2 सितंबर का इतिहास : जल परी बुला चौधरी ने रचा था इतिहास, दो बार तैरकर पार किया इंग्लिश चैनल

Bula Chaudhuri Swimmer: बुला चौधरी ने पांचों महाद्वीपों के सातों समुद्र तैरकर पार किए। 2 सितंबर 1999 को दूसरी बार इंग्लिश चैनल पार कर वह ऐसा करने वाली एशिया की पहली महिला बनीं।
Bula Chaudhuri English Channel Achievement
इंग्लिश चैनल तैराकी, बुला चौधरी उपलब्धियांफोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on
Updated on

Bula Chaudhuri English Channel Achievement: दो जनवरी 1970 को कलकत्ता में जन्मी बुला चौधरी लम्बी दूरी की एक अद्भुत महिला तैराक हैं। उन्होंने पांचों महाद्वीपों के सातों समुद्र तैर कर पार किए हैं। 'अर्जुन पुरस्कार' से सम्मानित बुला चौधरी को 'जल परी' की उपाधि दी गई।

उन्होंने इंग्लिश चैनल को दो बार तैरकर पार किया है और वह दो सितंबर 1999 का दिन था, जब उन्होंने दूसरी बार इंग्लिश चैनल पार करने का गौरव हासिल किया था। यह कारनामा अंजाम देने वाली वह एशिया की पहली महिला बनीं। 2003 में 'ध्यानचंद लाइफटाइम एचीवमेंट' अवॉर्ड से सम्मानित बुला का पूरा नाम बुला चौधरी चक्रवर्ती है।

देश दुनिया के इतिहास में दो सितंबर की तारीख पर कुछ अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

44 ईसा पूर्व : मिस्र की रानी क्लियोपेट्रा-सप्तम ने अपने बेटे सीज़ेरियन को टॉलेमी-15वें सीजर के रूप में सह-शासक घोषित किया।

1573 : अकबर ने अहमदाबाद के निकट एक निर्णायक युद्ध में विजय हासिल की और गुजरात पर कब्जा कर लिया। इस जीत की खुशी में बुलंद दरवाजा बनवाया गया।

1775 : पहले अमेरिकी युद्ध पोत 'हाना' का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया।

1789 : अमेरिका में राजस्व विभाग बनाया गया। एलेक्जेंडर हेमिल्टन पहले मंत्री बने।

1806 : भूस्खलन के कारण स्विट्जरलैंड का एक पूरा शहर बर्बाद, 457 लोगों की मौत।

1926 : इटली और यमन में एक समझौता हुआ जिससे लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व स्थापित हुआ।

1930 : यूरोप से अमेरिका के लिए पहली सीधी उड़ान भरी गई।

1945 : जापान द्वारा हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।

1946 : जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन।

1956 : हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच एक पुल गिरने से 125 लोगों की मौत।

1962 : सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने को राजी हुआ।

1969 : अमेरिका के न्यूयॉर्क में पहली ऑटोमैटिक टेलर मशीन (ए.टी.एम.) को दुनिया के सामने पेश किया गया।

1990 : काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्रियों की मौत।

1992 : अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने पर सहमत हुए।

1996 : मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपीन सरकार ने 26 वर्ष के गृह युद्ध के बाद एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1998 : पायलट रहित प्रशिक्षण विमान निशांत ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी।

1999 : भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।

2001 : 1967 में विश्व में पहला हृदय प्रतिरोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय रोग विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का निधन।

2007 : अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।

2008: गूगल क्रोम की शुरुआत।

2009: आंध्र प्रदेश में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में राज्य के मुख्यमंत्री वाई.ए. राजशेखर रेड्डी का निधन।

Bula Chaudhuri English Channel Achievement
ISRO ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में GSLV-F12 सैटेलाइट लॉन्च किया।

2022: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के पहले स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत 'आईएनएस विक्रांत' का कोच्चि में जलावतरण किया।

2023: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने देश के पहले सूर्य मिशन 'आदित्य एल1' का श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से सफल प्रक्षेपण किया।

2024: पेरिस पैरालंपिक में भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल और बैडमिंटन खिलाड़ी कुमार नितेश ने स्वर्ण पदक जीता।

2025 : अमेरिकी सेना ने कैरिबियन सागर के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में मादक पदार्थ ले जा रहे एक संदिग्ध जहाज पर हमला किया। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com