Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Rahul Gandhi |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

18 जुलाई का इतिहास: ब्रिटेन के सम्राट ने भारत के स्वतंत्रता विधेयक को दी मंजूरी

इतिहास के लिए 18 जुलाई की तारीख अहम है क्योंकि इसी दिन करीब 200 साल की गुलामी के बाद देश की आजादी के फरमान पर ब्रिटिश हुकूमत ने आखिरी मुहर लगायी और भारत स्वतंत्रता विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Jul 18, 2025 | 02:22 PM

18 जुलाई का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली:  देश व विदेश के  इतिहास के लिए 18 जुलाई की तारीख अहम है, क्योंकि इसी दिन करीब 200 साल की गुलामी के बाद देश की आजादी के फरमान पर ब्रिटिश हुकूमत ने आखिरी मुहर लगायी और भारत स्वतंत्रता विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी। 3 जून 1947 को प्रस्तुत की गई माउंटबेटन योजना के आधार पर ब्रिटिश संसद में 4 जुलाई, 1947 को भारत स्वतंत्रता विधेयक पेश किया गया था। इसे 18 जुलाई, 1947 को मंजूरी प्रदान की गई। यह विधेयक स्वतंत्र भारत के स्वरूप के निर्धारण के लिए था।

इसके साथ ही 18 जुलाई 2021 को भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने चिर प्रतिद्वंद्वी रूस के व्लादिमीर क्रैमनिक के खिलाफ डोर्टमंड में ‘नो कैसलिंग’ मुकाबले की चौथी और अंतिम बाजी ड्रॉ खेलकर स्पार्कसन ट्रॉफी जीत ली। पूर्व विश्व चैंपियन आनंद ने अंतिम बाजी सफेद मोहरों से खेली और दोनों खिलाड़ी 40 चाल के बाद बाजी ड्रॉ कराने को राजी हो गए जिससे भारतीय शतरंज खिलाड़ी ने 2.5-1.5 से मुकाबला जीता।

आइए जानते हैं देश-दुनिया के इतिहास में 18 जुलाई को घटी प्रमुख घटनाएं…. 

1630 : स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया।
1743 : साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित हुआ।
1781 : ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया।
1857 : बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना।
1872 : ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किया जाता था।
1918 : नोबेल पुरस्कार से सम्मानित, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म।
1947 : ब्रिटिश संसद द्वारा पारित भारत स्वतंत्रता अधिनियम को ब्रिटेन के सम्राट द्वारा मंजूरी दी गई।
1951 : उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया।

1955 : परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से पहली बार बेचा गया।
1963 : सीरिया में सैन्य तख्तापलट विफल।
1968 : कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में इंटेल कॉर्पोरेशन की स्थापना।
1977 : वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1980 : पूर्ण रूप से भारत में निर्मित उपग्रह ‘रोहिणी-1’ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित।
1985 : सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1994 : ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीती।
1999 : विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकार्ड बनाने वाले एडलोग का निधन।
2002 : डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम देश के 12 वें राष्ट्रपति चुने गए।
2005 : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश के बीच वार्ता के बाद अमेरिकी प्रशासन ने भारत पर लगे परमाणु ऊर्जा और उच्च प्रौद्योगिकी आपूर्ति संबंधी प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया।

2008 : भारतीय मूल के मशहूर लेखक सलमान रुश्दी ने प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हज़ार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकार्ड बनाया।
2012 : किम जोंग उन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया।
2012 : भारत के पहले सुपर स्टार माने जाने वाले हिंदी फिल्म अभिनेता राजेश खन्ना का निधन।
2018 : यमन में भीड़ भरे बाजार में मोर्टार बम के हमले में तीन लोगों की मौत, कई घायल।
2019 : तुर्की में प्रवासियों को ले जा रही मिनी बस पलटी, 15 की मौत।
2020 : दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक करोड़ 40 लाख के पार, छह लाख से ज्यादा मौत।
2021 : केन्या में ईंधन टैंकर में विस्फोट,13 लोगों की मौत।

आज के इतिहास की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-

2022 : पाकिस्तान में पंजाब और सिंध सीमा क्षेत्र के पास सिंधु नदी में एक नाव के पलट जाने से 19 महिलाओं की डूबने से मौत हो गयी ।
2023 : काहिरा में पांच मंजिला रिहायशी इमारत ढही, 12 लोगों की मौत।
2024 : चीन के सिचुआन प्रांत में एक मॉल में आग लगने से 16 लोगों की मौत।

-भाषा एजेंसी से साभार

British monarch gave assent to indias independence bill

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2025 | 12:57 PM

Topics:  

  • Historical Events
  • Indian History
  • Today In History

सम्बंधित ख़बरें

1

21 सितंबर का इतिहास : बहादुर शाह जफर को अंग्रेजों ने किया गिरफ्तार, जानिए महत्वपूर्ण घटनाएं

2

दक्षिण भारत के इन किले में देखें इतिहास की झलक, इतिहास प्रेमियों के लिए स्वर्ग है ये जगह

3

20 सितंबर का इतिहास : आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर ने किया आत्मसमर्पण, जानिए महत्वपूर्ण घटनाएं

4

19 सितंबर का इतिहास : बटला हाउस मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस के निरीक्षक मोहन चंद शर्मा शहीद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.