MP कांग्रेस का महा-अभियान, जमीनी स्तर से लेकर स्मार्टफोन की स्क्रीन तक; नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे वॉरियर्स
Sanjay Kamle Congress Announcement: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया वॉरियर्स अभियान शुरू किया है। संजय कामले के अनुसार 31 मई से 15 जून तक यह डिजिटल ट्रेनिंग चलेगी और 30 जून को इसका परिणाम आएगा।
- Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
संजय कामले (सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Congress Social Media Warriors Campaign: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को डिजिटल स्तर पर मजबूत बनाने के लिए प्रदेशव्यापी “सोशल मीडिया वॉरियर्स अभियान” शुरू करने का फैसला किया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव संजय कामले ने बताया कि यह अभियान 31 मई से 15 जून तक प्रदेशभर में चलाया जाएगा।
इसके तहत सभी जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य कांग्रेस की नीतियों, जनहित के मुद्दों और संगठन की गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाना है।
क्या है कांग्रेस का सोशल मीडिया वॉरियर्स अभियान?
कांग्रेस संगठन महासचिव संजय कामले ने बताया कि सोशल मीडिया वॉरियर्स अभियान के प्रभावी संचालन के लिए प्रत्येक जिले में प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी। अभियान से जुड़ने वाले कार्यकर्ताओं को “सोशल मीडिया वॉरियर्स” के रूप में पहचान दी जाएगी। ये कार्यकर्ता सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर पार्टी की नीतियों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों और संगठन की गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे। अभियान का उद्देश्य डिजिटल माध्यमों पर कांग्रेस की उपस्थिति को मजबूत करना और अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी का संदेश पहुंचाना है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मन की बात’ सुनने के बाद CM मोहन ने किया बड़ा ऐलान, अब गांव से शहर आने वाले किसानों को हेलमेट देगी सरकार
MP News: ‘बेटी को धमका रहा था कातिल पिता, भाई को हुआ शक…’, कुन्दौर गांव के गुफा हत्याकांड का ऐसे हुआ खुलासा
इंदौर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही लोकमाता अहिल्याबाई की जयंती, राजवाड़ा पर महापौर ने किया नमन
गर्लफ्रेंड के मोबाइल पर मैसेज करना पड़ा भारी, विवाद में चले चाकू, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
अभियान के परिणाम 30 जून को होंगे घोषित
संजय कामले के अनुसार अभियान के तहत जिला और मध्य प्रदेश स्तर पर नियुक्तियां की जाएंगी तथा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का मूल्यांकन भी किया जाएगा। अभियान के परिणाम 30 जून को घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया में शामिल सभी प्रतिभागियों के परिणाम सार्वजनिक किए जाएंगे, जिससे कार्यकर्ताओं को अपनी भूमिका और प्रदर्शन का आकलन करने का अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़ें: ‘मन की बात’ सुनने के बाद CM मोहन ने किया बड़ा ऐलान, अब गांव से शहर आने वाले किसानों को हेलमेट देगी सरकार
डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मजबूत पैठ बनाना चाहती है कांग्रेस
मध्य प्रदेश कांग्रेस का मानना है कि डिजिटल दौर में सोशल मीडिया जनसंपर्क और राजनीतिक संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी संगठन को जमीनी स्तर से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक मजबूत करने की दिशा में यह अभियान शुरू किया जा रहा है।
