-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Editorial Cut In Pf Interest Rates Savings Will Have A Bad Effect In The Era Of Rising Inflation
PF ब्याज दरों में कटौती, बढ़ती महंगाई के दौर में बचत पर पड़ेगा बुरा असर
- Written By: नवभारत डेस्क
अब यह निर्णय वित्त मंत्रालय के पास जाएगा.

देश के करीब 6 करोड़ कर्मचारियों की बचत को सरकार ने बड़ा झटका दिया है. EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने PF में जमा राशि पर ब्याज की दरेंं वर्ष 21-22 में 8.5 प्रश से घटाकर 8.1 प्रश कर दिया है. अब यह निर्णय वित्त मंत्रालय के पास जाएगा. सरकार को इस फैसले के कारण कर्मचारियों के संगठनों की ओर से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ेगा. कर्मचारी संगठनों के जो प्रतिनिधि बोर्ड में सदस्य हैं, वे लगातार 8.5 प्रश ब्याज दर को बरकरार रखने की मांग कर रहे थे. बल्कि जब वर्ष 19-20 के लिए ब्याज दरों को 8.65 प्रश से घटाकर 8.5 प्रश किया गया था, तब भी उन्होंने विरोध किया था.
अभी कर्मचारियों की ओर से यह चिंताएं उठाई जा रही हैं कि दुनिया में जिस रफ्तार से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ रही हैं, उसका असर जल्दी ही घरेलू महंगाई दर पर भी पड़ेगा. ऐसी स्थिति में लोगों के पास बचत के लिए धन पहले ही कम होगा. अब ब्याज दरों में इतनी कमी के कारण बचत दर पर और भी विपरीत असर होगा. बोर्ड के अध्यक्ष श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव इन चिंताओं को खारिज जरूर कर रहे हैं और उनका तर्क है कि भारतीय स्टेट बैंक की बचत दर तो 5.4 प्रश ही है. बाजार में दूसरी बचत दरें भी 6 प्रश के आसपास ही हैं. PPF जैसे बचत उपकरणों में भी ब्याज दरें 6.8 से 7.1 प्रश के बीच ही हैं. इसलिए सरकार मौजूदा 8 प्रश ब्याज दर को भी अच्छा मानती है.
सरकार का एक तर्क यह भी अक्सर रहता है कि PF की ब्याज दरों को बाजार से बहुत ज्यादा ऊंचा नहीं रखा जा सकता. उसमें एक तर्कसम्मतता होना लाजिमी है. सरकार का एक तर्क यह भी है कि इस समय दुनिया में आर्थिक हालात मुश्किल हैं. आप ज्यादा जोखिम वाली जगहों पर PF का धन नहीं लगा सकते. जब आप सुरक्षित माध्यमों में धन निवेश करते हैं तो स्वाभाविक रूप से प्रतिफल कम मिलेगा. रूस और यूक्रेन युद्ध से पहले ही कई फंड मैनेजरों ने अपनी इक्विटी बेच दी है. लिहाजा EPFO पर भी ब्याज दरें कम करने का दबाव था. फिलहाल 6 करोड़ कर्मचारियों के लिए यह एक नुकसान है, लेकिन PF जैसे सुरक्षित उपकरण में 8 फीसदी ब्याज दर को मौजूदा पूंजी बाजारों में गिरावटों को देखते हुए बुरा भी नहीं कहा जा सकता.
सम्बंधित ख़बरें
EPFO ने भेजा ब्याज, जानें पीएफ खाते में EPF Interest कैसे करें आसानी से ऑनलाइन चेक
EPS Pension: 20 साल की प्राइवेट नौकरी के बाद कितनी मिलेगी पेंशन, जानें पूरा कैल्कुलेशन
EPFO Vishwas 2026: ईपीएफओ ने 6 महीने के लिए लॉन्च की नई स्कीम, पीएफ विवादों का होगा जल्द निपटारा
एम्प्लाॅयर्स को बड़ी राहत, EPFO ने शुरू की विश्वास 2026 योजना, विवादों का होगा डिजिटल और आसान निपटारा
जैसी कि उम्मीद थी, विधानसभा चुनाव खत्म होते ही सरकार सख्त फैसलों की घोषणाएं शुरू करेगी, यह सिलसिला प्रॉविडेंट फंड (PF) से शुरू हो गया, हालांकि PF की ब्याज दरों की घोषणा हर साल मार्च में ही होती है, लेकिन ब्याज दरें घटाने का फैसला अक्टूबर में ही हो गया था. EPFO ने ब्याज दरों को 8.5 प्रश से घटाकर 8.1 प्रश पर ला दिया है. अहम बात है कि यह पिछले 40 साल में सबसे कम ब्याज दरें हैं. इससे पहले 1977-78 में EPFO ने ब्याज दरें 8 प्रश तय की थीं.
Editorial cut in pf interest rates savings will have a bad effect in the era of rising inflation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर आंदोलन का मेंटल हेल्थ कनेक्शन! CJP को विशेषज्ञों ने दी चेतावनी, जानें किस बात का है खतरा
Jul 27, 2026 | 06:21 PMलोक परीक्षा विधेयक, 2026 पर खत्म हुआ गतिरोध, विपक्ष-सत्ता पक्ष आए साथ; मंगलवार को लोकसभा में होगी चर्चा
Jul 27, 2026 | 06:20 PM‘द ट्रेटर्स 2’ का इंतजार खत्म, प्राइम वीडियो ने नए सीजन की रिलीज डेट का किया खुलासा
Jul 27, 2026 | 06:14 PMबगावत के बाद जन्मदिन की बधाई! बागी सांसद संजय जाधव की उद्धव ठाकरे को शुभकामनाओं से सियासी हलचल
Jul 27, 2026 | 06:14 PMघर के अंदर गायब हो जाता है 5G? Jio की SmartWalls तकनीक बदल सकती है सबकुछ, जानिए कैसे करेगी कमाल
Jul 27, 2026 | 06:11 PMप्रयागराज की 126 शत्रु संपत्तियों पर केंद्र की नजर; नए सिरे से होगा मूल्यांकन, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश
Jul 27, 2026 | 06:08 PMस्विमिंग पूल में बाइक लेकर पहुंचा राइडर! वायरल रील देखकर हंसी नहीं रोक पाए लोग
Jul 27, 2026 | 06:03 PMवीडियो गैलरी

नवभारत लाइव के सवाल का बड़ा असर; सवाल उठते ही भोपाल पुलिस के आरक्षक ने अपनी ही बाइक का काटा चालान- देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 05:52 PM
50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM














