Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ग्वालियर: डबरा में पुलिस आरक्षक ने सरकारी आवास में लगाई फांसी, पत्नी को वीडियो कॉल कर कहा ‘बाय-बाय’

Gwalior News : ग्वालियर के डबरा सिटी थाने के आरक्षक राघवेंद्र तोमर ने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उन्होंने पत्नी को वीडियो कॉल कर अंतिम बात कही। पुलिस जांच जारी है।

  • Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 13, 2026 | 02:55 PM

जांच करती पुलिस (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Dabra Police Constable Suicide Case: ग्वालियर जिले के डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक ने अपने सरकारी आवास पर देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसडीओपी सहित तमाम आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम रात में ही मौके पर पहुंच गई और मामले की बारीकी से जांच-पड़ताल शुरू की।

मृतक आरक्षक की पहचान राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले थे। राघवेंद्र पिछले करीब एक साल से डबरा सिटी थाने में तैनात थे। शुक्रवार की देर रात करीब 9 बजे उन्होंने थाने के पीछे बने अपने सरकारी आवास में रस्सी का फंदा लगाया और उस पर झूल गए।

पत्नी को वीडियो कॉल कर कहा बाय-बाय

दिल दहला देने वाली बात यह है कि फांसी लगाने से ठीक पहले राघवेंद्र ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया था। उन्होंने पत्नी को फंदा दिखाया और आखिरी बार ‘बाय-बाय’ करते हुए कॉल काट दिया।वीडियो कॉल कटने के बाद अनहोनी की आशंका में आरक्षक के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन राघवेंद्र ने काफी समय तक कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद भाई मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात राघवेंद्र के साथी आरक्षक मिंटू परिहार को फोन लगाया और पूरी बात बताई। मिंटू तुरंत थाने से निकलकर पीछे बने सरकारी आवास पर पहुंचा, तो वहां राघवेंद्र फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले।

सम्बंधित ख़बरें

श्याम टेलर के दौरे से पहले बैनर-पोस्टरों से पटा इंदौर, शहर की खूबसूरती पर लगा राजनीतिक रंग

भोपाल: NSUI कार्यकर्ता गिरफ्तार, धर्मेंद्र प्रधान को दिखाने वाले थे काले झंडे, उमंग सिंघार ने दी प्रतिक्रिया

दिग्विजय सिंह ने किया स्वागत, बोले– इंदौर महापौर पुष्यमित्र के पत्र से मिलेगा न्यायालय में पक्ष रखने का अवसर

इंदौर ने निभाया इंसानियत का फर्ज, नीदरलैंड के युवक को 5 महीने भटकने के बाद पहुंचाया घर

जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम

खुदकुशी के मामले की जानकारी लगते ही SDOP सौरभ कुमार और ASP जयराज कुबेर मौके पर पहुंचे। शासकीय निवास के गेट के ऊपर लगे कुंदे से आरक्षक का शव लटका हुआ था। मौके पर पहुंची FSL टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, जिसके बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

परिजनों में कोहराम, जांच जारी

बताया जा रहा है कि मृतक आरक्षक राघवेंद्र तोमर को विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी और उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। इस घटना के बाद से परिवार और पुलिस विभाग में शोक की लहर है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच आने के बाद ही आत्महत्या के असली कारणों का पता चल सकेगा।

Dabra police constable raghavendra tomar suicide government quarter video call

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2026 | 02:55 PM

Topics:  

  • Crime
  • Gwalior News
  • Madhya Pradesh News
  • Suicide

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.