

कलाईकुंडा: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) का एक हॉक ट्रेनर विमान आज एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कलाईकुंडा (Kalaikunda) में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी ( Court of Inquiry) का गठन किया गया है। कोई जानमाल का नुकसान या नागरिक संपत्ति को नुकसान नहीं। भारतीय वायु सेना ने यह जानकारी दी।
https://twitter.com/ANI/status/1757441337270415644
एक रक्षा अधिकारी ने ने बताया कि विमान के दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी' का आदेश दिया गया है।
उन्होंने कहा कि विमान प्रशिक्षण उड़ान से लौटते समय शाम चार से पांच बजे के बीच कलाईकुंडा के वायुसेना केंद्र के पास एक असैन्य क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि इसमें किसी नागरिक संपत्ति को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है। विमान ने वायुसेना केंद्र कलाईकुंडा से उड़ान भरी थी जिसे मुख्य रूप से प्रशिक्षण केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। भाषा वैभव माधव