Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

9 सितंबर का इतिहास: आज ही के दिन एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज बन गया था अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय देश के प्रमुख केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में से एक है। वर्तमान में जिसे हम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के तौर पर जानते हैं, उस आवासीय शैक्षणिक संस्थान की स्थापना समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान ने 1875 में की थी, जिसे मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज कहा गया और फिर 1920 में नौ सितंबर के दिन इसे केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Sep 09, 2024 | 12:56 PM

(डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय देश के प्रमुख केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में से एक है। वर्तमान में जिसे हम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के तौर पर जानते हैं, उस आवासीय शैक्षणिक संस्थान की स्थापना समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान ने 1875 में की थी, जिसे मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज कहा गया और फिर 1920 में नौ सितंबर के दिन इसे केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की तर्ज पर ब्रिटिश राज के समय बनाया गया पहला उच्च शिक्षण संस्थान था। देश-दुनिया के इतिहास में नौ सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1776 : अमेरिकी कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम ‘यूनाइटेड कॉलोनीज’ से बदलकर ‘यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका’ रखा।

1791 : अमेरिका की राजधानी का नाम आज ही के दिन राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन के नाम पर वॉशिंगटन डी.सी. किया गया।

1850 : कैलीफोर्निया अमेरिका का 31वां राज्य बना।

1850 : प्रसिद्ध हिन्दी लेखक और नाटककार भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जन्म।

1920 : अलीगढ़ के एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।

यह भी पढ़ें- आज है सुरों की मल्लिका आशा भोसले का जन्मदिन, जानें आठ सितंबर का इतिहास

1943 : भारतीय सेना में विद्रोह की आग भड़काने के आरोप में चार युवकों को ब्रिटिश सरकार ने फांसी पर लटकाया।

1945 : प्रथम कंप्यूटर बग की खोज।

1948 : कोरिया गणराज्य की स्थापना।

1954 : अफ्रीकी देश अल्जीरिया के आरलिंसविले क्षेत्र में भूकंप से 1400 लोगों की मौत।

1965 : तिब्बत चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना।

1967 : युगांडा ब्रिटेन से आजाद हुआ।

1974 : कैप्टन विक्रम बत्रा का जन्म। करगिल युद्ध में शहीद भारत मां के इस वीर सपूत को मरणोपरान्त परमवीर चक्र से नवाजा गया।

1968 : भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी और पत्रकार रामवृक्ष बेनीपुरी का निधन।

1991 : तज़ाकिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता हासिल की।

2012 : इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल।

यह भी पढ़ें- आज ही के दिन पाकिस्तान के ऑपरेशन जिब्राल्टर का भारतीय सेना ने दिया था मुंहतोड़ जवाब, जानें 6 सितंबर का इतिहास

2019 : वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े सात मामलों को फिर से खोलने का फैसला किया गया, जिनमें आरोपियों को या तो बरी कर दिया गया था या मुकदमा बंद हो चुका था।

2020: अफगानिस्तान में देश के पहले उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह को निशाना बना कर बम विस्फोट।

2020: स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 100 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बने।

2023: मोरक्को में आये विनाशकारी भूकंप में 800 से ज्यादा लोगों की मौत, कई ऐतिहासिक इमारतें क्षतिग्रस्त।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Anglo oriental college given university status aligarh muslim university know 9 september history

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 09, 2024 | 12:56 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

मिड-साइज SUV सेगमेंट में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा, Tata, Kia और Renault तैयार

2

नासिक पुलिस ने बाढ़ पीड़ितों की ओर बढ़ाया मदद का हाथ, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 5 लाख

3

आई लव मोहम्मद और आई लव महादेव विवाद का निकला तोड़! महाराष्ट्र के लातूर से आयी अनोखी तस्वीर

4

आज का राशिफल-05 अक्टूबर 2025: मेष राशि से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेंगा रविवार का दिन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.