Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज का संपादकीय: कोई नई घोषणा नहीं हुई, विधान मंडल बजट सत्र से क्या मिला?

विधानमंडल के बजट सत्र का समापन हो गया लेकिन इससे राज्य की जनता को क्या मिला? महायुति सरकार का इतना बहुमत है कि वह जनहित में कोई भी निर्णय आसानी से ले सकती थी।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Mar 28, 2025 | 10:24 AM

नवभारत संपादकीय (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: विधानमंडल के बजट सत्र का समापन हो गया लेकिन इससे राज्य की जनता को क्या मिला? महायुति सरकार का इतना बहुमत है कि वह जनहित में कोई भी निर्णय आसानी से ले सकती थी। सरकार ने पहले बढ़-चढ़कर चाहे जितनी भी घोषणाएं की हों लेकिन उसके खजाने में उन्हें पूरा करने के लिए धन नहीं है। यही वजह है कि बजट सत्र में कोई नई घोषणा नहीं की गई।

यद्यपि विपक्ष के पास संख्याबल नहीं है लेकिन जनता के मुद्दे रखने की जवाबदारी तो उस पर है। कृषि उपज के भाव, बिजली से सिंचाई तक के प्रश्न, राज्य के शहरों व ग्रामीण क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर विशेष चर्चा नहीं हुई। केवल प्रवेशद्वार की सीढि़यों पर फलक-बैनर दिखाने, सत्तापक्ष और विपक्ष द्वारा एक-दूसरे की आलोचना करने के अलावा कुछ नहीं हुआ।

कानून-व्यवस्था में गिरावट के लिए गृह विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए विपक्ष आक्रामक रवैया अपना सकता था लेकिन उसने जोर नहीं दिखाया। अंतिम सप्ताह के प्रस्ताव पर बोलते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि विपक्ष को इस पर तैयारी के साथ अपनी बात रखनी चाहिए थी। जो आंकड़े सुनील प्रभु ने दिए वहीं आंकड़े नाना पटोले के भाषण में भी थे।

सम्बंधित ख़बरें

BMC Elections के लिए महायुति का घोषणापत्र जारी, शिंदे-फडणवीस ने मुंबई और धारावी के लिए किया बड़ा वादा

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य बाइक रैली, नासिक मनपा में भाजपा की सत्ता तय : चित्रा वाघ

Chandrapur News: उईके-अहीर-जोरगेवार की संयुक्त सभाओं में उमड़ी भारी भीड़

भाजपा-राष्ट्रवादी गठबंधन से होगा मेयर, सुसज्जित होगी अहिल्यादेवी की नगरी: मुख्यमंत्री फडणवीस

विपक्ष चाहता तो विभिन्न कोणों से सरकार की आलोचना कर सकता था। विधानसभा और विधानपरिषद दोनों में विपक्ष की तुलना में बीजेपी के विधायक अधिक आक्रामक नजर आए ठाणे के कोस्टल रोड मुद्दे पर अपने ही मंत्री को विधानपरिषद में प्रवीण दरेकर, प्रसाद लाड व निरंजन डावखरे ने आड़े हाथ लिया।

मुंबई की सड़कों की बेहाली का मुद्दा विधानसभा में अतुल भातखलकर व अमित साटम ने उठाया। उन्होंने दिखा दिया कि सत्ता पक्ष के विधायक भी जनहित का मुद्दा जोर-शोर से उठा सकते हैं। बीजेपी के सुधीर मुनगंटीवार ने कई बार अपनी ही पार्टी के मंत्रियों से टकराव मोल लिया।

इस सत्र में उद्धव ठाकरे अधिकांश दिनों तक विधान भवन में दिखाई दिए किंतु उन्होंने विपक्ष के नेता के रूप में कोई चर्चा शुरू नहीं की। विपक्ष यही कह सकता है कि उसकी वजह से धनंजय मुंडे को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा लेकिन मुख्यमंत्री फडणवीस ने पहले ही दिन मुंडे का इस्तीफा लेकर विपक्ष के हाथ से मुद्दा छीन लिया।

नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विपक्ष मस्साजोग प्रकरण को अलग से उठाने की बजाय यह मुद्दा उठा सकता था कि महाराष्ट्र के अनेक छोटे व मध्यम शहरों में राजनीतिक छत्रछाया में गुंडागर्दी पनप रही है। कुल 16 दिन चले इस सत्र में औरंगजेब, नागपुर दंगा, दिशा सालियान, कुणाल कामरा आदि मुद्दों पर शोरगुल मचा कर सदन का कामकाज ठप करने में सत्ता पक्ष के लोगों का ही हाथ था। वस्तुत: सत्तापक्ष को चाहिए कि वह कामकाज शांति से शुरू रखने की जिम्मेदारी ले।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा

Editorial no new announcement made what did legislature get from budget session

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 28, 2025 | 10:24 AM

Topics:  

  • Maharashtra Budget
  • Mahayuti
  • Navbharat Editorial

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.