किस खिलाड़ी की हुई टीम से छुट्टी, ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषित

Australia ODI Squad 2026: जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित। खराब फॉर्म के चलते मार्नस लाबुशेन बाहर, युवाओं को मिला मौका।
Which player has been dropped? Australia announces squad for ODI series
ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज टीम (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Marnus Labuschagne Dropped From Australia ODI Team: खराब फॉर्म से जूझ रहे ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने टीम में कई बदलाव किए हैं और युवाओं को मौका दिया है।

लाबुशेन पिछले काफी समय से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों में उन्होंने सिर्फ 24 रन बनाए थे। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों में भी उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भी उनका बल्ला खामोश रहा।

क्या है वजह?

लाबुशेन को टीम से बाहर करने के पीछे उनकी खराब फॉर्म के साथ-साथ विश्व कप की तैयारी भी बड़ी वजह मानी जा रही है। मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की टीम में वापसी से भी उनकी जगह मुश्किल हुई है। चयनकर्ताओं ने इस दौरे पर युवा खिलाड़ियों को आजमाने का फैसला किया है।

बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले जोएल डेविस को वनडे टीम में मौका मिला है। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में पदार्पण करने वाले ओली पीक को भी टीम में बरकरार रखा गया है।

क्या बोला जॉर्ज बेली?

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा कि जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली छह मैचों की सीरीज अगले साल के विश्व कप की तैयारी के लिहाज से काफी अहम है। उन्होंने मार्श, ट्रेविस हेड और जोश हेजलवुड की वापसी को टीम के लिए अच्छा बताया। साथ ही उन्होंने ओली पीक और जोएल डेविस को मिले मौके को शानदार अनुभव बताया।

कौम संभालेंगा जिम्बाब्वे के खिलाफ कप्तानी?

पैट कमिंस और मिचेल मार्श को सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया है। कमिंस जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे। वहीं, जोश हेजलवुड दोनों सीरीज का हिस्सा होंगे।

ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैच 15, 18 और 20 सितंबर को हरारे में खेले जाएंगे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज 24, 27 और 30 सितंबर को होगी।

Which player has been dropped? Australia announces squad for ODI series
युवराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी की गेंदबाजी पर किया मजेदार कमेंट, बोले- मुझसे बेहतर एक्शन...

ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम

जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, पैट कमिंस, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मिचेल मार्श, ओली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, बिली स्टैनलेक, मिचेल स्टार्क और एडम जम्पा।

खास बात ये है कि जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका अगले वनडे विश्व कप के मेजबान हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया इन दोनों टीमों के खिलाफ सीरीज को विश्व कप की तैयारियों के लिए बेहद अहम मान रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com