Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बेहतर सुशासन के उद्देश्य से जरूरी है जल्द हो जनगणना, देर से सही मगर दुरुस्त हों आंकड़े

गृह मंत्री अमित शाह ने पखवाड़े भर पहले यह संकेत तो दिया कि नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर, एनपीआर और जनगणना करायी जायेगी, लेकिन इस बात का शोर होने के बावजूद कि यह सितंबर में आरंभ होगी उन्होंने कोई साफ संकेत नहीं दिए हैं।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Sep 06, 2024 | 06:01 PM

(डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार देश की वर्तमान जनसंख्या 1,45,31,5,173 है, जो वर्ष बीतते बीतते डेढ़ अरब के करीब पहुंच जायेगी। इस आंकड़े को किसी काम का बनाना है तो देशव्यापी जनगणना जरूरी है। अपना देश नियमित जनगणना कराने वाले 233 देशों में से है। कोविड के दौरान जनगणना असंभव थी, लेकिन उस दौरान और उसके बाद आजतक देश में बहुत से चुनाव हो चुके हैं। सियासी गतिविधियां जारी हैं, तब फिर जनगणना को टालना कहां तक ठीक है?

कहा जा रहा है कि 4 साल बाद ही सही पर इसी महीने जनगणना शुरू हो जाएगी और 2026 के आखिर तक इसके आंकड़े सार्वजनिक कर दिये जाएंगे। लेकिन बहुतों को ऐसा लगता है कि यह इस साल भी टलेगी। अगले साल इस पर कवायद शुरू होगी और चूंकि इसके आंकड़े जारी करने के लिये कोई समय निर्धारित नहीं है सो अगले आम चुनावों के वर्ष भर पहले इसके आंकड़े जारी किए जायेंगे ताकि उन्हें चुनावानुकूल बनाए जा सके।

गृह मंत्री अमित शाह ने पखवाड़े भर पहले यह संकेत तो दिया कि नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर, एनपीआर और जनगणना करायी जायेगी, लेकिन इस बात का शोर होने के बावजूद कि यह सितंबर में आरंभ होगी उन्होंने कोई साफ संकेत नहीं दिए हैं। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय भी 2026 तक इसके नतीजे जारी करने की घोषणा को लेकर खामोश है।

सम्बंधित ख़बरें

JNU में नारेबाजी पर बड़ा एक्शन, यूनिवर्सिटी से बाहर होंगे आरोपी छात्र! प्रशासन ने बनाई लिस्ट

JNU में आधी रात को हंगामा! PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादित नारे, क्या है वजह- VIDEO

मोदी-शाह की ‘कब्र’ वाले नारे RSS ने लगवाए? BJP बोली- सांपों के फन कुचले जाते तो सपोले बिलबिलाते

JNU में ‘कब्र खुदेगी’ रिटर्न्स! मोदी-शाह के खिलाफ लगे भड़काऊ नारे, VIDEO पर मचा बवाल

सबसे बड़ा तर्क यह दिया जा रहा है कि जनगणना के लिए 2024-25 के बजट में महज 1,309,46 करोड़ रुपये ही आवंटित किए गए हैं। साफ है कि जनगणना और एनपीआर प्रक्रिया पर 12,000 करोड़ रुपये से कहीं अधिक खर्च होना लाजिमी है तो इतनी सी रकम में क्या होगा? फिलहाल इतने कम आवंटन से इस बात का इशारा तो मिलता है कि जनगणना प्राथमिकता में नहीं है।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने लगाई ‘बुलडोजर न्याय’ पर रोक, सभी राज्यों के लिए गठित किए जाएंगे दिशानिर्देश

रजिस्ट्रार जनरल का दावा

गृह मंत्रालय और रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय का दावा है कि उसने जनगणना के लिये पहचान, चयन और प्रशिक्षण, हाउस लिस्टिंग और वास्तविक डेटा संग्रह की योजना तैयार कर ली है। पर यह कागजी ही कही जायेगी। हाउस लिस्टिंग की प्रक्रिया से पहले प्रशासनिक सीमाओं को स्थिर करना पहली शर्त है। यह जनगणना का पहला कदम माना जा सकता है। हाउस लिस्टिंग के तहत स्थायी, अस्थायी मकानों उनके प्रकार, मूल्य और सुविधाओं वगैरह का विवरण दर्ज किया जाता है। लेकिन मजबूत एड्रेस सिस्टम न होने के चलते एक चुनौती है।

देश की इस पहली डिजिटल जनगणना के लिए 33 लाख लोग काम पर लगेंगे। वे टेबलेट या स्मार्टफोन के साथ हर घर जाएंगे और सीधे पोर्टल में जानकारी तथा आंकड़े दर्ज करेंगे। इसको जनगणना प्रबंधन और निगरानी के सेंट्रल पोर्टल पर फीड किया जाएगा, जनगणना करने वाले और पर्यवेक्षकों को कई भाषाओं में सहायता मिलेगी। इससे संबद्ध लोगों को प्रशिक्षण देना शुरू कर देना चाहिए। स्व-गणना का प्रावधान होगा जहां एक व्यक्ति खुद जनगणना फार्म भरकर जमा कर सकता है।

डिजिटल सेंसस होगा

पहले जनगणना के आंकड़े जुटाने में एक वर्ष लगता था, इस जनगणना में लोगों से पहले की अपेक्षा ज्यादा जानकारियां जुटानी है, 31 सवाल पूछने हैं, जहां पिछली बार तक केवल पुरुष और महिला लिंग को मान्यता दी गई थी, इस बार जनगणना फॉर्म में ट्रांसजेंडर लोगों को भी दर्ज किया जाएगा तो जाहिर है प्रक्रिया जटिल और लंबी हो सकती है और यदि इसमें जाति जनगणना, कौशल जनगणना भी जोड़ दी जाए तो यह जटिल होगा। इस बार जनगणना डिजिटल होनी है।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की संभावना, विधानसभा चुनाव में PM नरेंद्र मोदी पर दारोमदार

बहुत से विवरण मिलेंगे

जनगणना होगी तो पता चलेगा कि देश में कितने गरीब, अमीर हैं, कितने पक्के और अस्थाई घरों में रहते हैं और कितने बेघर! घरेलू सुविधाओं, पानी, बिजली। इंटरनेट तक कितनों की पहुंच किस स्तर तक है, साक्षरता दर और शिक्षा, शहरीकरण, प्रवासन, वैवाहिक स्थिति, सामाजिक सांस्कृतिक स्तर प्रजनन क्षमता, मृत्यु दर, भाषा, धर्म और विकलांगता और बीसियों प्रकार के आंकड़े, जानकारियां सामने आयेंगी। यह देश के लोगों के विभिन्न आंकड़ों का विशालकाय भंडार और गांव, कस्बे और वार्ड स्तरों पर प्राथमिक आंकड़ों का स्रोत भी है। भारत जैसे आर्थिक और सांस्कृतिक विविधता वाले देश में तो इसकी आवश्यकता और भी अधिक है।

लेख- संजय श्रीवास्तव

Census must be done soon for the purpose of better governance

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 06, 2024 | 06:01 PM

Topics:  

  • Amit Shah

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.