12 अगस्त 1765: इलाहाबाद संधि ने बदली भारत की तस्वीर, ईस्ट इंडिया कंपनी को मिले कर वसूली के अधिकार

Allahabad Treaty 1765: 12 अगस्त 1765 को शाह आलम द्वितीय और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच इलाहाबाद संधि हुई। इसके तहत कंपनी को बंगाल, बिहार और उड़ीसा में कर वसूली के अधिकार मिले।
August 12, 1765: The Treaty of Allahabad transformed the face of India
इलाहाबाद संधि, 12 अगस्त इतिहास, ईस्ट इंडिया कंपनीप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Updated on

East India Company Treaty: ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापारिक इरादे से भारत आई लेकिन यहां की रियासतों की आपसी लड़ाई और बिखराव ने उसकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को हवा दी। कंपनी ने 12 अगस्त 1765 को मुगल बादशाह शाह आलम द्वितीय के साथ एक संधि पर हस्ताक्षर किए, जिसे इलाहाबाद की संधि कहा जाता है।

इतिहास में दर्ज है कि इस संधि के जरिए ईस्ट इंडिया कंपनी को देश की राजनीतिक और संवैधानिक व्यवस्था में दखल देने का अवसर मिल गया और यहीं से भारत में ब्रिटिश शासन की नींव पड़ी।

दरअसल, शाह आलम ने इस संधि के मार्फत कंपनी को पूर्वी प्रांत बंगाल, बिहार और उड़ीसा में बादशाह की तरफ से कर एकत्र करने के अधिकार सौंप दिए और उसके बाद कंपनी को अपने साम्राज्यवादी पंख फैलाने में ज्यादा वक्त नहीं लगा।

देश दुनिया के इतिहास में 12 अगस्त की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1602 : मुगल बादशाह अकबर के दरबार में मंत्री अबुल फजल को सलीम मिर्जा की शह पर कत्ल कर दिया गया। सलीम ने बाद में जहांगीर के नाम से मुगल सल्तनत संभाली।

1765 : इलाहाबाद संधि के तहत भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की शासन में दखल की शुरुआत।

1831 : नीदरलैंड और बेल्जियम के बीच शांति समझौता।

1833 : अमेरिका के शिकागो शहर की स्थापना।

1908 : हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।

1914 : प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले का ऐलान किया।

1919 : भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई का जन्म।

1953 : यूनान के लोनियन द्वीप में भूकंप से 435 लोगों की मौत।

1960 : नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।

यह भी पढ़ें:-

1971 : सीरिया ने जॉर्डन से राजनयिक संबंध तोड़े।

1981 : आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया, जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई।

1992 : उत्तरी अमेरिका के देशों अमेरिका, कनाडा एवं मेक्सिको में मुक्त व्यापार समझौता।

August 12, 1765: The Treaty of Allahabad transformed the face of India
भारत ने किया एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम, चीन को दी करारी शिकस्त

2006 : यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने जापान के संचार उपग्रह और फ़्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।

2023 : भारत ने 4-3 से मलेशिया को शिकस्त देकर रिकॉर्ड चौथी बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता का खिताब जीता।

2024 : पेरिस में 33वें ओलंपिक का समापन।

2025 : यूरोपीय संघ के नेताओं ने ट्रंप से यूरोप के सुरक्षा हितों की रक्षा करने की अपील की।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com