3 नवंबर का इतिहास: अंतरिक्ष में पहुंचने वाली पहली जीवित प्राणी बनी थी लाइका

First Animal in Space: 3 नवंबर 1957 को सोवियत संघ ने लाइका नाम की मादा श्वान को अंतरिक्ष में भेजा था। उसकी ऐतिहासिक यात्रा ने मानव अंतरिक्ष अभियानों की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Laika Dog Historic Space Journey
लाइका अंतरिक्ष यात्राफोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सोवियत संघ ने 3 नवंबर 1957 को लाइका नाम की मादा श्वान को अंतरिक्ष में भेजा था।

  • लाइका अंतरिक्ष में जाने वाली पहली जीवित प्राणी बनी।

  • इस प्रयोग ने इंसान के अंतरिक्ष में जाने का रास्ता तैयार किया।

Laika Dog Historic Space Journey: सभ्यता की शुरुआत से ही इंसान की जिज्ञासा ने उसे नये-नये अविष्कार करने के लिए प्रेरित किया। अपनी जरूरत की चीजें ईजाद करने के बाद इंसान ने आसमान को छूने के लिए हवाई जहाज का अविष्कार किया और फिर अंतरिक्ष की अनंत गहराइयां नापने के प्रयास में अंतरिक्ष यान बना डाला।

इंसान यहीं नहीं रुका। अब उसे यह देखना था कि आखिर अंतरिक्ष में क्या है? मानव रहित अंतरिक्ष यान तो वह भेज चुका था, लेकिन इंसान को वहां भेजने का जोखिम उठाने से पहले जीवित प्राणी के रूप में एक श्वान को अंतरिक्ष में भेजने का फैसला किया गया। तत्कालीन सोवियत संघ ने तीन नवंबर, 1957 को लाइका नाम की मादा श्वान को अंतरिक्ष में भेजा, जो नीले आसमान के पार गयी पहली जीवित प्राणी थी। इस प्रयोग के सफल होने के बाद इंसान के अंतरिक्ष में जाने का रास्ता बना।

देश-दुनिया के इतिहास में तीन नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1618 : छठे मुगल बादशाह औरंगजेब का जन्म। उन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप पर आधी सदी से भी ज्यादा समय तक शासन किया। अपने समय के सबसे धनी और शक्तिशाली शासक औरंगजेब के शासन में मुगल साम्राज्य अपने विस्तार के चरमोत्कर्ष पर पहुंचा।

1903 : पनामा ने कोलंबिया से आजादी की घोषणा की।

1906 : भारतीय सिनेमा और रंगमंच के सशक्त अदाकार पृथ्वीराज कपूर का जन्म। अपने अभिनय और बुलंद आवाज से उन्होंने कई किरदारों को अमर बना दिया। इनमें 'अलैक्जैंडर द ग्रेट' और 'मुगले आजम' का जिक्र खासतौर से किया जा सकता है।

1911: लुई शेवरले और विलियम सी डुरंट ने डेट्रॉयट में शेवरले मोटर कार कंपनी की शुरुआत की।

1933: अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से नवाजे गए अमर्त्य सेन का जन्म हुआ।

1957: सोवियत संघ ने लाइका नाम की मादा श्वान को अंतरिक्ष में भेजा। अंतरिक्ष यान में सवार होकर आसमान के पार पहुंची वह पहली जीवित प्राणी थी।

1992 : राष्ट्रपति एच डब्ल्यू बुश को हराकर डेमोक्रेट बिल क्लिंटन अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति बने।

2004 : अफगानिस्तान में राष्ट्रपति पद के लिए हुए पहले चुनाव में हामिद करजई को विजेता घोषित किया गया।

2014 : आतंकवादियों के हमले में 11 सितंबर, 2001 को तबाह हुए न्यूयार्क सिटी के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की जगह बने नये परिसर को खोला गया।

2019 : माली में सैन्य ठिकाने पर आतंकवादी हमला, 54 की मौत।

2021 : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बस खाई में गिरी, 23 लोगों की मौत।

2022 : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के विरोध मार्च के दौरान पंजाब प्रांत में उनके कंटेनर-ट्रक पर हमला किया गया जिसमें उनके पैर में गोली लगी ।

Laika Dog Historic Space Journey
MP Weather Update: एमपी के 15 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, 4 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

2023 : ईरान में नशामुक्ति केंद्र में लगी आग, 27 लोगों की मौत, 17 अन्य घायल।

2024 : युगांडा के एक शरणार्थी शिविर में चर्च पर आकाशीय बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत।

2025: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी की कंपनियों के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है।

(इजेंसी इनपुट के साथ)