Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निशानेबाज: बॉलर करता बैटर को लाचार, गेंद के अलग-अलग प्रकार

कर्नाटक में एक पहाड़ी पर गेंद के आकार की गोल चट्टान रखी है जो गिरती नहीं।लोग उसे आश्चर्य से देखते हैं।वह ‘बटर बॉल ऑफ कृष्णा’ कहलाती है।फुटबाल में कुशल खिलाड़ी साइकिल किक मार लेते हैं।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Jul 12, 2025 | 01:32 PM

बॉल का गणित (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

 

नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, खबर पढ़ने को मिलती है कि सत्तापक्ष ने बड़ी चतुराई से विपक्ष के पाले में गेंद डाल दी।किसी व्यक्ति का नाम गेंदलाल भी होता है। फुटबॉल और हॉकी मैच में दोनों टीमों के 22 खिलाड़ी गेंद के पीछे पड़े रहते है।बच्चे रबर बॉल या टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते हैं।पिंग पांग या टेबल टेनिस की गेंद छोटी होती है।गोल्फ और पोलो जैसे खेलों में अलग-अलग किस्म की गेंद इस्तेमाल की जाती है।बेसबॉल, बास्केटबॉल और वालीबॉल की गेंद भिन्न-भिन्न प्रकार की होती है।शॉट पुट या गोला फेंक में धातु की गेंद उपयोग में लाई जाती है।

रग्बी जैसे खेल की गेंद गोल नहीं होती बल्कि ओवल या अंडाकार होती है।हमें बताइए कि गेंद का आविष्कार कहां हुआ? यह भारत में ईजाद हुई या विदेश में?’ हमने कहा, ‘भगवान कृष्ण यमुना तट पर अपने सखाओं के साथ गेंद खेला करते थे।उन्होंने तय कर लिया था कि कालिया नाग को यमुना से बाहर निकालना है, इसलिए यमुना में गिरी गेंद को बाहर निकालने के बहाने कृष्ण जलधारा में कूद पड़े और अपने चरणों से प्रहार कर कालिया का कचूमर निकाल दिया।उसके फन पर नृत्य किया।उस नाग को अपने परिवार सहित वहां से अन्यत्र जाना पड़ा।

सम्बंधित ख़बरें

सियासत-ए-बंगाल: जिस इमारत से फेंका गया बाहर, वहीं CM बनकर पहुंची ममता; चौंका देगी ‘दीदी’ की ये कहानी

नेहरू ने बनाई दूरी…मोदी के लिए जरूरी, सोमनाथ से बंगाल और असम को साधेंगे PM? विपक्ष हो जाएगा बेदम!

निशानेबाज: समय के प्रवाह में बढ़ती जाती Age, पुराने नेता भी हो जाते हैं विंटेज

बेंगलुरू में धार्मिक जुलूस पर पथराव…समुदाय विशेष के 4 युवकों ने मारे पत्थर, घटना के बाद मचा बवाल!

इसी तरह रामायण में शेषावतार लक्ष्मणजी ने परशुराम से कहा था- ‘कंदुक सम ब्रम्हांड उठाऊं’ अर्थात मैं गेंद के समान पृथ्वी को उठा सकता हूं!’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज कर्नाटक में एक पहाड़ी पर गेंद के आकार की गोल चट्टान रखी है जो गिरती नहीं।लोग उसे आश्चर्य से देखते हैं।वह ‘बटर बॉल ऑफ कृष्णा’ कहलाती है।फुटबाल में कुशल खिलाड़ी साइकिल किक मार लेते हैं।

पैर के अलावा सिर से भी बॉल को मारा जाता है।केवल गोलकीपर हाथ से गेंद रोक सकता है.’ हमने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट में रेड बॉल इस्तेमाल की जाती है जबकि वनडे और टी-20 में व्हाइट बॉल चलता है।क्रिकेट में 3 प्रकार की गेंद प्रचलित है।इंग्लैंड में ड्यूक बाल से क्रिकेट खेली जाती है जिसे एक भारतीय दिलीप जगजोदिया मैन्यूफैक्चर करते हैं। ऑस्ट्रेलिया में काकाबुरा गेंद का इस्तेमाल होता है।इसके अलावा एसजी गेंद भारत में प्रचलित है।’ इस तरह से ही बॉल का गणित अलग ही नजर आता है हर पैमाने पर।

लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Ball shaped round rock is placed on hill in karnataka

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2025 | 01:32 PM

Topics:  

  • Football
  • Indian Politics
  • Karnataka

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.