21 जुलाई का इतिहास: प्रतिभा पाटिल के रूप में देश को मिलीं पहली महिला राष्ट्रपति

First Woman President: 21 जुलाई भारतीय इतिहास का ऐतिहासिक दिन है। इसी दिन 2007 में प्रतिभा देवीसिंह पाटिल राष्ट्रपति चुनाव जीतकर देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।
History of July 21: The country got its first woman President in Pratibha Patil.
प्रतिभा पाटिल, पहली महिला राष्ट्रपति, (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

India First Woman President: भारत की महिलाओं के लिए 21 जुलाई का दिन खुश होने की एक खास वजह लेकर आया। इसी दिन देश को प्रतिभा पाटिल के रूप में पहली महिला राष्ट्रपति मिलीं। उन्नीस दिसंबर 1934 को जन्मीं प्रतिभा देवीसिंह पाटिल 2007-2012 तक देश की 12वीं राष्ट्रपति रहीं, वह देश का यह सर्वोच्च संवैधानिक पद ग्रहण करने वाली पहली महिला थीं। वह 21 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव में विजयी रहीं और 25 जुलाई 2007 को उन्हें राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।

देश-दुनिया के इतिहास में 21 जुलाई की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1883 : कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थियेटर की शुरुआत हुई।

1884 : लॉर्डस के मैदान पर पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।

1888 : ब्रिटिश आविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब तैयार किए, जिससे परिवहन के साधनों की गति बढ़ी।

1904 : 13 साल तक चले निर्माण कार्य के बाद रूस में 4607 किलोमीटर लम्बी ट्रांस साइबेरियन रेल लाइन का काम पूरा।

1940 : सोवियत संघ ने एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया।

1960 : श्रीलंका (तब सीलोन) में सिरिमावो भंडारनायके विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

1962 : भारत चीन के बीच सीमा पर युद्ध।

1963 : काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।

1988 : भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण।

2007 : वाशिंगटन में चार दिन के विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया।

2007 : प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।

2008 : नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।

2013 : बेल्जियम के महाराज अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी।

2020: मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन।

2021: डीआरडीओ ने जमीन से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल के नये संस्करण का सफल परीक्षण किया।

2023: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के पुरातात्विक एवं वैज्ञानिक सर्वेक्षण की अदालत ने अनुमति दी।

2024: हिजबुल्ला ने इजराइल के ग्रामीण इलाके में रॉकेट से हमला किया

2025: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन का 101 साल की उम्र में निधन।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com