15 सितंबर का इतिहास : दूरदर्शन की कहानी, 1959 में शुरू हुआ सफर; कैसे बना देश का लोकप्रिय प्रसारक

Doordarshan Foundation Day: 15 सितंबर 1959 को दूरदर्शन की शुरुआत हुई थी। शुरुआती दौर में TV लोगों के लिए कौतूहल व प्रतिष्ठा का प्रतीक था। 1965 में ऑल इंडिया रेडियो के साथ दैनिक प्रसारण शुरू हुआ।
Doordarshan History 15 September
दूरदर्शन की शुरुआतफोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on
Updated on

Doordarshan History 15 September: सरकारी प्रसारक के तौर पर दूरदर्शन की स्थापना 1959 में 15 सितंबर को हुई थी। छोटे से पर्दे पर चलती-बोलती तस्वीरें दिखाने वाला और बिजली से चलने वाला यह डिब्बा लोगों के लिए कौतूहल का विषय था। जिसके घर में टेलीविजन होता था, लोग उसे दूर-दूर से देखने आते थे।

छत पर लगा टेलीविजन का एंटीना मानो प्रतिष्ठा का प्रतीक हुआ करता था और देश की कला और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम इस सरकारी प्रसारण सेवा का अभिन्न अंग थे। दूरदर्शन की शुरुआत के समय इसमें कुछ देर के लिए ही कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता था। नियमित दैनिक प्रसारण की शुरुआत 1965 में ऑल इंडिया रेडियो के एक अंग के रूप में हुई।

देश-दुनिया के इतिहास में 15 सितंबर की तारीख पर दर्ज ऐसी ही कई महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1812 : नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रेमलिन पहुंची।

1876 : उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म।

1909 : द्रविड़ मुनेत्र कषगम के संस्थापकों में से एक सी एन अन्नादुरई का जन्म।

1927 : प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार सर्वेश्वर दयाल सक्सेना का जन्म।

1948 : स्वतंत्र भारत का पहला पोत 'आईएनएस दिल्ली' बंबई (अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।

1959 : भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत।

1971 : दुनिया को हरा भरा और शांति पूर्ण बनाने के संकल्प के साथ ग्रीन पीस की स्थापना।

1978 : आर्मेनिया की अरैरट एरेवन ने पहली विदेशी टीम के तौर पर मोहन बागान के साथ संयुक्त रूप से आई.एफ.ए. शील्ड जीती।

1981 : वानुआतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।

1982 : लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने से पहले ही बम विस्फोट में हत्या।

2001 : अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफगानिस्तान पर सैन्य कार्यवाही की मंजूरी दी।

2012: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक के एस सुदर्शन का निधन।

Doordarshan History 15 September
GSLV-F17 का सफल लांच: विदेश मंत्रालय ने कहा- भारत की बढ़ती अंतरिक्ष क्षमता पर पूरे देश को गर्व

2022: स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर, भारत की अनुभवी हाकी खिलाड़ी नमिता टोप्पो और ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज और उपकप्तान राचेल हेंस ने अंतरराष्ट्रीय खेलों से संन्यास की घोषणा की।

2023: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक अमेरिकी, दो रूसी अंतरिक्ष यात्रियों ने उड़ान भरी।

2024: अंतरिक्ष की सैर करके धरती पर लौटे अरबपति जेरेड आइजैकमैन।

2025: अमेरिका और चीन के बीच टिकटॉक पर मसौदा समझौता हुआ।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com