14 अक्टूबर का इतिहास : 14 अक्टूबर 2010 को संपन्न हुए थे 19वें राष्ट्रमंडल खेल, जानें आयोजन से जुड़ी खास बातें

2010 Commonwealth Games: 14 अक्टूबर का दिन भारत के खेल इतिहास में खास महत्व रखता है। इसी दिन 2010 में दिल्ली में 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ था।
Delhi Commonwealth Games History
राष्ट्रमंडल खेल 2010फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 14 अक्टूबर 2010 को नई दिल्ली में 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ।

  • 3 से 14 अक्टूबर तक आयोजित इन खेलों में देश-विदेश के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

  • 1982 के एशियाई खेलों के बाद भारत में इतने बड़े स्तर पर खेल आयोजन हुआ।

  • जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन और समापन समारोह आयोजित किया गया।

Delhi Commonwealth Games History: साल के 10वें महीने की 14 तारीख भारत में खेलों के बड़े आयोजन से जुड़ी है। इसी दिन 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ था। नयी दिल्ली में तीन अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2010 के बीच 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया गया था।

भारत ने 1982 में एशियाई खेलों के सफल आयोजन के करीब तीन दशक के बाद इतने विशाल स्तर पर किसी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया था। खेलों के आयोजन के लिए पूरी दिल्ली में विशेष इंतजाम किए गए थे। खेलों की शुरुआत दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुई और समापन समारोह भी 14 अक्टूबर को यहीं हुआ।

देश-दुनिया के इतिहास में 14 अक्टूबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1882 : लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना। बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में 'पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय' (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था।

1944 : जर्मन फील्ड मार्शल एरविन रोमेल ने एडोल्फ हिटलर की हत्या की साजिश में नाम आने के बाद जहर खाकर जान दी।

Delhi Commonwealth Games History
कौन हैं नवी पिल्लै, जिन्हें मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार? भारत से भी है कनेक्शन

1964 : मार्टिन लूथर किंग जूनियर को अहिंसा के सिद्धांत का पालन करते हुए रंगभेद के खिलाफ संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया।

1994: फलस्तीन के नेता यासिर अराफात को इजराइल के प्रधानमंत्री यित्जक राबिन और विदेश मंत्री शिमोन पेरेज के साथ नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।

2010: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तीन अक्टूबर को शुरू हुए 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन।

2014: न्यूजीलैंड के क्रिकेटर एवं पूर्व कप्तान जॉन रीड का निधन।

Delhi Commonwealth Games History
Election Controversy: बांग्लादेश चुनाव 2026 में कुछ प्रमुख सीटों पर नतीजों में धांधली का दावा, विवाद गहराया

2021: ताइवान में एक इमारत में आग लगने से 46 लोगों की मौत।

2024: भारत ने कनाडा से अपने उच्चायुक्त और अन्य अधिकारियों को वापस बुलाने का निर्णय लिया।

2025: बांग्लादेश में रसायन के गोदाम और कपड़ा कारखाने में आग लगने से 16 लोगों की मौत।

(इजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com