Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज है भारत माता के महान सपूत भगत सिंह की जयंती, जानें 27 सितंबर का इतिहास

साल के नौवें महीने का यह 27वां दिन इतिहास में भारत माता के लाडले पुत्र और उसे अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए 23 बरस की छोटी सी उम्र में फांसी के फंदे पर झूल गए भगत सिंह के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Sep 27, 2024 | 01:01 PM

भगत सिंह (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: साल के नौवें महीने का यह 27वां दिन इतिहास में भारत माता के लाडले पुत्र और उसे अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए 23 बरस की छोटी सी उम्र में फांसी के फंदे पर झूल गए भगत सिंह के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है।

अविभाजित पंजाब के लायलपुर (अब पाकिस्तान) में 27 सितंबर 1907 को जन्मे भगत सिंह बहुत छोटी उम्र से ही आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए और उनकी लोकप्रियता से भयभीत ब्रिटिश हुक्मरान ने 23 मार्च 1931 को 23 बरस के भगत सिंह को फांसी पर लटका दिया।

देश दुनिया के इतिहास में 27 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

सम्बंधित ख़बरें

अमेरिका की मिसाइलें खत्म! इजरायल को बचाने के चक्कर में खुद बेबस, ईरान से दुश्मनी में 200 अरब किए स्वाहा

भागलपुर में खाकी बनी फरिश्ता! 38 सेकंड में दरोगा जी ने बचा ली दो जिंदगियां; वीडियो देख भर आएंगी आंखें

बिन वकील…पूरी दलील! सुप्रीम कोर्ट में अपने केस की पैरवी करने कैसे पहुंच गई ममता बनर्जी? VIDEO में समझे कहानी

दिल्ली बनी ‘लापता’ राजधानी? महज 15 दिनों में 800 से ज्यादा लोग गायब; पुलिस के आंकड़ों ने उड़ाए होश!

1066 : नौरमैंडी के ड्यूक विलियम ने अपनी सेना को इंग्लैंड के दक्षिण पूर्वी तट की ओर उस अभियान के लिए रवाना किया, जिसे बाद में नोरमन फतह के तौर पर जाना गया।

1781 : हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच सालनगढ़ की मशहूर लड़ाई लड़ी गई।

1833 : राम मोहन राय का इंग्लैंड के ब्रिस्टल में निधन।

यह भी पढ़ें- 26 सितंबर का इतिहास: इसी दिन जन्मा था बॉलीवुड का पहला सितारा, मनमोहन सिंह का भी बर्थडे आज

1907 : भारत के महान क्रांतिकारी और देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले भगत सिंह का जन्म।

1918 : ब्रिटिश सेना ने पहले विश्व युद्ध के दौरान वेस्टर्न फ्रंट पर अंतिम आक्रमण के तहत हिंडनबर्ग लाइन पर हमला किया।

1964 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या की जांच करने वाले वारेन आयोग ने अपने निष्कर्ष सार्वजनिक किए।

1970 : जॉर्डन के शाह और फलस्तीन मुक्ति संगठन के नेता के बीच काहिरा में एक सम्मेलन के दौरान संघर्षविराम पर सहमति।

1977 : प्रसिद्ध नर्तक उदय शंकर का निधन।

1988 : फर्राटा धावक बेन जानसन को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण सोल ओलंपिक खेलों से निकाला गया। उनका 100 मीटर दौड़ में जीता गया स्वर्ण पदक वापस ले लिया गया।

1995 : कलकत्ता मेट्रो का टॉलीगंज और दमदम के बीच पूर्ण क्षमता से परिचालन शुरू।

1996 : मोहम्मद उमर के नेतृत्व में तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया और अफगानिस्तान को इस्लामी राष्ट्र घोषित किया।

2008 : चीन के अंतरिक्ष यात्री झाई झीगांग ने पहली बार अंतरिक्ष में चहलकदमी की।

2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीन कृषि विधेयकों को मंजूरी दी।

2023: इराक में ईसाई विवाह समारोह के दौरान आग लगने से कम से कम 100 लोगों की मौत तथा 150 से ज्यादा जख्मी।

2023: एशियाई खेलों में युवा निशानेबाज़ सिफत कौर सामरा ने महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में व्यक्तिगत स्वर्ण पद जीता।

(एजेंसी)

Birth anniversary of bhagat singh know the history of 27 september

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 27, 2024 | 01:01 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.