फी बनी मौत! बर्फीले पहाड़ पर दफन हो गया पर्वतारोही, देखें खौफनाक VIDEO

4

अचानक आसमान से बरसने लगे आग के गोले, चारों तरफ मची अफरा-तफरी, चीन से आया डराने वाला वीडियो

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.