14 जनवरी का इतिहास : पानीपत की तीसरी लड़ाई से लेकर मकर संक्रांति तक, जानिए अतीत में आज के दिन क्या-क्या हुआ
14th January History: 14 जनवरी का इतिहास बेहद अहम है। इसी दिन पानीपत की तीसरी लड़ाई हुई। साथ ही देश-दुनिया में राजनीति, संस्कृति व समाज से जुड़ी बड़ी घटनाएं दर्ज हुईं।
- Written By: आकाश मसने
पानीपत की लड़ाई (डिजाइन फोटो)
Important Events on 14 January: भारत के इतिहास में 14 जनवरी की तारीख एक विशेष स्थान रखती है। वर्ष 1761 में इसी दिन अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली और मराठा सेनाओं के बीच पानीपत की तीसरी लड़ाई लड़ी गई थी। यह युद्ध 18वीं सदी की सबसे भीषण लड़ाइयों में गिना जाता है, जिसमें मराठों को करारी हार झेलनी पड़ी। एक ही दिन में हजारों सैनिकों की जान गई और मराठा साम्राज्य के विस्तार पर विराम लग गया। साथ ही, औरंगजेब के बाद कमजोर पड़ चुके मुगल शासन की जगह देश में नए सत्ता संतुलन की संभावनाएं भी समाप्त हो गईं।
इसी तारीख से जुड़ी एक और महत्वपूर्ण घटना 14 जनवरी 2023 को सामने आई, जब हांगकांग के प्रसिद्ध रेडियो प्रसारक रे कॉर्डिरो का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने करीब छह दशकों तक डिस्क जॉकी के रूप में काम कर दुनिया में सबसे लंबे समय तक डीजे रहने का रिकॉर्ड बनाया। अपने लंबे करियर में रे कॉर्डिरो ने ब्रिटेन के मशहूर बैंड ‘बीटल्स’ सहित संगीत जगत की कई हस्तियों के इंटरव्यू किए। सेवानिवृत्ति से पहले उन्होंने लगभग 51 वर्षों तक ‘आरटीएचके रेडियो-3’ पर “ऑल द वे विद रे” कार्यक्रम की मेजबानी की।
देश दुनिया के इतिहास में 14 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है: –
सम्बंधित ख़बरें
24 अप्रैल का इतिहास: जब मैदान पर गूंजा सचिन-सचिन! उसी दिन खामोश हुई थी दिनकर की कलम
राजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर जहां भगवान के चरण छूकर दिशा बदल लेती है चंबल नदी! इतिहास जानकर हो जाएंगे हैरान
23 अप्रैल का इतिहास : एक दिन, तीन कहानियां, शेक्सपियर, राय और यूट्यूब, जानिए पूरा इतिहास
22 अप्रैल का इतिहास: पृथ्वी दिवस, पर्यावरण बचाने का संकल्प और नेताजी की प्रेरक कहानी
1514 : पोप लियो दशम ने दासता के विरुद्ध आदेश पारित किया।
1551: अकबर के नवरत्नों में शामिल अबुल फजल का जन्म।
1760: फ्रांसीसी जनरल लेली ने पांडिचेरी को अंग्रेज़ों के हवाले कर दिया।
1761 : मराठों और अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली के बीच पानीपत की तीसरी लड़ाई हुई।
1809 : इंग्लैंड और स्पेन ने ‘नेपोलियन बोनापार्ट‘ के ख़िलाफ़ गठबंधन किया। 1926 : प्रख्यात लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी का जन्म।
1969 : मद्रास का नाम बदलकर तमिलनाडु रखा गया।
1937 : छायावादी कवि जयशंकर प्रसाद का निधन।
1974 : विश्व फुटबाल लीग की स्थापना की गयी।
1975 : सोवियत संघ ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को समाप्त किया।
यह भी पढ़ें:- नवभारत विशेष: PSLV C62 लॉन्च विफल, ISRO को नाकामी से लेना होगा गंभीर सबक
1982 : इंदिरा गांधी ने नये 20 सूत्री आर्थिक कार्यक्रम का ब्योरा पेश किया।
2001 : अल साल्वाडोर में भूकम्प, 234 लोग मारे गये।
2007 : नेपाल में अंतरिम संविधान को मंजूरी मिली।
2019 : ईरानी मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 15 लोगों की मौत।
2020 : पाकिस्तान में भारी बर्फबारी, बारिश से करीब 75 लोगों की मौत।
2023 : हांगकांग के रेडियो पर छह दशकों तक डिस्क जॉकी (डीजे) के रूप में काम करने वाले रे कॉर्डिरो का 98 वर्ष की उम्र में निधन।
2024 : डेनमार्क में रानी मार्गरेट द्वितीय के राजगद्दी छोड़ने के बाद फ्रेडरिक दशम नए राजा घोषित। इसी दिन मशहूर शायर मुनव्वर राना का लखनऊ में 71 साल की उम्र में निधन। राना की नज्म ‘‘मां” का उर्दू साहित्य जगत में एक अलग स्थान है।
2025 : मकर संक्रांति पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित संगम में 3.50 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी, 13 अखाड़ों के साधु संतों ने बारी-बारी अमृत स्नान किया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
