-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Debt Rises In Maharashtra Economic Discipline
महाराष्ट्र पर बढ़ता जा रहा कर्ज का बोझ, आर्थिक अनुशासन की आवश्यकता
- Written By: किर्तेश ढोबले
महाराष्ट्र सरकार पर इस समय 7,80,000 करोड़ रुपए कर्ज का भार है। इसके पहले 2014 में यह कर्ज का बोझ 2,94,000 करोड़ रुपए था। कितने ही नेताओं को लगता है कि विकास के लिए ज्यादा से ज्यादा कर्ज लेना चाहिए।

(डिजाइन फोटो)
एक समय आर्थिक मोर्चे पर देश का नेतृत्व करनेवाला महाराष्ट्र पिछले एक दशक में आर्थिक अनुशासन के मामले में पिछड़ गया है। राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है, टैक्स संकलन भी बढ़ रहा है फिर भी महाराष्ट्र पर कर्ज का बोझ बढ़ता चला जा रहा है। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने महावितरण के लिए लगभग 30,000 करोड़ रुपए के कर्ज की गारंटी ली है। इसका अर्थ यह है कि यदि महावितरण कर्ज अदा नहीं कर पाया तो उसे चुकाने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। कुछ समय पूर्व राज्य सरकार ने ऐसी ही गारंटी शक्कर कारखानों को दी थी। 13 चीनी मिलों के कर्ज के लिए 1,900 करोड़ रुपए की गारंटी दी गई है।
महाराष्ट्र सरकार पर इस समय 7,80,000 करोड़ रुपए कर्ज का भार है। इसके पहले 2014 में यह कर्ज का बोझ 2,94,000 करोड़ रुपए था। कितने ही नेताओं को लगता है कि विकास के लिए ज्यादा से ज्यादा कर्ज लेना चाहिए। इसमें 2 दिक्कतें हैं। एक तो यह कि कर्ज के बढ़ते ब्याज को चुकाते रहने से विकास के लिए कम रकम उपलब्ध रह जाती है। दूसरी दिक्कत यह है कि राज्य सरकार जितनी ज्यादा कर्ज की गारंटी देती है उतनी ही उसकी नया कर्ज लेने की क्षमता घट जाती है। इसलिए कर्ज की सीमा निश्चित करना आवश्यक है। इस वजह से 2006 में आर्थिक जिम्मेदारी और बजट व्यवस्थापन कानून बनाया गया और तय किया गया कि राज्य सरकार 80,000 करोड़ रुपए कर्ज तक गारंटी लेगी।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा नहीं, महाराष्ट्र की साख गिरी
सम्बंधित ख़बरें
Jagannath Temple: रथ यात्रा के बाद होती है ‘अधर पाना’ पूजा, जहां भगवान के सम्मान में फोड़ दिए जाते हैं घड़े
जनआरोग्य योजना में 16,000 संदिग्ध दावों का फर्जीवाड़ा: CM फडणवीस ने नाशिक के लिए SIT गठित कर बुलाई साइबर जांच
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा के समर्थक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, NH-44 पर लगा जाम
11 जुलाई का इतिहास: मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में सिलसिलेवार बम धमाके
अब तक सरकार ने 70,000 करोड़ रुपए तक की सीमा पार कर ली है। वह डेढ़ लाख करोड़ रुपए कर्ज की गारंटर है। इसमें महावितरण और सड़क विकास महामंडल का कर्ज शामिल है। राज्य सरकार व कुछ नेता दलील दे सकते हैं कि विकास करना है तो कर्ज की गारंटी देनी होगी। राज्य में 3 विद्युत कंपनियों के निर्माण का उद्देश्य यह था कि वे स्वतंत्र, स्वावलंबी व सक्षम बनें। यही उद्देश्य सड़क विकास महामंडल को लेकर था।
यदि फिर भी इसके कर्ज की गारंटी लेनी पड़ती है तो मूल उद्देश्य का क्या हुआ? किसी भी राज्य के बजट का मुख्य उद्देश्य केवल बैलेंस शीट पेश करना नहीं होता बल्कि राज्य के समस्त संसाधनों का उपयोग गरीबों, वंचितों के विकास तथा समाज के उत्थान के लिए करना होता है। यदि आर्थिक अनुशासन नहीं रह गया तो बात बिगड़ जाती है। यदि विभिन्न उपक्रमों के कर्ज की गारंटी सरकार ने ले ली तो शिक्षा, स्वास्थ्य आदि मदों के लिए पैसा कम पड़ जाएगा। इस समय भी ओल्ड पेंशन, लाड़की बहीण जैसी योजनाओं से सरकारी खजाने पर भार आ रहा है। आगे चलकर महाराष्ट्र में कोई भी सरकार आए, उसके सामने राज्य की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और आर्थिक अनुशासन लागू करने की चुनौती होगी।
लेख चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Debt rises in maharashtra economic discipline
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jagannath Temple: रथ यात्रा के बाद होती है ‘अधर पाना’ पूजा, जहां भगवान के सम्मान में फोड़ दिए जाते हैं घड़े
Jul 11, 2026 | 09:22 AMजनआरोग्य योजना में 16,000 संदिग्ध दावों का फर्जीवाड़ा: CM फडणवीस ने नाशिक के लिए SIT गठित कर बुलाई साइबर जांच
Jul 11, 2026 | 09:22 AMदतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा के समर्थक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, NH-44 पर लगा जाम
Jul 11, 2026 | 09:17 AM11 जुलाई का इतिहास: मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में सिलसिलेवार बम धमाके
Jul 11, 2026 | 09:16 AMचीन में बारिश ने मचाई तबाही! 95 हजार से ज्यादा लोग घर छोड़ने को मजबूर, कई इलाकों में रेड अलर्ट
Jul 11, 2026 | 09:09 AMरोज सुबह करें ये 7 योगासन, शरीर रहेगा फिट और दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक
Jul 11, 2026 | 09:08 AMTRAI Call Rules: 1600 और 140 सीरीज से आ रही फोन कॉल्स पर ट्राई ने दी बड़ी जानकारी, जानिए अहम नियम
Jul 11, 2026 | 09:07 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM










