काला कहा जाता है सबसे अशुभ, फिर क्यों मकर संक्रांति पर पहनना होता है शुभ
Makar Sankranti:आमतौर पर हिंदू त्योहारों में काला रंग अशुभ माना जाता है, लेकिन मकर संक्रांति पर इसे शुभ समझा जाता है। इसके पीछे धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ वैज्ञानिक कारण भी जुड़े हुए हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
मकर संक्रांति पर काला पहनना शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Black Clothes Makar Sankranti:मकर संक्रांति का पावन पर्व सनातन धर्म में बहुत ही शुभ एवं विशेष माना जाता है। यह पर्व सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसी दिन से सभी शुभ कामों की शुरुआत दोबारा होती है। इस दिन सूर्य देव की विशेष पूजा की जाती है साथ ही हिंदू श्रद्धालुगण गंगा सहित अन्य पवित्र नदियों में स्नान कर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देकर अपनी मंगल कामना के लिए प्रार्थना करते है।
आमतैर पर किसी भी तीज-त्योहार या पूजा-पाठ के मौके पर काले कपड़े पहनने से मना किया जाता है, लेकिन मकर संक्रांति एक मात्र ऐसा त्योहार है जब काले कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इसके पीछे का कारण क्या है?
मकर संक्रांति पर काला रंग पहनना क्यों माना जाता है शुभ?
ज्योतिषयों के अनुसार, मकर संक्रांति एक ऐसा पर्व है जहां काले रंग को अशुभ नहीं बल्कि शुभ माना जाता है। इस दिन लोग काले तिल, काले कपड़े और काले कंबल दान करते हैं। खासकर महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में काले वस्त्र पहनने की परंपरा प्रचलित है। इसके अलावा, मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य अपने पुत्र शनि देव की राशि मकर में प्रवेश करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Shani Mahadasha: क्या होती है शनि की महादशा? जानिए 19 साल तक चलने वाली इस दशा के प्रभाव और उपाय
Yogini Ekadashi: योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें स्मार्त-वैष्णव व्रत की तिथि, शुभ समय और पारण विधि
Raksha Bandhan 2026: क्या पत्नी अपने पति को बांध सकती है राखी? जानें हिंदू धर्म की मान्यता
Jagannath Temple: रथ यात्रा के बाद होती है ‘अधर पाना’ पूजा, जहां भगवान के सम्मान में फोड़ दिए जाते हैं घड़े
हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में काले रंग का संबंध शनि देव से बताया गया है, इसलिए मकर संक्रांति के दिन काले कपड़े पहनें जाते हैं। मकर संक्रांति के दिन काला रंग पहनने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
शनि और सूर्य का विशेष संबंध
मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिसके स्वामी शनि देव माने जाते हैं। शनि से जुड़े काले रंग को इस दिन धारण करने से शनि दोष शांत होने और नकारात्मक प्रभाव कम होने की मान्यता है।
ये भी पढ़ें- मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी एक ही दिन, अब कैसे मनेगी ‘खिचड़ी’? यहां पढ़िए उपाय
ठंड से जुड़ा वैज्ञानिक कारण
मकर संक्रांति जनवरी के महीने में आती है, जब ठंड चरम पर होती है। वैज्ञानिक रूप से काला रंग सूर्य की किरणों को अधिक अवशोषित करता है, जिससे शरीर को गर्मी मिलती है। यही कारण है कि इस मौसम में काले वस्त्र पहनना व्यावहारिक भी माना जाता है।
परंपरा, आस्था और विज्ञान का अनोखा संगम
मकर संक्रांति पर काला पहनना केवल धार्मिक विश्वास नहीं बल्कि मौसम और खगोलीय परिवर्तन से भी जुड़ा है। यही वजह है कि इस पर्व पर काला रंग नकारात्मक नहीं बल्कि शुभ और लाभकारी माना जाता है।
