Windchimes में छुपी हो सकती है आपकी किस्मत, जानिए किस दिशा में लगाना होगा सबसे शुभ
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, विंड चाइम्स सही दिशा में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सौभाग्य के द्वार खुलते हैं। कैसे एक सही विंड चाइम आपकी किस्मत के दरवाजे खोल सकती है।
- Written By: सीमा कुमारी
विंड चाइम (सौ.सोशल मीडिया)
Wind Chimes For Good Luck: बहुत से लोग अपने घरों को सजाने के लिए विंड चाइम लगाते है। वास्तु शास्त्र में घर की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए विंड चाइम लगाना बेहद शुभ माना गया है।मान्यता है कि विंड चाइम लगाने से घर की पॉजिटिविटी बढ़ती है।
हवा के झोंकों के साथ जब घर में विंड चाइम या छोटी घंटियों की सुरीली आवाज गूंजती है, तो मन को एक अजीब सा सुकून मिलता है।
लेकिन, क्या आपको पता है कि अगर इन्हें सही दिशा और सही तरीके से लगाया जाए, तो ये किस्मत का दरवाजा खोल सकती हैं। तो आइए जानते हैं कैसे एक सही विंड चाइम आपकी किस्मत के दरवाजे खोल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा के 3 तीर्थस्थलों को मिला A श्रेणी का दर्जा, 100% निधि खर्च, ग्रंथालयों और स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी जोर
Shiva Symbolism: Gen Z को क्यों जानने चाहिए भगवान शिव के ये प्रतीक? इनमें छिपे हैं जीवन बदलने वाले संदेश
कब्रिस्तान विवाद में फंसे दो मौलाना, एक ने दूसरे पर लगाया कब्र बेचकर करोड़ो की वसूली का आरोप..
Sankashti Chaturthi Vrat: गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, जानें पूजा विधि और रोचक कथा
विंड चाइम लगाने की क्या है सही दिशा
पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा
विंड चाइम खरीदते समय सबसे पहले उसकी दिशा और धातु पर ध्यान देना चाहिए। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में विंड चाइम लगाना चाहते हैं, तो धातु (Metal) से बनी विंड चाइम का चुनाव करें। यह दिशा बच्चों के करियर और सौभाग्य के लिए उत्तम मानी जाती है।
पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा
वहीं, अगर आप घर की पूर्व या दक्षिण-पूर्व (East or South-East) दिशा को सजाना चाहते हैं, तो लकड़ी (Wood) या बांस से बनी विंड चाइम सबसे शुभ फल देती है। ऐसा माना जाता है कि लकड़ी का तत्व विकास और उन्नति का प्रतीक है।
छड़ों की संख्या का जादुई अंक
विंड चाइम में छड़ों (Rods) की संख्या का भी अपना महत्व है। घर में शांति और क्लेश दूर करने के लिए 7 या 8 छड़ों वाली विंड चाइम लगानी चाहिए। वहीं, अगर आप अपनी लोकप्रियता या सामाजिक दायरे को बढ़ाना चाहते हैं, तो 6 छड़ों वाली विंड चाइम को उत्तर-पश्चिम दिशा में लटकाना लाभकारी होता है।
घर के मुख्य द्वार पर घंटी का महत्व
सिर्फ विंड चाइम ही नहीं, घर के मुख्य द्वार पर छोटी पीतल की घंटी लटकाना भी सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करता है। जब भी कोई दरवाजा खोलता है, तो घंटी की आवाज से घर की ‘डेड एनर्जी’ (रुकी हुई ऊर्जा) एक्टिव हो जाती है। यह आवाज घर में प्रवेश करने वाली नकारात्मक शक्तियों को बाहर ही रोक देती है।
यह भी पढ़ें:-घर के लिए किस दिशा का मुख्य द्वार सबसे शुभ? कभी नहीं रहेगी धन-दौलत की कमी!
किन स्थानों में लगाना अशुभ
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, कभी भी ऐसी जगह विंड चाइम न लगाएं, जहां उसके नीचे कोई बैठता हो या सोता हो। इसके अलावा, किचन या स्टोर रूम के अंधेरे कोनों में भी इसे लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि वहां इसकी ऊर्जा का सही प्रवाह नहीं हो पाता।
