Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बेसमेंट में मौत का वो जिम्मेदार, जिसने चलाई पानी उछालने वाली कार

दिल्ली के राजेंद्रनगर इलाके की कोचिंग क्लास और लाइब्रेरी में 8 फुट तक पानी भर जाने से 3 विद्यार्थियों की डूबकर मौत हो गई। इस मामले में अब तक सात लोग गिरफ्तार किया गया है। जिसमें कोचिंग सेंटर का मालिक और कोऑर्डिनेटर शामिल है। अब पुलिस ने उस ड्राइवर को भी अरेस्ट कर लिया है, जो SUV लेकर वहां से गुजरा था, जिसकी वजह से प्रेशर आया और पानी बिल्डिंग में घुस गया था।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Aug 05, 2024 | 12:33 PM

(डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, हमने एक बढि़या, महंगी और मजबूत एसयूवी खरीदी है जो कहीं भी मजे से किसी भी मौसम में चल सकती हैं। चलिए आपको इससे घुमा लाते हैं। शहर की सड़कों के गड्ढों का आप को पता भी नहीं चलेगा।’’ हमने कहा, ‘‘एसयूवी चलाना खतरे से खाली नहीं है क्योंकि मौसम बारिश का है और गड्ढे में भरा पानी इससे उछलेगा।’’

पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, हम नेताओं के समान अपने विरोधी की टोपी, पगड़ी या इज्जत नहीं उछाल रहे हैं। गाड़ी के पहिए से सिर्फ पानी या कीचड़ उछलेगा। इससे किसी के कपड़े दागदार हो सकते हैं लेकिन दामन दागदार नहीं होगा।’’

हमने कहा, ‘‘बारिश में जलजमाव और गड्ढों वाली सड़कों पर गाड़ी चलाएंगे तो बुरे फंसेंगे। पुलिस आपको जेल की हवा खिला सकती है। दिल्ली के मामले से सबक सीखिए आपको मालूम होना चाहिए कि वहां राजेंद्रनगर इलाके की कोचिंग क्लास और लाइब्रेरी में 8 फुट तक पानी भर जाने से 3 विद्यार्थियों की डूबकर मौत हो गई। इस हादसे के लिए अपने मुनाफे के लिए बेसमेंट में कोचिंग क्लास चलानेवाले को दोषी मत मानिए।

यह भी पढ़ें- मुंबई का माहौल होगा मस्त, घुड़सवार पुलिस लगाएगी गश्त, अश्व दल के लिए 36 करोड़ रुपए का फंड मंजूर

पुलिस ने खोज लिया है कि असली गुनहगार कौन है। कोचिंग क्लास के बगल में जलमग्न गड्ढे वाली सड़क थी। मनोज कथूरिया नामक व्यक्ति ने इस सड़क पर अपनी एसयूवी डाल दी। गाड़ी तो निकल गई लेकिन सड़क पर जमा पानी उछलकर बेसमेंट में भरने लगा और कुछ ही मिनिटों में वहां मौजूद विद्यार्थियों की मौत हो गई। पुलिस ने एसयूवी चालक पर सदोष मनुष्य वध या कल्पेबल होमीसाइड का आरोप लगाकर अदालत में पेश कर दिया। अदालत ने भी तत्काल उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।’’

पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, यह तो अंधेर नगरी चौपट राजा जैसी बात है। यह कहानी ऐसी है कि दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसके परिवार की शिकायत पर दीवार बनानेवाले राज मिस्त्री को सजा देना तय हुआ लेकिन मिस्त्री ने कहा कि मिट्टी की दीवार बनाने का गारा सही नहीं था। उसमें मिट्टी के साथ सूखी घास नहीं मिल पाई थी क्योंकि घास को बकरी खा गई थी। इसलिए बकरी इंसान की मौत के लिए जिम्मेदार है। अदालत ने मिस्त्री को रिहा कर बकरी को फांसी की सजा सुना दी। न्यायदान कभी ऐसा भी होता है।’’ लेख चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा

Delhi rajendra nagar ias coaching accident suv driver high speed car responsible

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 05, 2024 | 12:33 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.