4 जुलाई का इतिहास: सर्न के वैज्ञानिकों ने की गॉड पार्टिकल की खोज
जिनेवा में यूरोपियन ऑर्गेनाइज़ेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च यानी सर्न के वैज्ञानिकों ने दावा किया कि उन्होंने गॉड पार्टिकल यानी 'हिग्स बोसॉन' कण के बेहद ठोस संकेत हासिल किए हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे
Updated On:
Jul 04, 2025 | 02:06 PM
सर्न के वैज्ञानिकों ने की गॉड पार्टिकल की खोज (सौजन्यः सोशल मीडिया)
दिल्ली: विज्ञान के क्षेत्र में 4 जुलाई का दिन खास माना जाता है। वर्ष 2012 में इसी दिन वैज्ञानिकों ने हिग्स बोसॉन कण का पता लगाने में सफलता मिलने का ऐलान किया था। जिनेवा में यूरोपियन ऑर्गेनाइज़ेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च यानी सर्न के वैज्ञानिकों ने दावा किया कि उन्होंने गॉड पार्टिकल यानी ‘हिग्स बोसॉन’ कण के बेहद ठोस संकेत हासिल किए हैं।
देश-विदेश में भारत का परचम लहराने वाले स्वामी विवेकानंद का निधन वर्ष 1902 में आज ही के दिन हुआ था। उन्होंने भारतीय दर्शन और चिंतन की समृद्ध परंपरा को विश्व स्तर पर रेखांकित करके उसे सम्मान दिलाया।
इतिहास में 4 जुलाई तिथि में दर्ज कुछ और घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:
- 1776: अमेरिकी कांग्रेस ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1810: फ्रांसीसी सेनाओं ने एम्सटर्डम पर कब्जा किया।
- 1827: न्यूयार्क से दासत्व खत्म करने की घोषणा हुई।
- 1897: आंध प्रदेश के महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का जन्म।
- 1902: भारतीय मनीषी स्वामी विवेकानंद का निधन।
- 1946: फिलीपीन को अमेरिका से स्वतंत्रता मिली।
- 1963: तिरंगा का डिजाइन बनाने वाले स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया का निधन।
- 1997: नासा का पाथफाइंडर स्पेस प्रोब मंगल की सतह पर उतरा।
- 2012: सर्न के वैज्ञानिकों ने बताया कि उन्होंने नए कण हिग्स बोसॉन की खोज कर ली है।
- 2022: पृथ्वी की कक्षा में चक्कर लगा रहा माइक्रोवेव ओवन के आकार वाला नासा का एक उपग्रह सफलतापूर्वक कक्षा से अलग हुआ।
- 2023: रूस का मिग-31 लड़ाकू विमान प्रशांत महासागर के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त।
- 2024: भारतीय मूल की नौ वर्षीय स्कूली छात्रा बोधना शिवनंदन ने शतरंज में इतिहास रचा क्योंकि वह किसी भी खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गईं।
(एजेंसी इनपुट के मुताबिक)
सम्बंधित ख़बरें
24 मई का इतिहास: आज के दिन हुई थी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना
23 मई का इतिहास : चीन ने तिब्बत पर किया कब्जा, क्यों याद किया जाता है यह दिन?
22 मई का इतिहास: जब बछेन्द्री पाल ने एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर रचा इतिहास, जानें इस दिन के ऐतिहासिक फैक्ट्स
21 मई का इतिहास: क्या आप जानते हैं? भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड व सुष्मिता सेन की जीत
Cern scientists discover god particle
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jul 04, 2025 | 02:06 PM
