Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस साल धनतेरस पर लोहे की चीजें खरीदना क्यों है अशुभ, वाहन लेना चाहते हैं तो मुहूर्त है या नहीं जानिए

Dhanteras 2025 Shopping Time: इस वर्ष धनतेरस की तिथि 18 अक्तूबर से शुरू होकर 19 अक्तूबर तक रहेगी, और उस दौरान रेवती नक्षत्र रहेगा, जो यात्रा और वाहन संबंधित कार्यों के लिए शुभ नहीं माना जाता है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Oct 11, 2025 | 05:48 PM

वाहन खरीदने के लिए शुभ तिथियां (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dhanteras shubh Muhurat : 18 अक्तूबर, शनिवार को इस साल धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। जैसा कि आप जानते हैं कि धनतेरस से पांच दिनों तक चलने वाला दिवाली महापर्व की शुरुआत हो जाती है। दीपावली पर्व का पहला दिन धनतेरस से शुरू होता है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना की जाती है।

इस दिन सोना-चांदी से लेकर बर्तन आदि करने की विशेष परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन सोना-चांदी या नई चीजों की खरीदारी से धन-संपत्ति में 13 गुना वृद्धि होती है और आरोग्य का वरदान भी मिलता है।

हालांकि इस साल धनतेरस पर स्थिति कुछ अलग है। इस वर्ष 2025 में धनतेरस शनिवार के दिन पड़ रहा है, जिसके कारण इस दिन लोहे से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी से बचने की सलाह दी गई है। शनिवार को लोहा खरीदने से शनिदेव के अप्रसन्न होते हैं। इसके अलावा इस बार धनतेरस के दिन वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने का भी कोई शुभ मुहूर्त नहीं बन रहा है।

पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि धन, स्वास्थ्य और स्थिर समृद्धि से जुड़ी होती है। लेकिन 2025 में इस दिन न तो रोहिणी और न ही पुष्य जैसे शुभ नक्षत्रों का योग बन रहा है।

इन नक्षत्रों की अनुपस्थिति में वाहन खरीदना अशुभ माना जाता है। ऐसे में हानि या दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। इस वर्ष धनतेरस की तिथि 18 अक्तूबर से शुरू होकर 19 अक्तूबर तक रहेगी, और उस दौरान रेवती नक्षत्र रहेगा, जो यात्रा और वाहन संबंधित कार्यों के लिए शुभ नहीं माना जाता।

वाहन खरीदने के लिए शुभ तिथियां

पंचांग के अनुसार 18 अक्तूबर को वाहन या संपत्ति खरीदना वर्जित रहेगा। यदि आप नया वाहन खरीदना चाहते हैं, तो अक्तूबर 2025 में इसके लिए कई शुभ मुहूर्त है, जिस पर आप यह शुभ कार्य कर सकते हैं। आइए जानते हैं अक्तूबर 2025 में वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त-

तिथि और मुहूर्त

अक्तूबर 2, 2025, बृहस्पतिवार 09:13 से 06:15, अक्तूबर 03
अक्तूबर 3, 2025, शुक्रवार 06:15 से 18:32
अक्तूबर 5, 2025, रविवार 06:16 से 08:01
अक्तूबर 10, 2025, शुक्रवार 19:38 से 06:19, अक्तूबर 11
अक्तूबर 12, 2025, रविवार 06:20 से 13:36
अक्तूबर 13, 2025, सोमवार 12:26 से 06:21, अक्तूबर 14
अक्तूबर 15, 2025, बुधवार 10:33 से 12:00
अक्तूबर 24, 2025, शुक्रवार 06:28 से 01:19, अक्तूबर 25
अक्तूबर 29, 2025, बुधवार 17:29 से 06:32, अक्तूबर 30
अक्तूबर 30, 2025, बृहस्पतिवार 06:32 से 10:06
अक्तूबर 31, 2025, शुक्रवार 10:03 से 06:33, नवंबर 01

सम्पत्ति क्रय के लिए शुभ तिथियां

आपको बता दें, पंचांग के अनुसार अक्तूबर 2025 में संपत्ति की खरीदारी के लिए शुभ तिथियां 16, 17, 23 और 24 अक्तूबर को माना गया है।

इसे भी पढ़ें-अहोई अष्टमी सोमवार को, जानिए पूजा मुहूर्त और इस विशेष अष्टमी का आपके जीवन में महत्व

दिनांक आरंभ काल समाप्ति काल

अक्तूबर 16, 2025 सुबह 06:22 बजे सुबह 06:23 बजे, अक्तूबर 17
अक्तूबर 17, 2025 सुबह 06:23 बजे सुबह 06:24 बजे, अक्तूबर 18
अक्तूबर 23, 2025, बृहस्पतिवार सुबह 06:27 बजे सुबह 06:28 बजे,
अक्तूबर 24, 2025, शुक्रवार सुबह 06:28 बजे सुबह 06:28 बजे, अक्तूबर 25

कहा जाता है कि इस धनतेरस पर आभूषण, बर्तन या अन्य शुभ वस्तुएं खरीदना तो ठीक है, लेकिन वाहन या प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए किसी और दिन का चयन करना बेहतर रहेगा।

 

Why is it inauspicious to buy iron items on dhanteras this year

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 11, 2025 | 05:48 PM

Topics:  

  • Dhanteras
  • Diwali Puja
  • Goddess Lakshmi
  • Lord Ganesha

सम्बंधित ख़बरें

1

अहोई अष्टमी सोमवार को, जानिए पूजा मुहूर्त और इस विशेष अष्टमी का आपके जीवन में महत्व

2

रमा एकादशी पर बन रहा है महासंयोग, ‘इस’ शुभ मुहूर्त में विधिवत पूजा से धन और ऐश्वर्य के बनेंगे योग

3

धनतेरस के दिन खरीदी का सबसे शुभ मुहूर्त जानिए, सोना और चांदी, वाहन खरीदी का है विशेष मुहूर्त

4

यम का दीया बचाएगा अकाल मृत्यु से, जानिए किस दिशा में जलाएं और क्या हैं इसके नियम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.