मुफ्तखोरी की गंदी आदत, अजगर करे ना चाकरी जैसे न बन जाएं देशवासी
- Written By: नवभारत डेस्क
यह मतदाताओं को रिश्वत नहीं तो और क्या है! राजनीतिक पार्टियां चुनाव के दौरान मुफ्त में बिजली, रसोई गैस, स्कूटी, हर महिला को रकम देने जैसे वादों की झड़ी लगा देती हैं. ऐसे खैरात बांटने वाले वादों को पूरा करने में सरकारी खजाना खाली होने लगता है और लोग निकम्मे हो जाते हैं. इससे यही मानसिकता पनपती है- ‘अजगर करे ना चाकरी, पंछी करे ना काम, दास मलूका कह गए, सबके दाता राम! लोगों की श्रमशक्ति और कर्मठता को नुकसान पहुंचता है और निठल्लेपन की आदत पड़ जाती है.
यूपी में 2.3 करोड़ किसानों को मुफ्त बिजली, कॉलेज छात्राओं को मुफ्त स्कूटी, 2 मुफ्त गैस सिलेंडर का वादा किया गया है. पंजाब में 55 लाख परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली तथा हर महिला को 1000 रुपए प्रति माह भत्ता देने का ‘आप’ ने वादा किया है. प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में वरिष्ठ केंद्रीय नौकरशाहों ने चिंता जताई कि राजनीतिक दलों की ऐसी लोकलुभावन योजनाएं भारत को लंका के रास्ते पर ले जा सकती हैं जो कि इतिहास के सबसे बुरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है.
इन ब्यूरोक्रेट का कहना है कि इस तरह की योजनाएं आर्थिक रूप से टिकाऊ नहीं होतीं, इन पर रोक लगाई जानी चाहिए. उन्होंने पंजाब, दिल्ली, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश व बंगाल पर उंगली उठाई और कहा कि ऐसे कई राज्यों की आर्थिक सेहत काफी खस्ता है. लोकलुभावन योजनाओं पर रोक नहीं लगाई गई तो कई राज्य आर्थिक रूप से बेहाल हो जाएंगे. छत्तीसगढ़ और राजस्थान ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की घोषणा की है.
सम्बंधित ख़बरें
पडलकर और रोहित पवार आमने-सामने, अहिल्यादेवी जयंती पर जामखेड़ में भारी हंगामा, पुलिस के हस्तक्षेप से हुआ शांत
‘कर्ज, क्राइम और करप्शन का माहौल है’, MP कांग्रेस ने मोहन सरकार पर साधा निशाना, कुणाल चौधरी ने कही बड़ी बात
MP कांग्रेस का महा-अभियान, जमीनी स्तर से लेकर स्मार्टफोन की स्क्रीन तक; नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे वॉरियर्स
विकास छोड़ो, तिकड़म लगाओ… साम-दाम-दंड-भेद अपनाओ, चुनाव जीतने के लिए भाजपा विधायक ने दी नसीहत
कई राज्य मुफ्त बिजली दे रहे हैं. बीजेपी ने यूपी और गोवा में मुफ्त रसोई गैस देने के साथ कई लुभावनी चुनावी घोषणाओं को पूरा करने का वादा किया है. कुछ राज्यों ने बजट सीमा के बाहर जाकर कर्ज लिया है. कैग ने तेलंगाना और केरल को इसे अपने बजट में शामिल करने को कहा है. पंजाब की जितनी जीडीपी है, उसका 53.3 प्रतिशत हिस्सा कर्ज है.
