Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पूजा-पाठ में कपूर जलाने के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक कारण जानिए, धार्मिक अनुष्ठानों में इसका उपयोग हमारे लाभ से जुड़ा

किसी भी पूजा-पाठ, हवन या यज्ञ अनुष्ठान में कपूर जलाने के बहुत से आध्यात्मिक महत्व है। कपूर सकारात्मकता और शांति का प्रतीक माना है और घर से सभी नकारात्मकता को दूर करता है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Nov 20, 2024 | 11:32 PM

पूजन के दौरान कपूर जलाना

Follow Us
Close
Follow Us:

Camphor Use In Puja: सनातन धर्म में किसी भी पूजा या अनुष्ठान की समाप्ति पर आरती जरूर की जाती है, जिसमें कपूर जलाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि यदि पूजा के समय कपूर जलाया जाए तो घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है और सभी नकारात्मक ऊर्जाओं का ह्रास होता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि पूजा के समय, हवन में या फिर आरती के समय यदि कपूर का इस्तेमाल न किया जाए तो पूजन अधूरा रहता है। ऐसे में आइए जानते है पूजन के दौरान कपूर जलाना शुभ क्यों माना जाता है और इसके फायदे क्या हैं।

आरती और अनुष्ठान में कपूर जलाने का आध्यात्मिक महत्व

ज्योतिषयों के अनुसार, किसी भी पूजा-पाठ, हवन या यज्ञ अनुष्ठान में कपूर जलाने के बहुत से आध्यात्मिक महत्व है। कपूर सकारात्मकता और शांति का प्रतीक माना है और घर से सभी नकारात्मकता को दूर करता है।

सम्बंधित ख़बरें

रिश्तों में क्यों आती है बार-बार दरार? कुंडली में शुक्र कमजोर तो नहीं? जानिए क्या हो सकते हैं इसके लक्षण

Mumbai Transport Plan: MMR में जल्द दौड़ेंगी ‘पॉड टैक्सी’, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने दिए योजना बनाने के निर्देश

एअर इंडिया पर DGCA का बड़ा एक्शन! बिना फिटनेस सर्टिफिकेट उड़ाई 8 फ्लाइट्स, अब भरना होगा 1 करोड़ का जुर्माना

Thane News: कंक्रीट की अंधी दौड़ में घुट रही हरियाली की सांसें! पेड़ों पर विकास का प्रहार

कुछ हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इसका उपयोग देवताओं को प्रसन्न करने के लिए भी किया जाता है। कपूर का जलना सर्वशक्तिमान के साथ एकता का प्रतीक माना जाता है।

ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि जिस प्रकार कपूर जलाने से कोई इसके पीछे कोई राख या अवशेष नहीं बचता है, उसी प्रकार इसे पूजन के दौरान जलाने से व्यक्ति का अहंकार भी पूरी तरह दूर हो जाता है।

जानिए कपूर जलाने के फायदे

कपूर हमारे आस-पास की हवा को शुद्ध करने में मदद करता है। जिससे आगे एक सुखी और स्वस्थ जीवन बिताया जा सकता है। जलते हुए कपूर की तेज सुगंध बैक्टीरिया और वायरस को मारने में भी मदद करती है जो बदले में हमारे आसपास के वातावरण को शुद्ध करती है।

ये भी पढ़ें-पपीता ही नहीं, इसके पत्ते और बीज भी हैं कई रोगों की बेहतरीन औषधि   

यदि घर में प्रतिदिन शाम के समय मिट्टी के किसी पात्र में रखकर कपूर जलाया जाता है और इसका धुंआ पूरे घर में फैलाया जाता है तो इससे घर के सभी दोष दूर हो सकते हैं।

ज्योतिष के अनुसार कपूर जलाने से घर के पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है। कपूर के धुएं से घर में किसी भी नकारात्मक शक्ति का प्रवेश नहीं हो पाता है और देवताओं का आशीष भी मिलता है। इसलिए हिन्दू धर्म आरती और धार्मिक अनुष्ठान में कपूर जलाने की विशेष परंपरा है।

 

Why is it considered auspicious to burn camphor during worship

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 20, 2024 | 11:32 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.