अगर आपको को भी मिलते है ये 5 संकेत, समझिए किस्मत खुलने वाली है, जानिए आखिर है क्या
Good Luck Sign: ऐसा माना जाता है कि जीवन में बड़ा सौभाग्य आने से पहले हमें कुछ न कुछ संकेत देती हैं। यदि आप भी अपने आस-पास इन पांच शुभ संकेतों को देखते हैं तो समझ लें कि आपके दिन बदलने वाले हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
इन 5 संकेतों के मिलने पर बदल जाता है भाग्य (सौ.सोशल मीडिया)
Vastu Tips: सनातन परम्परा में वास्तु शास्त्र और स्वप्नशास्त्र का बहुत अधिक महत्व होता है। वास्तु शास्त्रों के अनुसार, जब जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला होता है, तो पहले से ही कुछ संकेत दिखाई दे जाते हैं। इन संकेतों को जानकर व्यक्ति आनंद और शांति के साथ तैयारी कर सकता है। इस लेख में हम उन पांच प्रमुख शुभ संकेतों के बारे में विस्तार से बताएंगे जिनके मिलने पर समझ लें कि अच्छे दिन जल्द आ रहे हैं।
इन 5 संकेतों के मिलने पर बदल जाता है भाग्य
घर में काली चींटियों का आना
वास्तु एवं ज्योतिष विशेषज्ञ के अनुसार, अगर आपके घर में काले रंग की चींटियां आएं और एक गोल घेरा बनाकर कुछ खाती आपको दिखाई दें तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि जीवन में आप अब प्रगति करेंगे और आपकी सारी समस्याओं का समाधान होगा।
भोजन ले जाते कुत्ते को देखना
कहा जाता है कि अगर आपको रास्ते में कुत्ता रोटी या फिर किसी शाकाहारी वस्तु को ले जाता दिखाई दे तो इसे भी बेहद शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा होने पर भी आपको भविष्य में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
21 जून को ही क्यों होता है साल का सबसे लंबा दिन? जानिए धरती और सूर्य के इस अनोखे रिश्ते का रहस्य
Weekly Horoscope 21 से 27 जून 2026: कर्क राशि में महागोचर से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपना भविष्यफल
मंगल दोष से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 प्रभावी उपाय, विवाह की बाधाएं होंगी दूर और दांपत्य जीवन में आएगी खुशहाली
Nag Panchami 2026: कब है नाग पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नाग देवता की आराधना का महत्व
सपने में मां लक्ष्मी के दर्शन
स्वप्नशास्त्र के अनुसार, अगर किसी को स्वप्न में धन की देवी महालक्ष्मी दिखाई दें तो यह आर्थिक लाभ, समृद्धि और करियर में तरक्की के स्पष्ट संकेत माने जाते हैं। ऐसे सपने अक्सर अचानक अवसरों और आर्थिक समस्याओं के हल होने का संकेत देते हैं।
शंख की आवाज सुनाई देना
अगर आपको सुबह या शाम के समय बार-बार शंख की ध्वनि सुनाई देना शुरू हो जाए तो समझ जाइए अब बुरा समय खत्म होने वाला है। शंख की ध्वनि का सुनाई देना या ऐसा प्रतीत होना की कहीं शंख बज रहा है बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा होने पर आपके जीवन में सुख समृद्धि आती है।
ये भी पढ़ें- हताशा या निराशा से हैं घिरे, तो बस आजमाएं प्रेमानंद महाराज की ये सलाह, संवर जाएगी ज़िंदगी
उल्लू का दिखाई देना
शास्त्रों में बताया गया है कि, उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। ऐसे में आपको रात्रि के समय अगर उल्लू दिखाई देता है तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है। खासकर सफेद उल्लू का दिखना बेहद शुभ होता है। ऐसा होने पर माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।
