-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- History Of 26 September Manmohan Singh And Dev Anand Birthday
26 सितंबर का इतिहास: इसी दिन जन्मा था बॉलीवुड का पहला सितारा, मनमोहन सिंह का भी बर्थडे आज
- Written By: मृणाल पाठक
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता देव आनंद में समानता की बात करें तो वह है उनका जन्मदिन। हालांकि, इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि दोनों ने ही अपने-अपने क्षेत्र में शानदार कामयाबी हासिल की।

मनमोहन सिंह और देव आनंद (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता देव आनंद में समानता की बात करें तो वह है उनका जन्मदिन। हालांकि, इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि दोनों ने ही अपने-अपने क्षेत्र में शानदार कामयाबी हासिल की। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को हुआ था।
वह 2004 से 2014 के बीच देश के प्रधानमंत्री रहे। सुलझे हुए अर्थशास्त्री डॉ.सिंह को तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव के कार्यकाल में वित्त मंत्री के रूप में किये गये आर्थिक सुधारों का श्रेय भी जाता है। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता देव आनंद का जन्म भी 26 सितंबर के दिन ही हुआ था। हिंदी सिनेमा में तकरीबन छह दशक तक दर्शकों पर अपने हुनर, अदाकारी और रूमानियत का जादू बिखेरने वाले सदाबहार अभिनेता देव आनंद का जन्म 1923 में अविभाजित भारत के पंजाब सूबे के गुरदासपुर में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था।
देव आनंद 50-60 के दशक के जाने-माने अभिनेताओं में से एक थे। उनका व्यक्तित्व, अदाकारी, सिर को झटकने की अदा और संवाद अदायगी का अंदाज निराला था। देव आनंद का तीन दिसंबर 2011 को 88 वर्ष की आयु में लंदन में निधन हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को बताया ‘21वीं सदी के भारत का निर्माता’, जयंती पर पीएम मोदी ने भी किया याद
मौन रहकर मनमोहन सिंह ने 6 बार की पाकिस्तान पर स्ट्राइक, कांग्रेस ने दिखाए सबूत…मोदी ने 3 बार में ही लूटा मजमा
Caste Census: आजादी मिली और बदल गई जातिगत जनगणना, 2011 के आंकड़ों में हुई थी भारी गड़बड़ी
RSS के मंच पर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, भाषा व परिसीमन विवाद पर संघ के सह कार्यवाहक बोले- देश को उत्तर-दक्षिण में…
देश दुनिया के इतिहास में 26 सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1629: स्वीडन और पोलैंड ने अल्टमार्क की शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
1786: ब्रिटेन और फ्रांस ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
यह भी पढ़ें- 25 सितंबर का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था दो बड़े दिग्गज राजनेताओं का जन्मदिन
1820: भारतीय समाज सुधारक, शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जन्म।
1919 : रोटरी क्लब ऑफ इंडिया की कलकत्ता में पहली बैठक हुई।
1923: जाने-माने अभिनेता देव आनंद का जन्म।
1932: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का जन्म।
1944: सोवियत बलों ने एस्टोनिया पर कब्जा किया।
1953: अमेरिका और स्पेन ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।
1954: जापान में तूफान से पांच नौकाएं डूबने से लगभग 1,600 लोगों की मौत।
1976: चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।
1980: सोयुज 38 पृथ्वी पर लौटा।
1985: ट्यूनीशिया ने लीबिया के साथ राजनयिक संबंध खत्म किये।
यह भी पढ़ें- आज ही के दिन मिली थी अंतरिक्ष अभियान के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, जानें 24 सितंबर का इतिहास
1996: अंतरिक्ष यान एसटीएस 79 (अटलांटिस 17), पृथ्वी पर वापस लौटा।
1998 : सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट में 18वां शतक बनाकर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।
2009: केटसाना तूफान फिलिपीन, चीन, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस और थाइलैंड से टकराया। तूफान से जुड़ी घटनाओं में 700 लोगों की मौत।
2010: फिलिपीन की राजधानी मनीला में डि ला सेल विश्वविद्यालय के निकट बम विस्फोटों के कारण 47 लोगों की मौत।
2023: जानी-मानी अभिनेत्री वहीदा रहमान को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
History of 26 september manmohan singh and dev anand birthday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Markandadev Conservation: गडचिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMOverthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Jul 02, 2026 | 04:25 PMकोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
Jul 02, 2026 | 04:22 PMमंडला में बदहाल व्यवस्था के खिलाफ नरेंद्र का धरना; BJP सांसद और कैबिनेट मंत्री के नगर में आमजन विकास को मोहताज
Jul 02, 2026 | 04:18 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














