26 अक्टूबर का इतिहास: महाराजा हरि सिंह ने जम्मू-कश्मीर के विलय पत्र पर किए हस्ताक्षर

Kashmir Accession Day 1947: 26 अक्टूबर 1947 को महाराजा हरि सिंह ने जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय पत्र पर हस्ताक्षर किए, जिसके बाद भारतीय सेना कश्मीर पहुंची।
Maharaja Hari Singh Kashmir Accession to India
महाराजा हरि सिंहफोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 26 अक्टूबर 1947 को राजा हरि सिंह ने जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय के समझौते पर हस्ताक्षर किए।

  • पाकिस्तान के हमले के बाद भारतीय सेना जम्मू-कश्मीर पहुंची।

  • युद्ध के दौरान कश्मीर का कुछ हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में चला गया।

  • कश्मीर आज भी भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की प्रमुख वजह है।

Maharaja Hari Singh Kashmir Accession to India: साल के दसवें महीने की 26 तारीख देश के ऐतिहासिक और भौगोलिक स्वरूप के निर्धारण में बहुत खास है। यह उन दिनों की बात है, जब 1947 में बंटवारे की आंच अभी ठंडी भी नहीं हुई थी। हर तरफ अफरा-तफरी और अनिश्चितता का माहौल था। ऐसे में पड़ोसी देश आक्रामक हो उठा और बंटवारे के बाद अस्तित्व में आए पाकिस्तान ने कश्मीर पर हमला कर दिया।

परिस्थितियों को देखते हुए कश्मीर के राजा हरि सिंह ने 26 अक्टूबर, 1947 को अपने राज्य को भारत में मिलाने का फैसला किया। इस आशय के समझौते पर हस्ताक्षर होते ही भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर पहुंचकर हमलावर पड़ोसी देश की सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस लड़ाई में कश्मीर का कुछ हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में चला गया। कश्मीर आज तक दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी की वजह बना हुआ है।

देश-दुनिया के इतिहास में 26 अक्टूबर की तारीख में दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार विवरण इस प्रकार है:-

1890 : पत्रकार, समाजसेवी और स्वतंत्रता सेनानी गणेशशंकर विद्यार्थी का जन्म।

1947 : बंटवारे के बाद पाकिस्तान की ओर से हमला होने पर जम्मू-कश्मीर के राजा हरि सिंह ने भारत के साथ जाना तय किया।

1958 : अमेरिका के पहले जेट विमान बोइंग 707 को पैन अमेरिका वर्ल्ड एयरवेज के लिए सेवा में शामिल किया गया।

1969 : अपोलो-11 से अंतरिक्ष में गए आर्मस्ट्रांग और एल्डरिन बम्बई (अब मुंबई) पहुंचे। वे चंद्रमा की सतह पर उतरने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री थे।

Maharaja Hari Singh Kashmir Accession to India
अचानक चीन पहुंचे किम जोंग उन, चीनी नेता वांग हुनिंग से की मुलाकात, दक्षिण कोरिया में बढ़ी हलचल

1979 : दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पार्क चुंग-ही की उनके ही पुराने मित्र और कोरियाई केन्द्रीय गुप्तचर एजेंसी के प्रमुख किम जाए-क्यू ने हत्या कर दी।

1994 : इजराइल और जॉर्डन ने 46 वर्ष के युद्ध के बाद शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।

1998 : मध्य अमेरिकी देशों मैक्सिको, होंडुरास और निकारागुआ में इतिहास का उस समय तक का सबसे घातक तूफान आने से 3000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और हजारों अन्य बेघर हो गए।

Maharaja Hari Singh Kashmir Accession to India
मेरठ में महिला आयोग की टीम ने की जनसुनवाई, घरेलू हिंसा की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

1999 : उच्चतम न्यायालय ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।

2006 : भारत में महिलाओं को दहेज हिंसा के मामलों और घरेलू हिंसा से बचाने के लिए एक कानून पारित किया गया।

2012 : म्यांमा में हिंसक झड़पों में 64 लोगों की मौत।

2015 : उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान में भूकंप से 398 लोगों की मौत, 2536 घायल।

2022 : प्रसिद्ध फ्रांसीसी चित्रकार पियरे सोलेजेस का 102 वर्ष की आयु में निधन।

2024: ईरान पर इजराइल के हवाई हमले में चार सैनिकों की मौत।

2025: पूर्वी तिमोर आसियान का नया सदस्य बना, 1990 के दशक के बाद से समूह का पहला विस्तार।

(इजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com